नोएडा-एनसीआर

top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news

ग्रेटर नोएडा में सेवानिवृत्ति समारोह के काफिले में सड़क पर स्टंटबाजी, यातायात नियमों की अनदेखी का वीडियो सामने आया

ग्रेटर नोएडा में सेवानिवृत्ति समारोह के दौरान गाड़ियों के काफिले में स्टंटबाजी का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में लोग चलती गाड़ियों से बाहर निकलकर स्टंट करते और बीच सड़क पर गाड़ियों को लहराते नजर आ रहे हैं। यह मामला थाना दनकौर क्षेत्र का बताया जा रहा है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में मोबाइल और चेन स्नैचिंग गिरोह का खुलासा, बिसरख पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा

बिसरख पुलिस ने मोबाइल फोन और चेन स्नैचिंग व लूट के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, इनके पास से पांच छीने हुए मोबाइल, आईफोन-18 प्रो, दो अवैध तमंचे, दो कारतूस, 2500 रुपये और वारदात में इस्तेमाल अपाचे बाइक बरामद हुई है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में बंद मकानों को निशाना बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार, करीब 11 लाख के आभूषण बरामद

ग्रेटर नोएडा की बीटा-2 थाना पुलिस ने बंद पड़े मकानों में चोरी करने वाले आरोपी सारमिन उर्फ शम्भू को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 11 लाख रुपये के चोरी के आभूषण और एक अवैध चाकू बरामद किया। आरोपी पर पहले से कई मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी।

top-news

ग्रेटर नोएडा पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ कार्यक्रम में की शिरकत

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित जीएल बजाज कॉलेज में भाजपा के ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी कार्यक्रम में पहुंचे। नुक्कड़ नाटक के जरिए प्रधानमंत्री के बचपन की अनकही कहानी को दृश्य रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है।

top-news

भाकियू की मासिक बैठक में संगठन का विस्तार, विजय भाटी समेत कई नेताओं को सौंपी गई नई जिम्मेदारी

भारतीय किसान यूनियन (कृषक) की ग्रेटर नोएडा में हुई मासिक बैठक में गांधी और शास्त्री जयंती मनाई गई। सैकड़ों लोगों ने संगठन की सदस्यता ली और कई पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन 22 अक्टूबर की महापंचायत के लिए जनजागरण अभियान चलाएगा।

top-news

ग्रेटर नोएडा में मांगों को लेकर गांधीवादी तरीके से प्रदर्शन, स्वर्ण स्वाभिमान मंच ने मौन उपवास कर जताया विरोध

ग्रेटर नोएडा में गांधी जयंती पर स्वर्ण स्वाभिमान मंच ने यूजीसी रोलबैक और एससी-एसटी आरक्षण कानून में बदलाव की मांग को लेकर मौन उपवास किया। सूरजपुर जिला कलेक्ट्रेट में हुए प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। मांगें नहीं मानीं तो बड़े आंदोलन की चेतावनी दी गई।

top-news

नोएडा में देर रात कार और ट्रक की टक्कर से लगी आग, कार के इंजन और ट्रक के केबिन में भड़की लपटें, फायर टीम ने बुझाई आग

नोएडा के सेक्टर-57 चौराहे पर कार और ट्रक की टक्कर के बाद आग लग गई। सूचना पर फायर सर्विस यूनिट और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। कार के इंजन और ट्रक के केबिन की तरफ लगी आग को बुझा दिया गया। हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

top-news

गांधी जयंती पर ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक सेक्टरों में विशेष स्वच्छता अभियान, दो नोडल अधिकारी तैनात

गांधी जयंती पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने औद्योगिक सेक्टरों में विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया है। ग्रेनो ईस्ट और वेस्ट में अलग-अलग टीमें सफाई में जुटी हैं। अभियान की निगरानी के लिए वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार और चेतराम सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है। एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस भी इसकी निगरानी कर रही हैं।

top-news

ग्रेटर नोएडा में चोरी की बाइक और 2 चाकुओं के साथ दो युवक गिरफ्तार, दिल्ली से चुराई थी मोटरसाइकिल

नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने प्रियदर्शनी तिराहे के पास दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, उनके कब्जे से दिल्ली से चोरी की गई हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और दो अवैध चाकू बरामद किए गए हैं। मामले में बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज है।

top-news

नोएडा में ऑनलाइन निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी, ज्वैलर्स से 65 लाख लेकर आरोपी फरार

नोएडा में ऑनलाइन निवेश के नाम पर ज्वैलर्स समेत कई लोगों से करोड़ों रुपये लेने का आरोप है। बग्गा ज्वैलर्स के सीएमडी पुनीत बग्गा ने अजय राय पर 65 लाख रुपये लेने की शिकायत की है। पुलिस ने सेक्टर-24 थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में गांधी जयंती पर अनोखा विरोध, न्याय की मांग को लेकर बच्चों संग ‘अन्याय की चिता’ पर बैठे परिवार

ग्रेटर नोएडा के जेवर में सुंदर सिंह ने जाति प्रमाण पत्र की मांग को लेकर गांधी जयंती पर परिवार और बच्चों के साथ आमरण अनशन शुरू किया।

top-news

दिल्ली में विरोध प्रदर्शन का असर, जंतर-मंतर के आसपास 11 मेट्रो स्टेशनों पर आवाजाही बंद, DMRC का बड़ा फैसला

दिल्ली में प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर 11 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास बंद कर दिया गया है। जंतर-मंतर पर धारा 163 लागू है और सुरक्षा बढ़ाई गई है। छात्र संगठनों ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर मार्च का ऐलान किया है। यातायात पुलिस ने कई रास्तों पर पाबंदी और बदलाव की सूचना दी है।

top-news

वर्क वीजा के नाम पर ठगी का मामला, नोएडा में एजुकेशन कंसल्टेंसी के कर्मचारी ही गैंग में शामिल, 3 गिरफ्तार

नोएडा के सेक्टर-2 में कनाडा में नौकरी और वर्क वीजा दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले कंसल्टेंसी के तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से पांच पासपोर्ट, सात मोबाइल फोन और थार कार बरामद की है।

top-news

नोएडा के डूब क्षेत्र में बढ़ा विवाद, FIR के विरोध में थाने का घेराव करने निकले लोग, भारी पुलिस बल तैनात

नोएडा के डूब क्षेत्र के लोग बिजली और पानी की मांग को लेकर चल रहे धरने के दौरान दर्ज एफआईआर के विरोध में सेक्टर-113 थाने का घेराव करने निकले। सुखबीर खलीफा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने पृथला से कूच किया। सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

top-news

नोएडा में डेंगू का बढ़ता असर, 5 दिन में 47 नए मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर सर्वे तेज किया

नोएडा में डेंगू के मरीजों की संख्या 201 पहुंच गई है। पिछले पांच दिनों में 47 नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सर्वे और दवा छिड़काव तेज किया है। वहीं नोएडा प्राधिकरण डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए विशेष फॉगिंग और एंटी लार्वा अभियान शुरू करेगा।

top-news

BMW से बैरियर तोड़कर निकल गया चालक, गार्ड से बहस का वीडियो वायरल, पीछे नंबर प्लेट को लेकर भी सवाल

नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी में BMW चालक और सुरक्षा गार्ड के बीच बहस के बाद बैरियर तोड़ने का वीडियो वायरल है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। वीडियो में कार चालक बैरियर से टक्कर मारकर बाहर निकलता दिखाई दे रहा है।

top-news

जिलाधिकारी ने कोषागार का निरीक्षण कर परखी व्यवस्थाएं, पेंशनर हेल्प डेस्क, लाउंज और सुरक्षा इंतजामों का लिया जायजा

जिलाधिकारी मेधा रूपम ने जिला कोषागार का निरीक्षण कर पेंशनरों की सुविधाओं, हेल्प डेस्क, लाउंज और पेंशन संबंधी कामकाज की जानकारी ली। उन्होंने डबल लॉक, जरूरी रिकॉर्ड, सीसीटीवी, अग्निशमन उपकरण और साफ-सफाई की व्यवस्था भी देखी। निरीक्षण में सभी व्यवस्थाएं ठीक मिलीं।

top-news

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सैनी के किसानों को दिए 58 आबादी भूखंड, 18 के लिए ड्रा और 40 का सीधा आवंटन

ग्रेटर नोएडा के सैनी गांव के 39 किसानों को छह फीसदी आबादी के 58 आवासीय भूखंड आवंटित किए गए। 18 समान आकार वाले भूखंडों का किसानों की मौजूदगी में ड्रा हुआ, जबकि अलग आकार वाले 40 भूखंड सीधे आवंटित किए गए। अन्य गांवों के पात्र किसानों को भी जल्द भूखंड देने की बात कही गई है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में स्वच्छता अभियान में जुटे CRPF और यूपी पुलिस के जवान, केंद्रीय विद्यालय के छात्रों ने भी लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा में स्वच्छ भारत मिशन के तहत सीआरपीएफ ने विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इसमें सीआरपीएफ और यूपी पुलिस के जवानों के साथ केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। दादरी विधायक तेजपाल नागर भी अभियान में शामिल हुए और सभी ने स्वच्छ भारत का संकल्प लिया।

top-news

5 अक्टूबर के दिल्ली कूच की तैयारी तेज, दनकौर में भाकियू भानू की चार घंटे चली समीक्षा बैठक

5 अक्टूबर के दिल्ली आंदोलन को लेकर भाकियू भानू ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह दनकौर पहुंचे, जहां चार घंटे चली समीक्षा बैठक में पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं और दिल्ली कूच की रणनीति बनाई गई।

Popular Post

Gallery

Recent Post

Tags