ग्रेटर-नोएडा

top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में हत्या के आरोपियों ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में दो घायल, चार गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र में किसान इस्माइल की हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस मुठभेड़ में राजकुमार और सचिन गोली लगने से घायल हुए, जबकि दो साथी कॉम्बिंग में पकड़े गए। आरोपियों से तमंचे, चाकू, लोहे की रॉड और मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं।

top-news

ग्रेटर नोएडा में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, चोरी की बाइक और तमंचे बरामद

ग्रेटर नोएडा में बीटा-2 थाना पुलिस की मुठभेड़ में चेन स्नैचिंग के दो आरोपी घायल हो गए। इनमें 25 हजार रुपये का इनामी दीपू उर्फ पप्पू भी शामिल है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर चोरी की अपाचे बाइक, दो तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं।

top-news

ग्रेटर नोएडा में ऑटो चालक से 10 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी, रिश्तेदार बनकर पांच बार में ट्रांसफर कराई रकम

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर गामा में रहने वाले ऑटो चालक जुगल किशोर से रिश्तेदार बनकर 10 हजार रुपये ठग लिए गए। आरोपी ने 12 हजार रुपये भेजने का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाया और पांच बार में रकम ट्रांसफर करा ली। शिकायत पर साइबर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।

top-news

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बाहर 44 गांवों के किसानों का प्रदर्शन, 4 प्रतिशत अतिरिक्त आबादी भूखंड के लिए अनिश्चितकालीन धरना

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से प्रभावित 44 गांवों के सैकड़ों किसानों ने चार प्रतिशत अतिरिक्त आबादी भूखंड की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। आंदोलन में महिला किसान भी शामिल हुईं। किसानों ने मांग पूरी होने तक प्राधिकरण कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना जारी रखने की घोषणा की है।

top-news

नोएडा में सीबीआई और एनआईए अधिकारी बनकर एनआरआई वकील से 3.80 करोड़ ठगे, 21 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट

नोएडा में अमेरिका से लौटे रिटायर्ड वकील अतुल तलवार से साइबर ठगों ने 3.80 करोड़ रुपये ठग लिए। पहलगाम आतंकी हमले में फंसाने का डर दिखाकर उन्हें 21 दिन डिजिटल अरेस्ट रखा गया। पुलिस ने भारतीय खातों में भेजी रकम में से चार लाख रुपये फ्रीज कराए हैं।

top-news

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पति और सास-ससुर गिरफ्तार, दहेज के लिए जहर देने का आरोप

ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र में विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने पति और सास-ससुर को गिरफ्तार किया है। दस दिन पहले जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत हुई थी। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया था।

top-news

ग्रेटर नोएडा में दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित अजीमुद्दीन गिरफ्तार, आरोपी के खिलाफ हापुड़ और गाजियाबाद समेत कई थानों में केस दर्ज

ग्रेटर नोएडा की बिसरख पुलिस ने महिला से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी अजीम उर्फ अजीमुद्दीन को प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर महिला से मारपीट और धमकी देने का भी आरोप है। उसके खिलाफ कई अन्य थानों में मुकदमे दर्ज हैं।

top-news

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 में नाले से बरामद हुआ व्यक्ति का शव, शरीर पर चोट के निशान नहीं, पोस्टमार्टम के लिए भेजा

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 स्थित नाले में रविवार को 58 वर्षीय मोहम्मद इस्लाम का शव मिला। वह कोंडली में रहकर हाउसकीपिंग का काम करते थे। परिजनों के मुताबिक, वह शराब पीने निकले थे। पुलिस ने नाले में गिरने से मौत की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

top-news

ग्रेटर नोएडा में दिनेश नागर बने करप्शन फ्री इंडिया के जिलाध्यक्ष, बोले- भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाएंगे अभियान

ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र निवासी मास्टर दिनेश नागर को करप्शन फ्री इंडिया संगठन का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। खेरली नहर स्थित कार्यालय पर उनका स्वागत हुआ। उन्होंने जिले में भ्रष्टाचार और शोषण के खिलाफ अभियान चलाने, गांव-गांव लोगों को जोड़ने और जनसमस्याएं उठाने की बात कही।

top-news

ग्रेटर नोएडा में खेत जा रहे युवक को रास्ते में रोककर पीटा, सिर में आई चोट, घायल युवक निजी अस्पताल में भर्ती

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में खेत जा रहे नकुल को तीन युवकों ने रास्ते में रोककर पीट दिया। मारपीट में उसके सिर में चोट आई है। बचाने पहुंची बहन से भी अभद्रता और धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

top-news

ग्रेटर नोएडा के तिरथली गांव में 3.16 करोड़ के विकास कार्यों की घोषणा, विधायक धीरेंद्र सिंह बोले- बदल रही जेवर की तस्वीर

ग्रेटर नोएडा के जेवर विधानसभा क्षेत्र के तिरथली गांव में विधायक धीरेंद्र सिंह ने करीब 3 करोड़ 16 लाख रुपये के विकास कार्यों की घोषणा की। जनसभा में उन्होंने एयरपोर्ट, उद्योग, रोजगार और सड़क संपर्क से क्षेत्र में बदलाव आने का दावा किया। सामाजिक भाईचारे पर भी जोर दिया।

top-news

ग्रेटर नोएडा के बिलासपुर में बाइक सवार बदमाश ने महिला को परिचित बताकर दिया झांसा, कुंडल और अंगूठी छीनकर फरार

ग्रेटर नोएडा के बिलासपुर कस्बे में शनिवार शाम खरीदारी करने आई महिला से सोने के कुंडल और अंगूठी लूटने का मामला सामने आया है। आरोपी परिचित बनकर महिला को बाइक पर ले गया और कथित तौर पर धमकाकर आभूषण लूट लिए। पुलिस चौकी में शिकायत दी गई है।

top-news

किसानों का आंदोलन 41वें दिन भी जारी, सतपाल कसाना ने कहा- मांगें पूरी होने तक प्राधिकरण में कामकाज नहीं होने देंगे

ग्रेटर नोएडा के रीलखा गांव के पास यमुना प्राधिकरण के खिलाफ किसानों का धरना शनिवार को 41वें दिन भी जारी रहा। किसानों ने आरोप लगाया कि कोई अधिकारी उनकी समस्याएं सुनने नहीं पहुंचा। मांगें पूरी नहीं होने पर प्राधिकरण का काम रोकने और आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई।

top-news

दिल्ली के ट्रेड फेयर में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्टॉल का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण, निवेश और विकास परियोजनाओं की ली जानकारी

दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ट्रेड फेयर में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्टॉल का मुख्य सचिव एसपी गोयल ने शुभारंभ और निरीक्षण किया। एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने औद्योगिक टाउनशिप, मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब और लॉजिस्टिक हब सहित प्रमुख विकास परियोजनाओं की जानकारी दी।

top-news

ग्रेटर नोएडा में पति से विवाद के बाद हाईटेंशन लाइन के खंभे पर चढ़ी महिला, पुलिस और दमकल टीम ने सुरक्षित उतारा

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र के पाली गांव में पति से विवाद के बाद महिला हाईटेंशन बिजली लाइन के खंभे पर चढ़ गई। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और दमकल विभाग ने काफी मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित नीचे उतारा।

top-news

ग्रेटर नोएडा में AQI के आंकड़ों पर बड़ा खेल! डिस्प्ले बोर्ड पर 24, जबकि नजदीकी मॉनिटरिंग स्टेशन पर 453

ग्रेटर नोएडा की Ecotech-III Road पर लगे डिस्प्ले बोर्ड में AQI महज 24 दिखा, जबकि उपलब्ध आंकड़ों में Knowledge Park-V का AQI 453 बताया गया। दोनों रीडिंग में भारी अंतर ने सवाल खड़े किए हैं। मशीन की जांच और सही प्रदूषण जानकारी उपलब्ध कराने की जरूरत है।

top-news

नोएडा में भाकियू लोकशक्ति ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, छह पदाधिकारियों पर दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष जांच की मांग

नोएडा में भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर मुरादाबाद के मुंडापांडे थाना क्षेत्र में छह पदाधिकारियों पर दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष जांच मांगी। राष्ट्रीय महासचिव चौधरी बीसी प्रधान बरौला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार केके चौरसिया को ज्ञापन सौंपा।

top-news

गौतमबुद्ध नगर में 17 नवंबर को जारी होगी ड्राफ्ट मतदाता सूची, बीएलओ की लापरवाही पर होगी कार्रवाई

गौतमबुद्ध नगर में मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। ड्राफ्ट मतदाता सूची 17 नवंबर को जारी होगी। बीएलओ को मतदाताओं से समय पर संपर्क करने के निर्देश मिले हैं। जिले में 15.27 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत हैं।

top-news

ग्रेटर नोएडा के बादलपुर में लॉजिस्टिक कंपनी के गोदाम से 20 किलो गांजा बरामद, ओडिशा से दिल्ली भेजे जा रहे थे पैकेट

ग्रेटर नोएडा के धूम मानिकपुर स्थित स्वास्तिक लॉजिस्टिक कंपनी के गोदाम में दो संदिग्ध पार्सलों से करीब 20 किलो गांजा बरामद हुआ। ओडिशा से दिल्ली भेजी जा रही इस खेप की अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये है। पुलिस ने मादक पदार्थ कब्जे में लिया।

top-news

ग्रेटर नोएडा में कार के खाई में पलटने से किशोर की गई जान, तीन बच्चे घायल, यमुना एक्सप्रेसवे से लौटते समय हादसा

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कार्गो मार्ग पर बलेनो कार डिवाइडर से टकराकर खाई में पलट गई। हादसे में 13 वर्षीय रोहन की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हुए। घायलों का कैलाश अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Popular Post

Gallery

Recent Post

Tags