ग्रेटर-नोएडा

top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news

नोएडा में हिंडन नदी में डूबे युवक का शव मिला, 2.5 KM दूर हुई बरामदगी, दूसरे युवक की तलाश में रेस्क्यू जारी

ग्रेटर नोएडा की हिंडन नदी में डूबे दो युवकों में से सौरभ का शव सोमवार सुबह घटनास्थल से करीब ढाई किलोमीटर दूर बरामद हुआ। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें दूसरे युवक शिव राजपूत की तलाश में जुटी हैं। दोनों शनिवार को नदी में रस्सी बांधने गए थे।

top-news

ग्रेटर नोएडा में दोपहिया वाहन चोर गिरोह का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, 14 बाइक, स्कूटी और 2 चाकू बरामद

ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना पुलिस ने दो शातिर दोपहिया वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही से चोरी की 14 मोटरसाइकिल, एक स्कूटी और दो अवैध चाकू बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी रेकी कर वाहन चोरी करते और उन्हें सस्ते दामों में राहगीरों को बेचते थे।

top-news

नोएडा में बैंक प्रबंधक पर कंपनी के खाते से 1.04 करोड़ हड़पने का आरोप, छह खातों में ट्रांसफर की रकम

नोएडा में बैंक प्रबंधक पर कंपनी के खाते से धोखाधड़ी कर 1.04 करोड़ रुपये से अधिक हड़पने का आरोप लगा है। कंपनी निदेशक की याचिका पर कोर्ट के आदेश से बैंक प्रबंधक और पांच अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

top-news

ऑनलाइन एंड्रॉयड डिवाइस मंगाया, पैकेट खोला तो निकला गोबर, ग्रेटर नोएडा के युवक ने पुलिस से की शिकायत

ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में एक युवक ने ऑनलाइन एंड्रॉयड डिवाइस ऑर्डर कर पूरी रकम का भुगतान किया। कोरियर से पैकेट पहुंचने पर उसे खोलकर देखा तो अंदर डिवाइस की जगह गोबर मिला। युवक ने पुलिस से शिकायत कर धोखाधड़ी की जांच और कार्रवाई की मांग की है।

top-news

डीएम मेधा रूपम ने अचानक स्कूल पहुंचकर परखी पढ़ाई, बच्चों से सुने पहाड़े और स्मार्ट क्लास का लिया जायजा

गौतमबुद्धनगर की डीएम मेधा रूपम ने दादरी के प्राथमिक विद्यालय मथुरापुर का अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से गिनती और पहाड़े सुने, पढ़ाई की गुणवत्ता जांची और स्मार्ट क्लास, मिड-डे मील, शौचालय, पेयजल तथा साफ-सफाई की व्यवस्थाएं देखीं।

top-news

ग्रेटर नोएडा के स्कूल में घुसकर छात्रों पर हमला, आधा दर्जन से ज्यादा दबंगों ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना

ग्रेटर नोएडा के खेड़ी गांव स्थित एमसी गोपीचंद इंटर स्कूल में आधा दर्जन से ज्यादा दबंगों ने घुसकर 12वीं के छात्रों से मारपीट की। घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है। छात्रों को गंभीर चोटें आई हैं। शिकायत के बाद सूरजपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में बड़ा सड़क हादसा, गड्ढे और सांड से बचने में पाइप लदा ट्रक पलटा, घंटों लगा जाम, ड्राइवर गंभीर घायल

ग्रेटर नोएडा के छपरौला के पास जीटी रोड पर गहरे गड्ढे और आवारा सांड को बचाने के दौरान पाइप से भरा ट्रक पलट गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हुआ और घंटों जाम लगा रहा। पुलिस ने क्रेन और हाइड्रा की मदद से ट्रक हटवाकर यातायात सुचारु कराया।

top-news

नोएडा पुलिस को नए कार्यालय के लिए मिली जमीन, 1 रुपये की लीज पर 13,347 वर्गमीटर आवंटित, पुराना ऑफिस होगा खाली

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट के स्थायी कार्यालय के लिए नोएडा प्राधिकरण सेक्टर-153 में करीब 13,347 वर्गमीटर जमीन एक रुपये सालाना लीज पर देने की तैयारी में है। प्रस्ताव मंजूर होने पर पुलिस विभाग को बिना प्रीमियम और भू-भाटक के जमीन मिल सकेगी।

top-news

ग्रेटर नोएडा में बारिश से जलमग्न हुआ तुस्याना गांव, घरों और सड़कों पर भरा पानी, जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल

ग्रेटर नोएडा में रविवार की बारिश के बाद तुस्याना गांव की सड़कें और गलियां घुटनों तक पानी में डूब गईं। ग्रामीणों का आरोप है कि नालियों की सफाई और पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से हर बारिश में जलभराव की समस्या पैदा होती है।

top-news

नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, 31 मोबाइल, चाकू और बाइक बरामद

नोएडा के सेक्टर-63 थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग और चोरी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 31 मोबाइल फोन, अवैध चाकू और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।

top-news

ग्रेटर नोएडा में KFC के चिकन मील में कीड़ा मिलने से हड़कंप, ग्राहक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया शेयर

ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी मॉल स्थित केएफसी स्टोर के चिकन मील में मरा हुआ कीड़ा मिलने का आरोप सामने आया है। ग्राहक ने खाने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया और खाद्य गुणवत्ता को लेकर शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की।

top-news

ग्रेटर नोएडा में खेल मैदान पर ताला लगाने से बढ़ा विवाद, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने जताया विरोध

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-37 स्थित खेल परिसर के गेट बंद कर पुलिस तैनात कर दी गई है। हॉकी स्टेडियम के निर्माण को लेकर स्थानीय युवाओं और सेक्टरवासियों में नाराजगी है। खेल मैदान बचाओ समिति ने मैदान की यथास्थिति, वैकल्पिक व्यवस्था और बातचीत से समाधान की मांग की है।

top-news

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हिंडन नदी में डूबे दो युवक, नाव में रस्सी बांधते समय हुआ हादसा, SDRF-NDRF का रेस्क्यू जारी

ग्रेटर नोएडा के यूसुफपुर चक गांव के पास हिंडन नदी में नाव में रस्सी बांधते समय शिव राजपूत और सौरव डूब गए। पुलिस, फायर सर्विस, गोताखोर और एसडीआरएफ की टीमें दोनों युवकों की तलाश में रेस्क्यू अभियान चला रही हैं।

top-news

ग्रेटर नोएडा में चोरी के मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार, इकोटेक-3 पुलिस ने चाकू भी बरामद किया, 7 मुकदमे हैं दर्ज

ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 थाना पुलिस ने चौगानपुर से अंकित पासी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन और एक अवैध चाकू बरामद किया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पर एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

top-news

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में फिर बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू, गर्मी से मिली राहत

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू होने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहाना हो गया।

top-news

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में छत का प्लास्टर गिरा, बेड पर सो रहे बच्चे को लगी चोट, रखरखाव पर उठे सवाल

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इको विलेज वन सोसायटी में कमरे की छत से प्लास्टर का बड़ा हिस्सा गिर गया। बेड पर सो रहा बच्चा घायल हो गया। घटना के बाद निवासियों ने सोसायटी की रखरखाव व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जांच और मरम्मत की मांग की।

top-news

ग्रेटर नोएडा के तिलपता में तालाब में कूदी महिला, डूबने से मौत, सौंदर्यीकरण के दौरान भरे पानी में हुआ हादसा

ग्रेटर नोएडा के तिलपता गांव में शुक्रवार को तालाब में डूबने से एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला की मौत हो गई। महिला अचानक पानी में कूद गई थी। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

top-news

नोएडा में सिटी ई-बस सेवा का विस्तार, 25 नई बसें जोड़ने की तैयारी, नए रूटों के सर्वे से गांवों और सेक्टरों को मिलेगा फायदा

नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में चल रही 100 ई-बसों को यात्रियों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। जुलाई के 1.50 लाख यात्रियों के मुकाबले अगस्त में संख्या बढ़कर 3.40 लाख हो गई। अब 25 नई ई-बसें जोड़ने और नए मार्ग शुरू करने की तैयारी है।

top-news

नोएडा पुलिस का सराहनीय कदम, 101 गुम और चोरी हुए मोबाइल बरामद कर लोगों को लौटाए, 35 लाख की थी कीमत

नोएडा पुलिस के ‘मिशन सहयोग’ के तहत सेंट्रल नोएडा पुलिस ने सर्विलांस और सीईआईआर पोर्टल की मदद से 101 गुम मोबाइल फोन बरामद किए। करीब 35 लाख रुपये कीमत के इन मोबाइल फोन को उनके मालिकों को वापस सौंप दिया गया।

top-news

नोएडा पुलिस का सराहनीय कदम, 101 गुम और चोरी हुए मोबाइल बरामद कर लोगों को लौटाए, 35 लाख की थी कीमत

नोएडा पुलिस के ‘मिशन सहयोग’ के तहत सेंट्रल नोएडा पुलिस ने सर्विलांस और सीईआईआर पोर्टल की मदद से 101 गुम मोबाइल फोन बरामद किए। करीब 35 लाख रुपये कीमत के इन मोबाइल फोन को उनके मालिकों को वापस सौंप दिया गया।

Popular Post

Gallery

Recent Post

Tags