Breaking News
नोएडा-एनसीआर
नोएडा में बिजली कटने से परेशान लोगों का प्रदर्शन, एक हफ्ते से बिना लाइट रह रहे, कनेक्शन पर उठाए सवाल
नोएडा की चोटपुर कॉलोनी में करीब एक सप्ताह से बिजली संकट बना हुआ है। सपा जिलाध्यक्ष आश्रय गुप्ता ने लोगों की समस्याएं सुनीं और दावा किया कि करीब 4 हजार कनेक्शन काटे जा चुके हैं। उन्होंने जन्माष्टमी के बाद समस्या दूर न होने पर डीएम कार्यालय घेरने की चेतावनी दी।
- Shiv Kumar
- 04 Sep, 2026
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में छत का प्लास्टर गिरा, बेड पर सो रहे बच्चे को लगी चोट, रखरखाव पर उठे सवाल
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इको विलेज वन सोसायटी में कमरे की छत से प्लास्टर का बड़ा हिस्सा गिर गया। बेड पर सो रहा बच्चा घायल हो गया। घटना के बाद निवासियों ने सोसायटी की रखरखाव व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जांच और मरम्मत की मांग की।
- Shiv Kumar
- 04 Sep, 2026
विदेशियों को लोन दिलाने के नाम पर करते थे ठगी, नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
सेंट्रल नोएडा की सेक्टर-142 थाना पुलिस ने विदेशियों को लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी खराब सिविल स्कोर वाले विदेशियों को निशाना बनाकर प्रोसेसिंग फीस के नाम पर रकम वसूलते थे।
- Shiv Kumar
- 04 Sep, 2026
नोएडा जिला अस्पताल के 2 डॉक्टरों पर विभागीय जांच के आदेश, मरीज के इलाज में लापरवाही के आरोप, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने लिया संज्ञान
नोएडा सेक्टर-39 जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों पर मरीज के इलाज में कथित लापरवाही के मामले में विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर डॉ. असद महमूद और डॉ. अरविंद मलिक की भूमिका की जांच होगी। मामला अगस्त 2024 का है।
- Shiv Kumar
- 04 Sep, 2026
नोएडा प्राधिकरण कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही मचा हड़कंप, घंटों चला तलाशी अभियान
नोएडा प्राधिकरण कार्यालय को गुरुवार दोपहर बम से उड़ाने की धमकी वाला ई-मेल मिला। सूचना पर पुलिस और डॉग स्क्वायड ने बेसमेंट से सातवीं मंजिल तक तलाशी ली। जांच में कोई बम या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। शुरुआती जांच में ई-मेल को हॉक्स मेल माना जा रहा है।
- Shiv Kumar
- 04 Sep, 2026
ग्रेटर नोएडा के तिलपता में तालाब में कूदी महिला, डूबने से मौत, सौंदर्यीकरण के दौरान भरे पानी में हुआ हादसा
ग्रेटर नोएडा के तिलपता गांव में शुक्रवार को तालाब में डूबने से एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला की मौत हो गई। महिला अचानक पानी में कूद गई थी। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
- Shiv Kumar
- 04 Sep, 2026
ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में कारपेंटर निकला चोर, सामने वाले फ्लैट में घुसकर 10 लाख के जेवर चुराए, गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा की केपिटल एथिना सोसाइटी में चोरी का पुलिस ने दो दिन में खुलासा किया। बिसरख पुलिस ने 21 वर्षीय कारपेंटर सोहेब को गिरफ्तार कर करीब 10 लाख रुपये की ज्वैलरी और 537 रुपये नकद बरामद किए। आरोपी ने खाली फ्लैट में घुसकर चोरी करना स्वीकार किया।
- Shiv Kumar
- 03 Sep, 2026
ग्रेटर नोएडा में गैस पाइपलाइन के पास खुदाई-निर्माण से पहले लेनी होगी अनुमति, जानें नया नियम
ग्रेटर नोएडा में गैस पाइपलाइन के आसपास खुदाई और निर्माण से पहले GAIL से अनुमति लेना जरूरी होगा। प्रशासन ने यह कदम पाइपलाइन को नुकसान और गैस रिसाव से होने वाले हादसों को रोकने के लिए उठाया है। नियम सरकारी विभागों, निर्माण एजेंसियों और अन्य संबंधित संस्थाओं पर लागू होगा।
- Shiv Kumar
- 03 Sep, 2026
नोएडा में सिटी ई-बस सेवा का विस्तार, 25 नई बसें जोड़ने की तैयारी, नए रूटों के सर्वे से गांवों और सेक्टरों को मिलेगा फायदा
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में चल रही 100 ई-बसों को यात्रियों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। जुलाई के 1.50 लाख यात्रियों के मुकाबले अगस्त में संख्या बढ़कर 3.40 लाख हो गई। अब 25 नई ई-बसें जोड़ने और नए मार्ग शुरू करने की तैयारी है।
- Shiv Kumar
- 03 Sep, 2026
नोएडा में पर्सनल लोन के नाम पर साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लोन पत्र भेजकर रकम ऐंठने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
नोएडा साइबर क्राइम पुलिस ने पर्सनल लोन दिलाने के नाम पर फर्जी स्वीकृति पत्र भेजकर ठगी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी साइबर अपराधियों को बैंक खाते 10 प्रतिशत कमीशन पर उपलब्ध कराते थे।
- Shiv Kumar
- 03 Sep, 2026
नोएडा पुलिस का सराहनीय कदम, 101 गुम और चोरी हुए मोबाइल बरामद कर लोगों को लौटाए, 35 लाख की थी कीमत
नोएडा पुलिस के ‘मिशन सहयोग’ के तहत सेंट्रल नोएडा पुलिस ने सर्विलांस और सीईआईआर पोर्टल की मदद से 101 गुम मोबाइल फोन बरामद किए। करीब 35 लाख रुपये कीमत के इन मोबाइल फोन को उनके मालिकों को वापस सौंप दिया गया।
- Shiv Kumar
- 03 Sep, 2026
नोएडा पुलिस का सराहनीय कदम, 101 गुम और चोरी हुए मोबाइल बरामद कर लोगों को लौटाए, 35 लाख की थी कीमत
नोएडा पुलिस के ‘मिशन सहयोग’ के तहत सेंट्रल नोएडा पुलिस ने सर्विलांस और सीईआईआर पोर्टल की मदद से 101 गुम मोबाइल फोन बरामद किए। करीब 35 लाख रुपये कीमत के इन मोबाइल फोन को उनके मालिकों को वापस सौंप दिया गया।
- Shiv Kumar
- 03 Sep, 2026
नोएडा में निवेश को लेकर मंत्री राकेश सचान का बड़ा बयान, टेक्सटाइल पार्कों में सस्ती जमीन देने की तैयारी
कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा कि उत्तर प्रदेश को करीब 50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। सरकार टेक्सटाइल पार्कों के विकास, सस्ती जमीन और बेहतर कनेक्टिविटी के जरिए नए उद्योग और रोजगार बढ़ाने की तैयारी कर रही है।
- Shiv Kumar
- 03 Sep, 2026
दुष्कर्म कांड के बाद प्रशासन का कड़ा एक्शन, नियमों की धज्जियां उड़ाने वाली बसों पर शिकंजा, 9 निजी बसें सीज
ग्रेटर नोएडा से दिल्ली के बीच चलती बस में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के बाद परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस ने निजी बसों की जांच तेज कर दी है। अभियान में सुरक्षा नियमों का उल्लंघन मिलने पर विश्वनाथ ट्रैवल्स समेत नौ बसें सीज की गई हैं।
- Shiv Kumar
- 03 Sep, 2026
ग्रेटर नोएडा हत्याकांड में 3 महीने बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी, फरार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर मां ने उठाई आवाज
ग्रेटर नोएडा के बिलासपुर में 24 वर्षीय आकाश की हत्या के करीब तीन महीने बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मृतक की मां लगातार पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रही हैं। परिवार ने चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था।
- Shiv Kumar
- 03 Sep, 2026
नोएडा में ओवरटेक करना पड़ा भारी, स्कॉर्पियो सवारों ने LLB छात्र पर की फायरिंग, दोनों हाथों में लगी गोली
नोएडा के इकोटेक-3 क्षेत्र में कार रेस के बाद स्कॉर्पियो सवार युवकों ने वर्ना कार पर गोली चला दी। फायरिंग में एलएलबी छात्र के दोनों हाथों में गोली लगी। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर स्कॉर्पियो सवार युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 03 Sep, 2026
ग्रेटर नोएडा दुष्कर्म-हत्या मामले में सपा ने बढ़ाया मदद का हाथ, पीड़ित परिवार को दी आर्थिक सहायता
ग्रेटर नोएडा के हल्दौनी गांव में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में सपा ने पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी। सपा नेताओं ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए परिवार को आगे भी मदद का भरोसा दिलाया।
- Shiv Kumar
- 03 Sep, 2026
नोएडा को मिलेगी सबसे ऊंची एलिवेटेड रोड, 20 मीटर ऊंचे कॉरिडोर की DPR तैयार, 350 करोड़ रुपये होंगे खर्च
नोएडा में प्रस्तावित सबसे ऊंची एलिवेटेड रोड की डीपीआर आईआईटी रुड़की ने प्राधिकरण को सौंप दी है। करीब 2 किलोमीटर लंबी और 20 मीटर ऊंची सड़क पर 350 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसे चिल्ला एलिवेटेड रोड और जेवर एयरपोर्ट से जोड़ा जाएगा।
- Shiv Kumar
- 03 Sep, 2026
नोएडा पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, चार निरीक्षकों के तबादले, सेक्टर-24, बिसरख और ईकोटेक-3 थाने के प्रभारी बदले
नोएडा पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार निरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं। उमेश चंद्र नैथानी को सेक्टर-24 थाना प्रभारी बनाया गया है। रणजीत कुमार सिंह को बिसरख और सुबोध कुमार तोमर को मीडिया सेल की जिम्मेदारी मिली है, जबकि मुनेन्द्र सिंह ईकोटेक तृतीय के कार्यवाहक प्रभारी बने हैं।
- Shiv Kumar
- 03 Sep, 2026
नोएडा में क्लोवरलीफ इंटरचेंज से यमुना एक्सप्रेसवे की राह होगी आसान, सेक्टर-148 से 153 तक 50 हजार लोगों को फायदा
नोएडा के सेक्टर-148 और 153 के बीच प्रस्तावित क्लोवरलीफ इंटरचेंज से सेक्टर-150 और 152 समेत आसपास के करीब 50 हजार लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। परियोजना से एक्सप्रेसवे, स्थानीय सेक्टरों और यमुना एक्सप्रेसवे की ओर कनेक्टिविटी बेहतर होगी तथा जाम का दबाव कम हो सकता है।
- Shiv Kumar
- 02 Sep, 2026






