Breaking News
नोएडा-एनसीआर
ग्रेटर नोएडा में अजय ने मौत से पहले बनाया वीडियो, पत्नी पर लगाए प्रताड़ना के आरोप, पुलिस जांच में जुटी
ग्रेटर नोएडा के बिसरख क्षेत्र में 25 वर्षीय अजय सिंह की मौत हो गई। घटना से पहले बनाए गए वीडियो में उसने पत्नी पर प्रताड़ना के आरोप लगाए और उसे अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया। पुलिस ने पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 01 Oct, 2026
यमुना प्राधिकरण के CEO राकेश कुमार सिंह का कार्यकाल बढ़ा, अब 30 सितंबर 2027 तक संभालेंगे जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश सरकार ने राकेश कुमार सिंह को यमुना प्राधिकरण और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के सीईओ पद पर एक साल का सेवा विस्तार दिया है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद उनका नया कार्यकाल 1 अक्टूबर 2026 से 30 सितंबर 2027 तक प्रभावी रहेगा।
- Shiv Kumar
- 01 Oct, 2026
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नई फ्लाइट्स शुरू: 11 शहरों के लिए सीधी उड़ान, किराया और शेड्यूल की पूरी जानकारी
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 2026 में उड़ानों का नेटवर्क तेजी से बढ़ा है। जुलाई में 11 नए शहरों की कनेक्टिविटी जुड़ी थी, जबकि अब आधिकारिक सूची में इससे अधिक गंतव्य हैं। किराया रूट और तारीख पर निर्भर करता है। बस, टैक्सी और निजी वाहन से एयरपोर्ट पहुंचा जा सकता है।
- Shiv Kumar
- 30 Sep, 2026
यमुना एक्सप्रेसवे बस हादसे में 9 मौतों पर मानवाधिकार आयोग का नोटिस, DM को जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश
यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में आग लगने से नौ यात्रियों की मौत के मामले में उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने गौतमबुद्धनगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम से 7 दिसंबर तक जांच रिपोर्ट मांगी है। मामले की अगली सुनवाई 8 दिसंबर को होगी।
- Shiv Kumar
- 30 Sep, 2026
नोएडा में वाहन चोरी और चेन स्नैचिंग के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक, दो चेन और 15,500 रुपये बरामद
नोएडा के सेक्टर-24 थाना पुलिस ने चेन स्नैचिंग और वाहन चोरी के मामलों में दिल्ली निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की हीरो डीलक्स बाइक, पीली धातु की दो टूटी चेन, दो अवैध चाकू और 15,500 रुपये नकद बरामद किए हैं।
- Shiv Kumar
- 30 Sep, 2026
नोएडा में वाटर पाइपलाइन फटने से सड़क पर बहता रहा पानी, स्थानीय लोगों ने की मरम्मत की मांग
नोएडा के सेक्टर-22 में समर विला स्कूल के पास पानी की पाइपलाइन फटने से सड़क पर तेज बहाव के साथ लाखों लीटर पानी बह गया। मेन सप्लाई बंद कर मरम्मत शुरू की गई है। स्थानीय लोगों ने पुरानी पाइपलाइन की स्थायी मरम्मत की मांग की है।
- Shiv Kumar
- 30 Sep, 2026
नोएडा के 81 गांवों की समस्याओं पर बैठक, सीवर और जल के स्थायी कनेक्शन को लेकर किसान संगठन ने लिया फैसला
नोएडा के 81 गांवों की समस्याओं को लेकर गढ़ी चौखंडी में भारतीय किसान संगठन की बैठक हुई। ग्रामीणों ने सीवर और पानी के स्थायी कनेक्शन देने की मांग की। संगठन ने नोएडा प्राधिकरण से गांव-गांव कैंप लगाकर कनेक्शन देने और गढ़ी चौखंडी से इसकी शुरुआत करने की मांग उठाई।
- Shiv Kumar
- 30 Sep, 2026
ग्रेटर नोएडा कलेक्ट्रेट में निकला सांप, मची अफरा-तफरी, रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद जंगल में छोड़ा
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित जिला कलेक्ट्रेट परिसर में सांप निकलने से अफरा-तफरी मच गई। सांप को पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ा गया और बाद में जंगल में छोड़ दिया गया।
- Shiv Kumar
- 30 Sep, 2026
महर्षि यूनिवर्सिटी में ‘हनुमान अंश’ की टीम से मिले स्टूडेंट्स, विशाल और शोभिनाव ने साझा किए शूटिंग के अनुभव
महर्षि यूनिवर्सिटी नोएडा में ‘हनुमान अंश’ की टीम ने स्टूडेंट्स से फिल्म निर्माण और शूटिंग के अनुभव साझा किए। डायरेक्टर डॉ. विशाल चतुर्वेदी और लीड एक्टर शोभिनाव सत्या ने पैनल डिस्कशन में फिल्मी सफर, अभिनय और आध्यात्मिक विषयों पर बातचीत की।
- Shiv Kumar
- 30 Sep, 2026
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के HNS मॉल की लिफ्ट में एक घंटे तक फंसे 8 लोग, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के HNS मॉल की लिफ्ट में आठ लोग करीब एक घंटे तक फंसे रहे। लिफ्ट के अंदर मोबाइल नेटवर्क नहीं होने से बाहर संपर्क करने में परेशानी हुई, जिसके बाद मॉल की सुरक्षा और इमरजेंसी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
- Shiv Kumar
- 30 Sep, 2026
ग्रेटर नोएडा के खेड़ी भनौटा गांव में गरमाया माहौल, कार्रवाई के लिए पहुंची प्राधिकरण की टीम का ग्रामीणों ने किया विरोध
ग्रेटर नोएडा के खेड़ी भनौटा गांव में प्राधिकरण की टीम के कार्रवाई के लिए पहुंचने पर ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों ने भूमि अधिग्रहण के दौरान तय शर्तों और पुराने वादों को पूरा करने की मांग की।
- Shiv Kumar
- 30 Sep, 2026
1003 बसों की जांच, 67 पर कार्रवाई, नोएडा में ट्रैफिक पुलिस ने सुरक्षा मानकों को लेकर चलाया विशेष अभियान
गौतमबुद्धनगर में 27 से 29 सितंबर तक चले विशेष अभियान में यातायात पुलिस ने 1003 बसों की जांच की और नियमों का उल्लंघन मिलने पर 67 के चालान किए।
- Shiv Kumar
- 30 Sep, 2026
साइबर सुरक्षा से लेकर यूपी 112 तक, यूपी पुलिस के स्टॉल ने ट्रेड शो में बिखेरा जलवा, लगातार तीसरी बार मिला पुरस्कार
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-26 में यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड जीता। स्टॉल पर आधुनिक पुलिसिंग, साइबर सुरक्षा, यूपी 112, तकनीक और पुलिस सेवाओं की जानकारी प्रदर्शित की गई।
- Shiv Kumar
- 30 Sep, 2026
आयुष विभाग की शानदार प्रस्तुति को मिली पहचान, यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन स्टॉल का पुरस्कार
ग्रेटर नोएडा के इंडियन एक्सपो मार्ट में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण में आयुष विभाग के स्टॉल को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन स्टॉल का पुरस्कार मिला। स्टॉल पर आयुर्वेद, योग, पंचकर्म, होम्योपैथी, अनुसंधान और स्वस्थ जीवनशैली से जुड़ी जानकारी आगंतुकों को दी गई।
- Shiv Kumar
- 29 Sep, 2026
नोएडा की नई एलिवेटेड रोड का रास्ता साफ, 2 किमी लंबे प्रोजेक्ट की DPR प्राधिकरण को मिली
नोएडा में प्रस्तावित दो किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड की डीपीआर आईआईटी रुड़की ने प्राधिकरण को सौंप दी है। करीब 350 करोड़ रुपये की लागत वाली यह छह लेन की सड़क मेजेंटा मेट्रो लाइन के ऊपर से गुजरेगी और सेक्टर-94 के पास पुश्ता रोड पर उतरेगी। तकनीकी जांच के बाद परियोजना का अंतिम बजट तैयार होगा।
- Shiv Kumar
- 29 Sep, 2026
नोएडा में शेयर मार्केट के नाम पर ठगी, 5 लोगों से ऐंठे 94 लाख रुपये, पुलिस ने दर्ज किया केस
नोएडा में पांच लोगों से साइबर ठगों ने 93.90 लाख रुपये ठग लिए। निवेश, ट्रेडिंग, ऑनलाइन खरीदारी और मोबाइल हैक कर बैंक खाते से रकम ट्रांसफर करने के मामले सामने आए हैं। साइबर थाना पुलिस ने एनसीआरपी शिकायतों के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 29 Sep, 2026
ग्रेनो प्राधिकरण ने भनौता में अवैध प्लॉटिंग पर की कार्रवाई, 40 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने भनौता गांव में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 20 हजार वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। प्राधिकरण के मुताबिक, यहां अवैध प्लॉटिंग की तैयारी थी। मुक्त जमीन की अनुमानित कीमत करीब 40 करोड़ रुपये है। बिसरख डूब क्षेत्र में भी कार्रवाई हुई।
- Shiv Kumar
- 29 Sep, 2026
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-3 में IGL गैस पाइपलाइन लीक, भीषण आग से मचा हड़कंप
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-3 में शारदा यूनिवर्सिटी के पीछे IGL की गैस पाइपलाइन लीक होने से भीषण आग लग गई। आग की ऊंची लपटें दूर तक दिखाई दीं। सूचना पर दमकल और IGL की टीम मौके पर पहुंची और गैस सप्लाई बंद कर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।
- Shiv Kumar
- 29 Sep, 2026
नोएडा एयरपोर्ट के दक्षिण में 8 हजार हेक्टेयर का इंडस्ट्रियल नोड, यीडा बोर्ड बैठक में कई प्रस्तावों पर मुहर
यीडा की 93वीं बोर्ड बैठक में औद्योगिक विकास, किसानों, इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश से जुड़े कई फैसले लिए गए। लॉजिस्टिक्स पार्क, एयरपोर्ट के दक्षिणी क्षेत्र में इंडस्ट्रियल नोड और इंटरनेशनल ट्रेड सिटी की योजनाओं पर काम आगे बढ़ाने के साथ किसानों को भूखंड और अतिरिक्त प्रतिकर देने की जानकारी दी गई।
- Shiv Kumar
- 29 Sep, 2026
यूपी सरकार की बड़ी कार्रवाई, लीजबैक मामले में नोएडा के तत्कालीन सचिव PCS अधिकारी हरीश चंद्र बर्खास्त
उत्तर प्रदेश सरकार ने नोएडा प्राधिकरण के तत्कालीन सचिव और 1997 बैच के PCS अधिकारी हरीश चंद्र को सेवा से बर्खास्त कर दिया। विभागीय जांच में करीब 3.81 लाख वर्गमीटर जमीन के नियमविरुद्ध लीजबैक और बाहरी लोगों व निजी कंपनियों को जमीन देने से जुड़े आरोप सामने आए थे।
- Shiv Kumar
- 29 Sep, 2026






