Breaking News
नोएडा-एनसीआर
ग्रेटर नोएडा में मां भूड़ावाली देवी मंदिर का होगा कायाकल्प, 1.05 करोड़ रुपये से विकास कार्य शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
ग्रेटर नोएडा के सिरसा माचीपुर स्थित मां भूड़ावाली देवी मंदिर का 1.05 करोड़ रुपये से विकास शुरू हुआ है। जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कार्य का शुभारंभ किया। मंदिर परिसर का नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण होगा, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं और क्षेत्र को धार्मिक पर्यटन का लाभ मिलेगा।
- Shiv Kumar
- 31 Aug, 2026
नोएडा में बिजली कनेक्शन काटने पर बढ़ा विरोध, 6 सितंबर को डूब क्षेत्र में महापंचायत, महाआंदोलन की तैयारी
नोएडा के छिजारसी और चोटपुर डूब क्षेत्र में बिजली कनेक्शन काटे जाने के विरोध में 6 सितंबर को महापंचायत होगी। अब तक 3 हजार से ज्यादा कनेक्शन कट चुके हैं। बिजली बंद होने से पानी का संकट भी बढ़ा है, जबकि विद्युत निगम ने अवैध कनेक्शनों पर कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
- Shiv Kumar
- 31 Aug, 2026
साइबर ठगों ने कारोबारी और महिला से ठगे 67 लाख रुपये, शेयर बाजार के मुनाफे का लालच दिखाकर लगाया चूना
ग्रेटर नोएडा और दादरी में साइबर ठगों ने कारोबारी और महिला से कुल 67.25 लाख रुपये ठग लिए। कारोबारी को शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा दिया गया, जबकि महिला को बैंक अधिकारी बनकर निशाना बनाया गया। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 31 Aug, 2026
ग्रेटर नोएडा में गोकशी के मामले में एक साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, हापुड़ के आसिफ पर दर्ज हैं करीब 10 मुकदमे
ग्रेटर नोएडा की दनकौर पुलिस ने गोकशी के मामले में करीब एक साल से फरार चल रहे हापुड़ निवासी आसिफ को गिरफ्तार किया है। मामला सितंबर 2025 में दर्ज हुआ था। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थाना क्षेत्रों में करीब 10 मुकदमे दर्ज हैं। उसे कोर्ट ने जेल भेज दिया।
- Shiv Kumar
- 30 Aug, 2026
ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगी का बड़ा मामला, दो लोगों से 17 लाख रुपये ठगे, एक का मोबाइल हैक कर उड़ाए 5.25 लाख
ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में साइबर ठगों ने दो लोगों से करीब 17 लाख रुपये ठग लिए। एक पीड़ित का मोबाइल हैक कर 5.25 लाख रुपये निकाले गए, जबकि दूसरे से 11.50 लाख रुपये ट्रांसफर कराए गए। पुलिस ने केस दर्ज कर मोबाइल नंबर और बैंक खातों की जांच शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 30 Aug, 2026
नोएडा में पिता ने 5 साल के मासूम को पीटा, अस्पताल में हुई मौत, आरोपी पिता गिरफ्तार, परिवार में मचा कोहराम
नोएडा के ममूरा गांव में पांच वर्षीय बच्चे की पिता द्वारा कथित पिटाई के बाद मौत हो गई। परिवार बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर फेस-3 थाना पुलिस ने आरोपी पिता विकास को गिरफ्तार कर लिया और संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया।
- Shiv Kumar
- 30 Aug, 2026
ग्रेटर नोएडा में लाइसेंसी पिस्टल से अचानक चली गोली, 16 वर्षीय किशोर के पेट में लगी; आरोपी गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा के कासना में लाइसेंसी पिस्टल से अचानक गोली चलने पर 16 वर्षीय प्रिंस उर्फ राजा घायल हो गया। गोली उसके पेट में लगी। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत सामान्य है। आरोपी विकल सिंह को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल बरामद कर ली गई है।
- Shiv Kumar
- 30 Aug, 2026
ग्रेटर नोएडा में गृह क्लेश के बाद युवती ने हिंडन नदी में लगाई छलांग, बचाने के लिए युवक भी कूदा, NDRF कर रही तलाश
ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 क्षेत्र में गृह क्लेश के बाद एक युवती ने कुलेसरा पुल से हिंडन नदी में छलांग लगा दी। उसे बचाने के लिए एक युवक भी नदी में कूद गया। स्थानीय लोगों ने युवक को सुरक्षित निकाल लिया, जबकि युवती लापता है। पुलिस और NDRF तलाश में जुटी हैं।
- Shiv Kumar
- 30 Aug, 2026
नोएडा में सड़क किनारे अतिक्रमण को लेकर भिड़े दो पक्ष, पिता-पुत्र घायल, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
नोएडा के हजरतपुर गांव में सड़क किनारे अतिक्रमण को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। घटना में पिता-पुत्र घायल हुए, जिनमें टीटू यादव की हड्डी टूटने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर तीन लोगों का शांतिभंग में चालान किया, जबकि दूसरा पक्ष भी शिकायत की मांग कर रहा है।
- Shiv Kumar
- 30 Aug, 2026
नोएडा में बनेगा बड़ा ऑटो शो-रूम हब, एक ही जगह मिलेंगे कई बड़े कार ब्रांड, पार्किंग और रेस्टोरेंट की भी होगी सुविधा
नोएडा के सेक्टर-105 में 12,596 वर्गमीटर जमीन पर आधुनिक ऑटो शो-रूम हब विकसित करने की तैयारी है। यहां पांच वाहन शोरूम, बहुमंजिला पार्किंग, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक सुविधाएं होंगी। प्राधिकरण ने ईओआई जारी कर आवेदन मांगे हैं। इच्छुक एजेंसियां 18 सितंबर शाम 5 बजे तक आवेदन जमा कर सकेंगी।
- Shiv Kumar
- 30 Aug, 2026
ग्रेटर नोएडा में चोरों का आतंक, रक्षाबंधन मनाने गए दंपति के घर से 15 लाख की ज्वैलरी और 65 हजार रुपये चोरी
ग्रेटर नोएडा के बादलपुर क्षेत्र में रक्षाबंधन मनाने गए दंपति के घर से करीब 15 लाख रुपये की ज्वैलरी और 65 हजार रुपये नकद चोरी हो गए। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। शिकायत के बाद पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है, जबकि लगातार चोरी की घटनाओं से सवाल उठ रहे हैं।
- Shiv Kumar
- 30 Aug, 2026
हिंडन रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट से बदलेगी नोएडा की तस्वीर, 29,315 करोड़ की योजना से विकास को मिलेगी नई रफ्तार, जानें क्या है पूरा प्लान
नोएडा में हिंडन नदी के किनारे 25 किलोमीटर लंबे रिवरफ्रंट की ₹29,315 करोड़ की योजना तैयार की गई है। जानिए परियोजना में क्या-क्या काम होंगे, करीब 10 हजार परिवारों के पुनर्वास की योजना क्या है और इससे नोएडा की तस्वीर कैसे बदल सकती है।
- Shiv Kumar
- 27 Aug, 2026
रक्षाबंधन से पहले गौतमबुद्ध नगर में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, 910 किलो पनीर और 160 किलो मिठाई नष्ट, 40 सैंपल जांच के लिए भेजे गए
रक्षाबंधन से पहले गौतमबुद्ध नगर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। 22 अगस्त से अब तक 40 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे गए। 910 किलो पनीर, 160 किलो मिठाई और 125 किलो अन्य सामग्री नष्ट कराई गई, जबकि 100 किलो बूंदी सीज हुई।
- Shiv Kumar
- 27 Aug, 2026
4 प्रतिशत आबादी के हक से वंचित किसानों का बड़ा ऐलान, 2 सितंबर को शहीद पार्क से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण तक पैदल मार्च
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से 4 प्रतिशत आबादी के अधिकार से वंचित 44 गांवों के किसानों ने आंदोलन का ऐलान किया है। किसान 2 सितंबर को घोड़ी-बजेड़ा शहीद पार्क से प्राधिकरण तक शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकालकर ज्ञापन सौंपेंगे और लंबित अधिकार जल्द देने की मांग करेंगे।
- Shiv Kumar
- 27 Aug, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का किसानों को बड़ा तोहफा, मुआवजा दर में 55.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी, अब 6415 रुपये प्रति वर्ग मीटर मिलेगा मुआवजा
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड ने किसानों के मुआवजे में बड़ी बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। दर 4,125 से बढ़कर 6,415 रुपये प्रति वर्ग मीटर होगी। छह फीसदी आबादी भूखंड का प्रावधान भी दस साल बाद फिर लागू किया गया है। रजिस्ट्री के समय आरक्षण पत्र मिलेगा।
- Shiv Kumar
- 27 Aug, 2026
घर से दूर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को नन्हीं बच्चियों ने बांधी राखी, बादलपुर थाने में दिखा भाई-बहन के प्यार का खास नजारा
गौतमबुद्ध नगर के थाना बादलपुर में पुलिसकर्मियों के लिए विशेष रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित हुआ। स्कूली बच्चियों और महिला पुलिसकर्मियों ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। पुलिसकर्मियों ने बच्चियों को सुरक्षा का भरोसा देते हुए उपहार दिए। महिला पुलिसकर्मियों ने बच्चों के साथ पर्व मनाया और उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली बताई।
- Shiv Kumar
- 27 Aug, 2026
नोएडा के गांवों में भी मजबूत होगी स्वास्थ्य व्यवस्था, ककराला में बनेगा पहला आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सफल ट्रायल के बाद हर गांव में योजना
नोएडा के ककराला गांव में पहला आयुष्मान आरोग्य मंदिर विकसित किया जाएगा। यहां जांच, जरूरी दवाएं, मातृ एवं बाल स्वास्थ्य समेत प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। प्रयोग सफल होने पर नोएडा के सभी गांवों में एक-एक आरोग्य मंदिर बनाने की योजना है।
- Shiv Kumar
- 27 Aug, 2026
नोएडा में अचानक बदला मौसम, झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से मिली राहत; काले बादलों ने बदला शहर का मिजाज
नोएडा में गुरुवार शाम अचानक मौसम बदल गया। आसमान में काले बादल छाने के बाद शहर के कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई। रुक-रुककर हुई बारिश से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली और मौसम सुहाना हो गया।
- Shiv Kumar
- 27 Aug, 2026
शादी का झांसा देकर युवती को भरोसे में लिया, फिर शादी से किया इनकार, ग्रेटर नोएडा में वांछित आरोपी हापुड़ से गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 पुलिस ने 10 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी वीरपाल को हापुड़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने का आरोप है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज था।
- Shiv Kumar
- 27 Aug, 2026
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ऑनलाइन खाना मंगाया, गार्ड ने डिलीवरी बॉय को रोका तो भड़की महिला, सोसाइटी गेट पर जमकर हंगामा
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सेंचुरियन टेरिस होम सोसाइटी में ऑनलाइन खाना पहुंचाने को लेकर महिला और सुरक्षा गार्ड के बीच विवाद हो गया। महिला पर गार्ड को गालियां देने और जातिसूचक शब्द कहने का आरोप है। घटना का वीडियो सामाजिक माध्यमों पर प्रसारित होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
- Shiv Kumar
- 27 Aug, 2026






