नोएडा-एनसीआर

top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news

नोएडा में फांसी लगाने की कोशिश की सूचना से मचा हड़कंप, डायल-112 टीम ने समय पर पहुंचकर बचाई जान

गौतमबुद्धनगर में डायल-112 पर फांसी लगाने की सूचना मिलते ही पीआरवी मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने व्यक्ति को फंदे से उतारकर CPR दिया और एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। उपचार के बाद उसकी स्थिति सुरक्षित बताई गई। परिजनों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की।

top-news

ग्रेटर नोएडा में GL बजाज कॉलेज के खिलाफ छात्रों का हंगामा, बोले- फीस और हॉस्टल के पैसे लिए, अब मथुरा भेज रहे

ग्रेटर नोएडा के जीएल बजाज कॉलेज में एडमिशन को लेकर छात्रों ने धरना दिया। छात्रों का आरोप है कि ग्रेटर नोएडा कैंपस के नाम पर फीस जमा कराने के बाद उनका रजिस्ट्रेशन मथुरा ब्रांच में कर दिया गया। छात्रों ने यहीं एडमिशन देने और मुआवजे की मांग की।

top-news

नोएडा में चोरी की वारदात का खुलासा, नाबालिग अभियुक्ता से 1.09 लाख रुपये और करीब 20 लाख की सोने-चांदी की ज्वेलरी मिली

नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने एक नाबालिग अभियुक्ता को अभिरक्षा में लेकर उसके कब्जे से 1.09 लाख रुपये नकद और करीब 20 लाख रुपये कीमत की सोने-चांदी की ज्वेलरी बरामद करने का दावा किया है।

top-news

श्रमिक हिंसा मामले में तीन आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, आंदोलन से जुड़े लोगों के संपर्क में रहने का आरोप

नोएडा सेक्टर-84 मदरसन श्रमिक हिंसा मामले में सत्र अदालत ने प्रियंवदा शर्मा, प्रेरित लोधा और शिवानी कौल की अग्रिम जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं। अभियोजन ने व्हाट्सऐप चैट, ऑडियो-वीडियो और टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों का हवाला दिया।

top-news

स्पा की आड़ में चल रहा था खेल! पहाड़गंज में पुलिस की छापेमारी, 8 महिलाओं को बचाया, मामले की जांच जारी

दिल्ली के पहाड़गंज में नबी करीम थाना पुलिस ने स्पा सेंटर पर छापेमारी कर कथित सेक्स रैकेट का खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक कार्रवाई में आठ महिलाओं को बचाया गया और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। डिकॉय कस्टमर के जरिए गतिविधियों की पुष्टि के बाद पुलिस ने छापा मारा।

top-news

नोएडा में आबकारी विभाग का एक्शन, शराब दुकानों से बार और कैंटीन तक हुई जांच, बंदी के बाद अवैध बिक्री रोकने के निर्देश

गौतमबुद्धनगर में आबकारी विभाग ने 21 सितंबर को शराब दुकानों और बार का औचक निरीक्षण किया। गोपनीय टेस्ट परचेज, POS मशीन से बिक्री, CCTV और दुकान बंद होने के बाद अवैध बिक्री की जांच की गई।

top-news

ग्रेटर नोएडा के पाली गांव में भैंसों को जहर देने के मामले से मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने संदिग्ध को पकड़ा, पुलिस कर रही जांच

ग्रेटर नोएडा के पाली गांव में भैंसों को जहर देकर मारने के आरोप में ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। ग्रामीणों का दावा है कि आरोपी तीन हजार रुपये में सुपारी लेकर भैंसों को जहर देता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

top-news

नोएडा प्रॉपर्टी खरीदने की 2026 गाइड: सर्किल रेट, स्टाम्प शुल्क, रजिस्ट्री और कानूनी दस्तावेजों की पूरी जानकारी

नोएडा में प्रॉपर्टी खरीदने से पहले सर्किल रेट, मालिकाना हक, दस्तावेज, रजिस्ट्री और स्टांप शुल्क की जांच जरूरी है। 2026 में सेक्टर और संपत्ति के प्रकार के अनुसार सरकारी मूल्यांकन अलग हो सकता है। इसलिए सौदा तय करने से पहले आधिकारिक रिकॉर्ड और शुल्क की पुष्टि जरूर करें।

top-news

नोएडा-ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो कनेक्टिविटी 2026: एक्वा लाइन का रूट, स्टेशन, किराया और इंटरचेंज समझें

नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन सेक्टर-51 से डिपो स्टेशन तक 21 स्टेशनों के साथ चल रही है। अधिकतम सामान्य किराया 50 रुपये है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लिए 8.4 किलोमीटर का नया कॉरिडोर प्रस्तावित है, जिसमें पांच स्टेशन और सेक्टर-61 पर ब्लू लाइन इंटरचेंज की योजना है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण, व्यापार से लेकर संस्कृति और देसी व्यंजनों तक दिखेगा यूपी का रंग

ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 का आयोजन होगा। इंडिया एक्सपो मार्ट में व्यापार, निवेश, पर्यटन, संस्कृति और पारंपरिक व्यंजनों की झलक मिलेगी। ‘यूपी का स्वाद’ में आगरा का पेठा, वाराणसी का पान, मथुरा का पेड़ा और बलिया की लिट्टी-चोखा आकर्षण रहेंगे।

top-news

किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन क्रांति का प्रदर्शन, सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

नोएडा में भारतीय किसान यूनियन क्रांति ने किसानों की विभिन्न समस्याओं और जनहित के मुद्दों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। संगठन ने किसान आयोग, कर्ज माफी, टोल राहत, सरल KCC, फसल बीमा, बच्चों की शिक्षा और 18 घंटे बिजली आपूर्ति समेत कई मांगें उठाईं।

top-news

नोएडा में 5 अक्टूबर से शुरू होगा कैप्टन शशिकांत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट, विजेता को 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि

नोएडा में शहीद कैप्टन शशिकांत शर्मा की स्मृति में 26 वर्षों से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट इस बार भी होगा। 5 अक्टूबर से शुरू होने वाली टी-20 प्रतियोगिता में आठ टीमें हिस्सा लेंगी। दस दिन में लीग कम नॉकआउट आधार पर कुल 15 मुकाबले खेले जाएंगे।

top-news

कहीं मुनाफे का लालच तो कहीं CEO बनने का झांसा, नोएडा में चार लोगों से 45 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

नोएडा में साइबर ठगी के चार अलग-अलग मामले सामने आए हैं। ठगों ने CEO की फोटो लगाकर वाउचर खरीदवाने, शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देने और ऑनलाइन धमकी समेत अलग-अलग तरीकों से लोगों को निशाना बनाया। साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

top-news

दादरी में नए बिजलीघर का हुआ शिलान्यास, 11 करोड़ होंगे खर्च, 10 मेगावाट क्षमता वाला प्लांट दिसंबर तक होगा तैयार

ग्रेटर नोएडा की दादरी विधानसभा में 10 मेगावाट क्षमता के नए बिजलीघर का निर्माण शुरू हो गया है। विधायक तेजपाल नागर ने भूमि पूजन किया। 11 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली परियोजना करीब तीन महीने में पूरी होने की उम्मीद है, जिससे धूम और चिटहेड़ा बिजलीघरों का दबाव कम होगा।

top-news

नोएडा में किसानों ने कलेक्ट्रेट घेराव का किया ऐलान, 23 सितंबर को होगा प्रदर्शन, समान मुआवजे से रोजगार तक 5 मांगें

रौनीजा गांव में भाकियू कृषक शक्ति की बैठक में 23 सितंबर के कलेक्ट्रेट घेराव की तैयारियों पर चर्चा हुई। संगठन ने 10 प्रतिशत आबादी प्लॉट, समान मुआवजा, भूमि अधिग्रहण कानून लागू करने, सर्किल रेट में बदलाव और स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग उठाई।

top-news

नोएडा डूब क्षेत्र में बिजली-पानी की मांग पर आमरण अनशन, 5 महिलाओं की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

नोएडा के डूब क्षेत्र में बिजली और पानी की मांग को लेकर 14 दिन से चल रहे आंदोलन में आमरण अनशन पर बैठे लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। करीब पांच महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की टीम ने धरना स्थल पर भी अनशनकारियों की जांच की।

top-news

उड़ान भरते ही इंडिगो फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, नोएडा एयरपोर्ट पर हुई सुरक्षित लैंडिंग, जयपुर जा रहे थे यात्री

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जयपुर जा रही इंडिगो की फ्लाइट तकनीकी खराबी के बाद कुछ मिनट में वापस लौट आई। विमान में करीब 20 यात्री सवार थे। सुरक्षित लैंडिंग के बाद उड़ान रद्द कर यात्रियों को रिफंड, दूसरी फ्लाइट और अगले दिन की बुकिंग का विकल्प दिया गया।

top-news

15 दिन से बिजली के लिए धरने पर बैठे लोग, नोएडा में 5 महिलाओं की तबीयत बिगड़ी, लिखित आश्वासन तक प्रदर्शन जारी

नोएडा के डूब क्षेत्र की कॉलोनियों में बिजली कनेक्शन की मांग को लेकर भारतीय किसान परिषद का धरना 15वें दिन भी जारी है। आमरण अनशन पर बैठी पांच महिलाओं की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रदर्शनकारी लिखित आश्वासन की मांग पर अड़े हैं।

top-news

रामलीला 2026 के लिए सज रहा नोएडा-ग्रेटर नोएडा, जानिए तारीख और स्थान का पूरा शेड्यूल

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रामलीला 2026 की तैयारियां तेज हैं। सेक्टर-21ए, सेक्टर-46, साइट-4, पाई-1 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अलग-अलग तारीखों पर आयोजन होंगे। इस बार भव्य पंडाल, राम बारात, पारंपरिक झांकियों के साथ एलईडी स्क्रीन, आधुनिक लाइटिंग और साउंड इफेक्ट भी आकर्षण रहेंगे।

top-news

ग्रेटर नोएडा के GBU में CM योगी ने किया ‘प्रेरणा विमर्श’ को संबोधित, बोले- युवाओं को साथ मिले तो दुनिया जीत सकते हैं

ग्रेटर नोएडा के GBU में प्रेरणा विमर्श-2026 के समापन समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथ ने नारी सम्मान, युवा नेतृत्व और भारतीय संस्कृति पर बात रखी। उन्होंने वीरांगनाओं के योगदान और तीन नई पीएसी बटालियन का उल्लेख किया। कार्यक्रम में ‘केशव संवाद’ और ‘प्रेरणा विचार’ पत्रिकाओं का विमोचन भी हुआ।

Popular Post

Gallery

Recent Post

Tags