Breaking News
नोएडा-एनसीआर
नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, शारदा गोल चक्कर पर कार की टक्कर से ट्रैफिक पुलिसकर्मी घायल, इलाज जारी
ग्रेटर नोएडा के शारदा गोल चक्कर पर रॉन्ग साइड से आ रही कार ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मोहित राठी गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें शारदा अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
- Shiv Kumar
- 23 Sep, 2026
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की सुरक्षा को लेकर नोएडा पुलिस अलर्ट, लक्ष्मी सिंह ने लिया जायजा, चार लेयर में होगी सुरक्षा
ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से पहले नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। वीवीआईपी मूवमेंट को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए गए। डीजी विनोद कुमार सिंह ने भी निरीक्षण किया। ट्रेड शो में 2000 से अधिक प्रदर्शक हिस्सा ले रहे हैं और चार लेयर की सुरक्षा रहेगी।
- Shiv Kumar
- 23 Sep, 2026
नोएडा सेक्टर-18 में गरीब की ठेली उठा ले गए प्राधिकरण के कर्मचारी, अवैध दुकानों पर कार्रवाई को लेकर उठे सवाल
नोएडा के सेक्टर-18 में प्राधिकरण की कार्रवाई के दौरान एक गरीब रेहड़ी वाले की ठेली उठाए जाने का मामला सामने आया है। युवक सड़क पर अपने कपड़े समेटता नजर आया। घटना के बाद सेक्टर-18 में मौजूद अन्य दुकानों और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
- Shiv Kumar
- 23 Sep, 2026
नोएडा से एयरपोर्ट कनेक्टिविटी के लिए पुश्ता रोड का विस्तार, 10 किमी लंबी सड़क पर खर्च होंगे 200 करोड़ रुपये
नोएडा एक्सप्रेसवे का ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए यमुना पुश्ता रोड को सेक्टर-135 से 150 तक 10 किलोमीटर बढ़ाया जाएगा। चार लेन की सड़क पर करीब 200 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ने के बाद दिल्ली, एयरपोर्ट और आगरा-मथुरा जाने वालों को वैकल्पिक रास्ता मिलेगा।
- Shiv Kumar
- 23 Sep, 2026
नोएडा में सफाई व्यवस्था पर सीईओ कृष्णा करुणेश सख्त, तीन एजेंसियों पर 35 लाख जुर्माना, अधिकारियों को दी कार्रवाई की चेतावनी
नोएडा में जगह-जगह कूड़ा मिलने और सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर प्राधिकरण ने तीन एजेंसियों पर 35 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। एजी एन्वायरो पर 25 लाख की पेनाल्टी हुई। दो जेई, उद्यान सुपरवाइजर समेत कर्मचारियों पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
- Shiv Kumar
- 23 Sep, 2026
पहले कार ने मारी टक्कर, फिर डंपर ने कुचला, नोएडा में स्कूटी सवार एक युवक की मौत, दूसरा घायल
ग्रेटर नोएडा के दादरी में अजायबपुर रेलवे फ्लाईओवर पर कार की टक्कर के बाद स्कूटी सवार दो युवक डंपर की चपेट में आ गए। हादसे में इंटर छात्र करण की मौत हो गई, जबकि अनीष घायल है। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर डंपर में तोड़फोड़ की।
- Shiv Kumar
- 23 Sep, 2026
SSC GD परीक्षा धांधली की जांच में सामने आया बड़ा कनेक्शन, सेंटर चयन करने वाली कंपनी के 2 डायरेक्टर गिरफ्तार
SSC GD कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2026 में कथित धांधली की जांच के दौरान यूपी STF ने परीक्षा केंद्र चुनने वाली कंपनी ASSESS Infra के दो डायरेक्टरों को गिरफ्तार किया है। बालाजी डिजिटल जोन मामले में अब तक 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और जांच कई राज्यों तक पहुंची है।
- Shiv Kumar
- 23 Sep, 2026
नोएडा में ट्रेडिंग और ऑनलाइन टास्क के नाम पर 26.93 लाख की साइबर ठगी, तीन मामलों में केस दर्ज
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में ट्रेडिंग, डिमैट अकाउंट और ऑनलाइन टास्क के नाम पर तीन लोगों से 26.93 लाख रुपये की साइबर ठगी हुई। शिकायत के बाद साइबर क्राइम थाना पुलिस ने तीनों मामलों में केस दर्ज कर बैंक खातों और आरोपियों से जुड़े विवरण की जांच शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 23 Sep, 2026
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चलते नोएडा में बदले ट्रैफिक रूट, 24 से 29 सितंबर तक भारी वाहनों पर रोक, जानें डायवर्जन रूट
ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में 24 से 29 सितंबर तक होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के लिए ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है। सुबह 7 से रात 11 बजे तक मालवाहक वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित रहेगी। एक्सपो मार्ट पहुंचने और वापसी के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं।
- Shiv Kumar
- 23 Sep, 2026
नोएडा के टॉप स्कूलों में एडमिशन 2026-27: आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और फीस की पूरी गाइड
नोएडा में 2026-27 सत्र के लिए स्कूल एडमिशन में आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज, तारीख और फीस की जानकारी पहले जुटाना जरूरी है। डीपीएस, सोमरविले, एमिटी, कोठारी, लोटस वैली समेत प्रमुख स्कूलों में नियम और शुल्क अलग हो सकते हैं। आवेदन से पहले आधिकारिक जानकारी जरूर जांचें।
- Shiv Kumar
- 22 Sep, 2026
ग्रेटर नोएडा के देवला गांव में CJP टीम के स्कूल पहुंचने पर हंगामा, ग्रामीण बोले- बच्चों को परेशान न करें
ग्रेटर नोएडा के देवला गांव स्थित सरकारी प्राथमिक स्कूल तक जाने वाले रास्ते पर जलभराव का वीडियो सामने आया है। पानी भरे रास्ते के कारण बच्चों को रोजाना स्कूल आने-जाने में परेशानी हो रही है। वहीं, CJP प्रवक्ता के पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों ने स्कूल में आने को लेकर विरोध भी जताया।
- Shiv Kumar
- 22 Sep, 2026
नोएडा में टेस्ट ड्राइव के दौरान बिजली के पोल से टकराई थार, गढ़ी गोल चक्कर के पास हुआ हादसा, गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त
नोएडा के गढ़ी गोल चक्कर के पास टेस्ट ड्राइव के दौरान एक थार बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि मैकेनिक थार की टेस्ट ड्राइव ले रहा था, तभी यह दुर्घटना हुई।
- Shiv Kumar
- 22 Sep, 2026
नोएडा में डेंगू के मामले बढ़े, 13 नए मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और इलाज पर बढ़ाया जोर
नोएडा में डेंगू के 13 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ कुल मरीजों की संख्या 154 पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सभी नए मरीजों की स्थिति सामान्य है और उनका इलाज जारी है। पिछले 12 दिनों में 79 नए मामले सामने आए हैं।
- Shiv Kumar
- 22 Sep, 2026
नोएडा में तीन माह की बच्ची के अपहरण से मचा हड़कंप, CCTV और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस से पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ा
नोएडा के सेक्टर-63 में तीन माह की बच्ची के अपहरण का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा किया। CCTV फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने एक पुरुष और दो महिलाओं को गिरफ्तार कर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया।
- Shiv Kumar
- 22 Sep, 2026
नोएडा में फांसी लगाने की कोशिश की सूचना से मचा हड़कंप, डायल-112 टीम ने समय पर पहुंचकर बचाई जान
गौतमबुद्धनगर में डायल-112 पर फांसी लगाने की सूचना मिलते ही पीआरवी मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने व्यक्ति को फंदे से उतारकर CPR दिया और एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। उपचार के बाद उसकी स्थिति सुरक्षित बताई गई। परिजनों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की।
- Shiv Kumar
- 22 Sep, 2026
ग्रेटर नोएडा में GL बजाज कॉलेज के खिलाफ छात्रों का हंगामा, बोले- फीस और हॉस्टल के पैसे लिए, अब मथुरा भेज रहे
ग्रेटर नोएडा के जीएल बजाज कॉलेज में एडमिशन को लेकर छात्रों ने धरना दिया। छात्रों का आरोप है कि ग्रेटर नोएडा कैंपस के नाम पर फीस जमा कराने के बाद उनका रजिस्ट्रेशन मथुरा ब्रांच में कर दिया गया। छात्रों ने यहीं एडमिशन देने और मुआवजे की मांग की।
- Shiv Kumar
- 22 Sep, 2026
नोएडा में चोरी की वारदात का खुलासा, नाबालिग अभियुक्ता से 1.09 लाख रुपये और करीब 20 लाख की सोने-चांदी की ज्वेलरी मिली
नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने एक नाबालिग अभियुक्ता को अभिरक्षा में लेकर उसके कब्जे से 1.09 लाख रुपये नकद और करीब 20 लाख रुपये कीमत की सोने-चांदी की ज्वेलरी बरामद करने का दावा किया है।
- Shiv Kumar
- 22 Sep, 2026
श्रमिक हिंसा मामले में तीन आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, आंदोलन से जुड़े लोगों के संपर्क में रहने का आरोप
नोएडा सेक्टर-84 मदरसन श्रमिक हिंसा मामले में सत्र अदालत ने प्रियंवदा शर्मा, प्रेरित लोधा और शिवानी कौल की अग्रिम जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं। अभियोजन ने व्हाट्सऐप चैट, ऑडियो-वीडियो और टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों का हवाला दिया।
- Shiv Kumar
- 22 Sep, 2026
स्पा की आड़ में चल रहा था खेल! पहाड़गंज में पुलिस की छापेमारी, 8 महिलाओं को बचाया, मामले की जांच जारी
दिल्ली के पहाड़गंज में नबी करीम थाना पुलिस ने स्पा सेंटर पर छापेमारी कर कथित सेक्स रैकेट का खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक कार्रवाई में आठ महिलाओं को बचाया गया और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। डिकॉय कस्टमर के जरिए गतिविधियों की पुष्टि के बाद पुलिस ने छापा मारा।
- Shiv Kumar
- 22 Sep, 2026
नोएडा में आबकारी विभाग का एक्शन, शराब दुकानों से बार और कैंटीन तक हुई जांच, बंदी के बाद अवैध बिक्री रोकने के निर्देश
गौतमबुद्धनगर में आबकारी विभाग ने 21 सितंबर को शराब दुकानों और बार का औचक निरीक्षण किया। गोपनीय टेस्ट परचेज, POS मशीन से बिक्री, CCTV और दुकान बंद होने के बाद अवैध बिक्री की जांच की गई।
- Shiv Kumar
- 22 Sep, 2026






