Breaking News
ग्रेटर-नोएडा
ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार वाहन ने युवक को मारी टक्कर, कई फीट हवा में उछला, हादसे का वीडियो सामने आया
ग्रेटर नोएडा के एक मूर्ति चौक पर तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में वह कई फीट हवा में उछल गया और गंभीर रूप से घायल हुआ। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर टाटा पंच कार कब्जे में ले ली है।
- Shiv Kumar
- 16 Sep, 2026
काम के दौरान कूलर से लगा करंट, जेवर में युवक की मौत, परिजनों ने पुलिस से शिकायत करने से किया इनकार
ग्रेटर नोएडा के बिलासपुर में मेडिकल स्टोर पर काम करने वाले 19 वर्षीय आसिम की कूलर से करंट लगने के बाद मौत हो गई। हादसा सोमवार दोपहर करीब 2 बजे हुआ। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को अभी शिकायत नहीं मिली है।
- Shiv Kumar
- 15 Sep, 2026
ग्रेनो वेस्ट में रात के समय युवकों का हंगामा, साइकिलें फेंकीं और घरों के गेट बजाए, CCTV खंगाल रहे लोग
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली ड्रीम वैली-2 सोसायटी में देर रात पांच युवकों के हंगामे का वीडियो वायरल हो रहा है। आरोप है कि युवकों ने बच्चे की साइकिल फेंकी और फ्लैट के दरवाजे बजाए। सीसीटीवी में घटना कैद हुई है, लेकिन पुलिस को अभी शिकायत नहीं मिली है।
- Shiv Kumar
- 15 Sep, 2026
ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा, 21वीं मंजिल से नीचे गिरा मजदूर, मौत, निर्माणाधीन सोसायटी में मचा हड़कंप
ग्रेटर नोएडा के यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में निर्माणाधीन सोसायटी की 21वीं मंजिल से गिरकर 42 वर्षीय मजदूर बैद्यनाथ की मौत हो गई। हादसे के बाद साथी मजदूर उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
- Shiv Kumar
- 15 Sep, 2026
प्रॉपर्टी विवाद से परेशान बिल्डर ने खाया जहरीला पदार्थ, CM योगी और अधिकारियों से लगाई थी मदद की गुहार
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पाम ओलंपिया सोसायटी में बिल्डर नीरज चौहान ने प्रॉपर्टी विवाद के बीच अपनी जान देने की कोशिश की। घटना से पहले उन्होंने वीडियो बनाकर मुख्यमंत्री और अधिकारियों से मदद मांगी। पुलिस जमीन की हिस्सेदारी और धमकी से जुड़े आरोपों की जांच कर रही है।
- Shiv Kumar
- 15 Sep, 2026
नोएडा में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 10.40 लाख की ठगी, मुनाफे का लालच देकर जमा कराए पैसे, वापसी से किया इनकार
ग्रेटर नोएडा में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर सौरभ मिश्रा से 10.40 लाख रुपये की साइबर ठगी का आरोप है। फर्जी मंच पर मुनाफा बढ़ता दिखाकर रकम जमा कराई गई। निकासी के समय सिर्फ पांच हजार रुपये मिले। साइबर थाना सेक्टर-36 ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 15 Sep, 2026
घर बंद था, ताला तोड़कर घुसे चोर, ग्रेटर नोएडा में सोलर बैटरी समेत कीमती सामान पर किया हाथ साफ
ग्रेटर नोएडा के यमुना सिटी सेक्टर-18 में चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर चार सोलर बैटरी समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। सोमवार सुबह मकान मालिक के पहुंचने पर वारदात का पता चला। दनकौर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए चोरों की तलाश कर रही है।
- Shiv Kumar
- 14 Sep, 2026
मुआवजा, आवासीय प्लॉट और भूमि अधिग्रहण बिल को लेकर ग्रेटर नोएडा में किसानों का प्रदर्शन शुरू
ग्रेटर नोएडा में किसानों का प्रदर्शन तेज हो गया है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण पर किसान अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। राकेश टिकैत ने कहा कि 10 प्रतिशत प्लॉट और 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा देना होगा, मांगें नहीं मानी गईं तो प्राधिकरण का काम रोकेंगे।
- Shiv Kumar
- 14 Sep, 2026
ग्रेटर नोएडा में करीब 4 महीने में ही खराब हुई इलेक्ट्रिक बस, बीच सड़क यात्रियों को उतारा, मेंटेनेंस पर उठे सवाल
ग्रेटर नोएडा में करीब चार महीने पहले शुरू हुई इलेक्ट्रिक बस सेवा में तकनीकी खराबी का मामला सामने आया है। सूरजपुर घंटा गोल चक्कर के पास बस बीच सड़क खराब हो गई। यात्रियों को दूसरी बस से भेजा गया। घटना के बाद बसों के रखरखाव और संचालन व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
- Shiv Kumar
- 14 Sep, 2026
ग्रेटर नोएडा में गौ रक्षा हिंदू दल के अध्यक्ष वेद नागर को धमकी, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस में मुकदमा दर्ज
ग्रेटर नोएडा के बादलपुर क्षेत्र में गौ रक्षा हिंदू दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद नागर को जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। एक वीडियो वायरल होने के बाद वेद नागर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
- Shiv Kumar
- 14 Sep, 2026
नोएडा में बंद फ्लैट-मकान देखकर करता था चोरी, शातिर बदमाश गिरफ्तार, ज्वेलरी और बाइक बरामद
नोएडा के सेक्टर-113 पुलिस ने फ्लैट और मकानों में चोरी करने वाले हापुड़ निवासी जितेंद्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से ज्वेलरी, 8,910 रुपये नकद, मोटरसाइकिल और लोहे का सरिया बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक आरोपी बंद मकानों की रेकी कर चोरी करता था।
- Shiv Kumar
- 14 Sep, 2026
ऑर्डर के पैसे को लेकर डिलीवरी ब्वॉय और ग्राहक में विवाद, यमुना सिटी की सोसाइटी में हंगामा, मोबाइल चोरी का आरोप
ग्रेटर नोएडा की यमुना सिटी स्थित 22डी सोसाइटी में खाना पहुंचाने के बाद पैसे को लेकर विवाद हो गया। डिलीवरी ब्वॉय के साथियों ने सोसाइटी के बाहर पहुंचकर हंगामा किया। बाद में युवक ने पैसे दिए, जिसके बाद मामला शांत हुआ। पुलिस को शिकायत का इंतजार है।
- Shiv Kumar
- 14 Sep, 2026
मुआवजा और आवासीय प्लॉट की मांग को लेकर आज ग्रेटर नोएडा में प्रदर्शन, भूमि अधिग्रहण कानून लागू करने पर जोर
ग्रेटर नोएडा में सोमवार को किसानों का बड़ा प्रदर्शन होगा। बीकेयू तीनों अथॉरिटी पर धरना देगी, जबकि किसान सभा ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी पर महापंचायत करेगी। किसान 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा, 10 प्रतिशत प्लॉट और भूमि अधिग्रहण कानून समेत कई मांगें उठा रहे हैं।
- Shiv Kumar
- 14 Sep, 2026
AI से महिला की फर्जी आपत्तिजनक तस्वीरें बनाकर की वायरल, ग्रेटर नोएडा में पूर्व ड्राइवर के खिलाफ पुलिस कार्रवाई
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक व्यक्ति ने पूर्व ड्राइवर पर पत्नी की कृत्रिम बुद्धिमत्ता से फर्जी फोटो बनाकर सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप पर प्रसारित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर डिजिटल साक्ष्यों की जांच शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 13 Sep, 2026
ग्रेटर नोएडा में करणी सेना का सम्मेलन रद्द, पुलिस ने परमिशन न होने पर रोका कार्यक्रम, अक्टूबर में बड़े सम्मेलन का ऐलान
ग्रेटर नोएडा के मिर्जापुर में श्री राजपूत करणी सेना का प्रस्तावित सर्व समाज सम्मेलन पुलिस-प्रशासन की अनुमति नहीं मिलने के कारण नहीं हो सका। मौके पर पहुंचे लोगों ने आगे की रणनीति बनाई। प्रदेश अध्यक्ष धीरज ठाकुर ने अक्टूबर में बड़े सर्व समाज सम्मेलन का ऐलान किया।
- Shiv Kumar
- 13 Sep, 2026
यूपी पुलिस वॉलीबाल प्रतियोगिता में मेरठ और बरेली का दबदबा, प्रयागराज-लखनऊ ने महिला वर्ग में दर्ज की जीत
गौतमबुद्धनगर रिजर्व पुलिस लाइन्स में चल रही 74वीं यूपी पुलिस वार्षिक वॉलीबाल क्लस्टर प्रतियोगिता में 12 सितंबर को कई मुकाबले खेले गए। पुरुष वॉलीबाल में मेरठ और बरेली, जबकि महिला वर्ग में प्रयागराज और लखनऊ जोन ने जीत दर्ज की। सेपक टकरा में भी अहम मुकाबले हुए।
- Shiv Kumar
- 13 Sep, 2026
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के रेस्टोरेंट में कॉफी पीने के बाद युवक की तबीयत बिगड़ी, पैकेट पर एक्सपायरी डेट नहीं मिलने पर मैनेजर से हुआ विवाद
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख क्षेत्र स्थित एक रेस्टोरेंट में कॉफी पीने के बाद युवक की तबीयत बिगड़ने का आरोप है। पीड़ित ने कॉफी पाउच पर समाप्ति की तारीख नहीं होने और मैनेजर पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग से जांच की मांग की है।
- Shiv Kumar
- 13 Sep, 2026
इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सरकारी सर्जन के खिलाफ एफआईआर और पूरी आपराधिक कार्रवाई रद्द
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सरकारी सर्जन डॉ. राहुल वर्मा के खिलाफ एफआईआर और आपराधिक कार्यवाही रद्द कर दी। कोर्ट ने कहा कि लोकसेवक के खिलाफ कार्रवाई से पहले भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 175(4) में तय प्रक्रिया का पालन जरूरी है।
- Shiv Kumar
- 13 Sep, 2026
नोएडा में बिजली के लिए अनिश्चितकालीन धरना शुरू, लिखित आश्वासन नहीं मिलने पर किसानों ने लिया बड़ा फैसला
नोएडा में बिजली की मांग को लेकर पृथला गांव के पास अनिश्चितकालीन धरना शुरू हो गया है। महापंचायत के बाद किसानों ने यह फैसला लिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारियों से लिखित आश्वासन नहीं मिलने के कारण धरना शुरू किया गया है और बिजली की व्यवस्था होने तक जारी रहेगा।
- Shiv Kumar
- 08 Sep, 2026
CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को नोटिस देने का मामला, जांच के बाद पुलिस ने 5 सितंबर को नोटिस किया निरस्त
ग्रेटर नोएडा में सीजेपी प्रदर्शन में शामिल गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के छात्र को 4 सितंबर को जारी किया गया नोटिस जांच के बाद निरस्त कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, 5 सितंबर को ही नोटिस रद्द किया जा चुका था। नोटिस वायरल होने के बाद इस पर लगातार सवाल उठ रहे थे।
- Shiv Kumar
- 08 Sep, 2026






