Breaking News
नोएडा-एनसीआर
नोएडा के पर्थला में बिजली-पानी के मुद्दे पर महापंचायत, बैनर लेकर पंचायत स्थल की ओर रवाना हुए डूब क्षेत्र के लोग
नोएडा के पर्थला गांव के पास आज डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों की बिजली और पानी की मांग को लेकर किसानों की महापंचायत होगी। किसान नेता सुखबीर खलीफा ने पंचायत बुलाई है। इसमें हजारों लोगों के पहुंचने की उम्मीद है और सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहेगा।
- Shiv Kumar
- 07 Sep, 2026
नोएडा सेक्टर-74 की सोसायटी में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, कमरे में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच
नोएडा के सेक्टर-74 स्थित कैप्टाउन सोसायटी में अमन गुप्ता ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।
- Shiv Kumar
- 07 Sep, 2026
नोएडा में निवेश के नाम पर चार लोगों से 31.83 लाख की साइबर ठगी, पहले कम रकम लगवाकर जीता भरोसा, पुलिस ने शुरू की जांच
नोएडा में निवेश पर मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने चार लोगों से कुल 31.83 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने पहले कम रकम जमा कराकर भरोसा जीता और बाद में अलग-अलग खातों में लाखों रुपये ट्रांसफर कराए। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 07 Sep, 2026
ग्रेटर नोएडा में बड़ा सड़क हादसा, गड्ढे और सांड से बचने में पाइप लदा ट्रक पलटा, घंटों लगा जाम, ड्राइवर गंभीर घायल
ग्रेटर नोएडा के छपरौला के पास जीटी रोड पर गहरे गड्ढे और आवारा सांड को बचाने के दौरान पाइप से भरा ट्रक पलट गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हुआ और घंटों जाम लगा रहा। पुलिस ने क्रेन और हाइड्रा की मदद से ट्रक हटवाकर यातायात सुचारु कराया।
- Shiv Kumar
- 07 Sep, 2026
नोएडा पुलिस को नए कार्यालय के लिए मिली जमीन, 1 रुपये की लीज पर 13,347 वर्गमीटर आवंटित, पुराना ऑफिस होगा खाली
गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट के स्थायी कार्यालय के लिए नोएडा प्राधिकरण सेक्टर-153 में करीब 13,347 वर्गमीटर जमीन एक रुपये सालाना लीज पर देने की तैयारी में है। प्रस्ताव मंजूर होने पर पुलिस विभाग को बिना प्रीमियम और भू-भाटक के जमीन मिल सकेगी।
- Shiv Kumar
- 07 Sep, 2026
नोएडा में तेज गाने का विरोध करने पर युवक से मारपीट, हालत बिगड़ने पर मौत, पुलिस ने दो भाइयों को गिरफ्तार किया
नोएडा के गेझा गांव में जन्मदिन की पार्टी में तेज आवाज में गाना बजाने का विरोध करने पर विवाद हो गया। आरोप है कि दो भाइयों ने युवक की पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
- Shiv Kumar
- 07 Sep, 2026
ग्रेटर नोएडा में बारिश से जलमग्न हुआ तुस्याना गांव, घरों और सड़कों पर भरा पानी, जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल
ग्रेटर नोएडा में रविवार की बारिश के बाद तुस्याना गांव की सड़कें और गलियां घुटनों तक पानी में डूब गईं। ग्रामीणों का आरोप है कि नालियों की सफाई और पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से हर बारिश में जलभराव की समस्या पैदा होती है।
- Shiv Kumar
- 06 Sep, 2026
नोएडा के हिंडन किनारे की बस्तियों को मिलेगी बिजली, CM योगी के सख्त निर्देश, वैध और अस्थायी कनेक्शन देने का आदेश
नोएडा के हिंडन किनारे चोटपुर-छिजारसी, गढ़ी और आसपास की बस्तियों में बिजली संकट से जूझ रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डूब क्षेत्र की बस्तियों में वैध और अस्थायी बिजली कनेक्शन देने के निर्देश दिए हैं और अवैध वसूली पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
- Shiv Kumar
- 06 Sep, 2026
नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, 31 मोबाइल, चाकू और बाइक बरामद
नोएडा के सेक्टर-63 थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग और चोरी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 31 मोबाइल फोन, अवैध चाकू और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।
- Shiv Kumar
- 06 Sep, 2026
ग्रेटर नोएडा में KFC के चिकन मील में कीड़ा मिलने से हड़कंप, ग्राहक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया शेयर
ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी मॉल स्थित केएफसी स्टोर के चिकन मील में मरा हुआ कीड़ा मिलने का आरोप सामने आया है। ग्राहक ने खाने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया और खाद्य गुणवत्ता को लेकर शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की।
- Shiv Kumar
- 06 Sep, 2026
ग्रेटर नोएडा में खेल मैदान पर ताला लगाने से बढ़ा विवाद, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने जताया विरोध
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-37 स्थित खेल परिसर के गेट बंद कर पुलिस तैनात कर दी गई है। हॉकी स्टेडियम के निर्माण को लेकर स्थानीय युवाओं और सेक्टरवासियों में नाराजगी है। खेल मैदान बचाओ समिति ने मैदान की यथास्थिति, वैकल्पिक व्यवस्था और बातचीत से समाधान की मांग की है।
- Shiv Kumar
- 06 Sep, 2026
नोएडा में किराएदारों के कमरों को बनाते थे निशाना, 4 आरोपी गिरफ्तार, 24 मोबाइल और चोरी की बाइक बरामद
नोएडा के सेक्टर-63 में किराएदारों के घरों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस ने 24 मोबाइल, चोरी की बाइक, नौ धारदार चाकू और दो हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।
- Shiv Kumar
- 06 Sep, 2026
नोएडा में कचरे से तैयार होगा ईंधन, गैस और बिजली, सेक्टर-145 में 100 TPD क्षमता के प्लांट को मिली मंजूरी
नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-145 में 100 टन प्रतिदिन क्षमता वाले कचरा प्रसंस्करण संयंत्र को मंजूरी दी है। इसमें कूड़ा जलाने के बजाय थर्मोलिसिस तकनीक से ईंधन, गैस और बिजली तैयार करने का प्रस्ताव है। परियोजना का पूरा खर्च संबंधित कंपनी उठाएगी।
- Shiv Kumar
- 06 Sep, 2026
नोएडा में 23 बिल्डरों पर प्राधिकरण सख्त, 75 प्रतिशत बकाया रकम जमा नहीं करने पर नोटिस, 6,807 फ्लैटों की रजिस्ट्री पूरी
नोएडा प्राधिकरण ने पुरानी अटकी बिल्डर परियोजनाओं को पूरा कराने के लिए 23 बिल्डरों को बकाया राशि जमा कराने का नोटिस जारी किया है। 57 परियोजनाओं में अब तक 872.12 करोड़ रुपये जमा हुए हैं और 6,807 फ्लैटों की रजिस्ट्री हो चुकी है।
- Shiv Kumar
- 06 Sep, 2026
नोएडा में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था होगी और स्मार्ट, 76,366 LED लाइटों का कंट्रोल पैनल से संचालन, एक्सप्रेसवे पर लगेंगी 1,200 नई लाइटें
नोएडा प्राधिकरण की 223वीं बोर्ड बैठक में टाटा प्रोजेक्ट्स के स्मार्ट स्ट्रीट लाइट कार्य के समय विस्तार को मंजूरी मिली है। योजना के तहत 1200 नई लाइटें, 2.4 मेगावाट का बैटरी सिस्टम, पांच ईवी बसें और 10 चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे।
- Shiv Kumar
- 06 Sep, 2026
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हिंडन नदी में डूबे दो युवक, नाव में रस्सी बांधते समय हुआ हादसा, SDRF-NDRF का रेस्क्यू जारी
ग्रेटर नोएडा के यूसुफपुर चक गांव के पास हिंडन नदी में नाव में रस्सी बांधते समय शिव राजपूत और सौरव डूब गए। पुलिस, फायर सर्विस, गोताखोर और एसडीआरएफ की टीमें दोनों युवकों की तलाश में रेस्क्यू अभियान चला रही हैं।
- Shiv Kumar
- 06 Sep, 2026
ग्रेटर नोएडा में चोरी के मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार, इकोटेक-3 पुलिस ने चाकू भी बरामद किया, 7 मुकदमे हैं दर्ज
ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 थाना पुलिस ने चौगानपुर से अंकित पासी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन और एक अवैध चाकू बरामद किया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पर एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
- Shiv Kumar
- 04 Sep, 2026
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में फिर बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू, गर्मी से मिली राहत
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू होने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहाना हो गया।
- Shiv Kumar
- 04 Sep, 2026
कृष्ण जन्माष्टमी पर इस्कॉन नोएडा मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, शाम तक 7 लाख भक्तों के पहुंचने की उम्मीद
कृष्ण जन्माष्टमी पर नोएडा के इस्कॉन मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंगल आरती के दौरान मंदिर परिसर खचाखच भर गया। भगवान श्रीकृष्ण को 500 तरह के व्यंजनों का भोग लगाया गया। मंदिर में अखंड हरिनाम संकीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम मध्यरात्रि तक जारी रहेंगे।
- Shiv Kumar
- 04 Sep, 2026
नोएडा में सस्ते लोन और मुनाफे के नाम पर 21 लाख की ठगी, तीन लोगों को जाल में फंसाकर रकम हड़पी
नोएडा में साइबर ठगी के तीन अलग-अलग मामलों में तीन लोगों से कुल 21 लाख रुपये ठग लिए गए। बैंक कर्मचारी बनकर 5 लाख, सस्ते लोन के नाम पर ब्लैकमेल कर 7 लाख और शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 9 लाख रुपये की ठगी की गई।
- Shiv Kumar
- 04 Sep, 2026






