नोएडा-एनसीआर

top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news

दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू से हमला, पुलिस ने दर्ज की FIR

दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हमले की वजह, आरोपी की पहचान और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

top-news

गाड़ी निकालने को लेकर ग्रेटर नोएडा में विवाद, दो पक्ष आमने-सामने, दरोगा के साथ भी धक्का-मुक्की

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पार्किंग से गाड़ी निकालने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद दरोगा से धक्का-मुक्की का वीडियो सामने आया। महिला ने अभद्रता और थप्पड़ मारने का आरोप लगाया, जिसे पुलिस ने गलत बताया। दोनों पक्षों ने बाद में आपसी समझौता कर लिया।

top-news

ग्रेटर नोएडा में कांग्रेस ने बनाई रणनीति, गांव-गांव संपर्क के साथ जेवर किसान पदयात्रा और ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ मार्च की तैयारी

गौतम बुद्ध नगर जिला कांग्रेस कमेटी ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बैठक कर 7 अक्टूबर की जेवर किसान पदयात्रा और ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ मार्च की तैयारियों पर चर्चा की। कार्यकर्ताओं को गांवों में संपर्क कर अधिक लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने और जिम्मेदारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए।

top-news

ग्रेटर नोएडा में किसान की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, खेत में मिला खून से लथपथ शव, पुलिस जांच में जुटी

ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र के नीमका गांव में खेत पर किसान का खून से लथपथ शव मिला। धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की आशंका है। भाई पर हत्या का शक जताया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सीसीटीवी जांच शुरू की है।

top-news

मुनाफे का लालच देकर नोएडा में तीन लोगों को बनाया निशाना, ऑनलाइन निवेश के नाम पर 56 लाख रुपये ठगे

नोएडा में ऑनलाइन निवेश और मुनाफे का झांसा देकर तीन लोगों से करीब 52 लाख रुपये की साइबर ठगी का आरोप है। जालसाजों ने अलग-अलग खातों और यूपीआई आईडी में रकम ट्रांसफर कराई। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर लेनदेन और बैंक खातों की जांच शुरू की है।

top-news

नोएडा में जूस विक्रेता से मारपीट, गाय को पॉलीथिन में रोटी खिलाने से मना करने पर दूध के बर्तन से मारा

नोएडा के बरौला गांव में गाय को पॉलीथिन में रोटी खिलाने से रोकने पर विवाद हो गया। आरोप है कि दो युवकों ने जूस विक्रेता को जमीन पर गिराकर पीटा। घटना का 3 मिनट 55 सेकंड का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस जांच कर रही है।

top-news

नोएडा डूब क्षेत्र में 28 दिन से चल रहा धरना स्थगित, बिजली की मांग पूरी, जल्द शुरू होगा मीटर लगाने का काम

नोएडा के पर्थला गांव के पास डूब क्षेत्र में बिजली-पानी की मांग को लेकर 28 दिन से चल रहा धरना लिखित आश्वासन के बाद स्थगित हो गया। जल्द बिजली मीटर लगाने का आश्वासन मिला। सुखबीर खलीफा ने सर्वे कर गरीबों और मजदूरों का हक दिलाने की बात कही।

top-news

CBSE कार्यशाला में शिक्षकों को साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण, ग्रेटर हाइट्स पब्लिक स्कूल में नैतिकता को लेकर किया गया जागरूक

ग्रेटर हाइट्स पब्लिक स्कूल में सीबीएसई की ओर से साइबर सुरक्षा और नैतिकता पर एक दिवसीय कार्यशाला हुई। विशेषज्ञ ने शिक्षकों को सुरक्षित पासवर्ड, अनजान लिंक, फिशिंग, हैकिंग, साइबर बुलिंग और सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करने के खतरों से अवगत कराया।

top-news

नोएडा में 20 हजार से ज्यादा यात्रियों को मिलेगी राहत, सेक्टर-52 मेट्रो और सेक्टर-51 को जोड़ने वाला स्काईवॉक खुला, विधायक पंकज सिंह ने किया उद्घाटन

नोएडा में सेक्टर-52 और सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन को जोड़ने वाले 460 मीटर लंबे स्काईवॉक का विधायक पंकज सिंह ने उद्घाटन किया। 3 करोड़ 69 लाख रुपये की लागत से बने इस स्काईवॉक से 20 हजार से ज्यादा यात्रियों को रोजाना आवाजाही में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

top-news

बाबा साहेब की प्रतिमा के सामने सपा का विरोध प्रदर्शन, दादरी चौक पर ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया

दादरी में ‘वोट चोरी’ के आरोपों के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। बाबा साहेब की प्रतिमा के सामने विरोध जताने के बाद जुलूस निकाला गया। दादरी चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंककर कार्यकर्ताओं ने अपनी नाराजगी जाहिर की।

top-news

ग्रेटर नोएडा के दादरी में दुकान का लेंटर गिरने से मची अफरा-तफरी, मलबे में दबे मजदूर को पुलिस ने लोगों की मदद से निकाला

ग्रेटर नोएडा के दादरी नगर में तहसील के पास पुरानी दुकान में मरम्मत के दौरान निर्माणाधीन लेंटर अचानक गिर गया। मलबे में एक मजदूर के दबने की सूचना मिली। पुलिस ने लोगों की मदद से मजदूर को बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में कई लोग घायल हुए।

top-news

नोएडा की वोटर लिस्ट को लेकर सपा का सवाल, 10-15 हजार और संदिग्ध नाम मिलने का दावा, पात्र मतदाताओं के नाम हटाने का आरोप

नोएडा विधानसभा-61 की मतदाता सूची को लेकर सपा ने डुप्लीकेट, संदिग्ध प्रविष्टियों और पात्र मतदाताओं के नाम हटने का आरोप लगाया है। पार्टी ने निर्वाचन विभाग से शिकायतों की स्वतंत्र जांच, EPIC नंबरों के सत्यापन और पात्र मतदाताओं के नाम सुरक्षित रखने की मांग की है।

top-news

नोएडा की 15 सड़कें होंगी मॉडल रोड, 47.27 किमी हिस्से के विकास पर 263.77 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना

नोएडा में 15 प्रमुख सड़कों को मॉडल रोड के रूप में विकसित करने की तैयारी है। 47.27 किलोमीटर लंबी इन सड़कों पर करीब 263.77 करोड़ रुपये खर्च प्रस्तावित हैं। योजना में री-सरफेसिंग के साथ फुटपाथ, ड्रेन, साइकिल ट्रैक, ग्रीन एरिया, जंक्शन सुधार और सौंदर्यीकरण शामिल है।

top-news

पिता समझाते रहे, एसी टेक्नीशियनों ने भी बचाने की कोशिश की, फिर सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से कूद गया संभव

नोएडा के सुपरनोवा एस्पायर टावर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव जैन की मौत से पहले पिता को भेजे मैसेज सामने आए हैं। पुलिस को वॉट्सऐप चैट, वीडियो और CCTV फुटेज मिले हैं। परिवार ने आर्थिक, पारिवारिक और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों की जानकारी दी है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर हमला, लाठी-डंडे और चाकू से वार, 8 लोग घायल

ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 क्षेत्र के हल्द्वानी गांव में पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर हमला करने का आरोप है। लाठी-डंडे और चाकू से हुए हमले में आठ लोग घायल हुए। दो की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस ने आठ लोगों पर केस दर्ज किया।

top-news

ग्रेटर नोएडा में रास्ते को लेकर विवाद, मुकदमा दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

थाना इकोटेक-3 क्षेत्र में रास्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया गया और तहरीर के आधार पर अभियोग दर्ज किया गया। मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार हो चुका है, जबकि शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के प्रयास जारी हैं।

top-news

नोएडा के सेक्टर-94 में सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से कूदकर युवक की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी के एस्पायर टावर में शनिवार को एक युवक ने 43वीं मंजिल से छलांग लगा दी। ऊंचाई से गिरने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पहचान और घटना की जांच शुरू कर दी है।

top-news

नोएडा में सर्वर हैकिंग का मामला, सात ट्रेडिंग खातों से कारोबार कर 11 करोड़ का नुकसान

नोएडा सेक्टर-63 की कंपनी के सर्वर में सेंध लगाकर सात ट्रेडिंग खातों से सिल्वर ऑप्शंस में अनधिकृत कारोबार का आरोप है। करीब 12 करोड़ रुपये के ऑप्शन प्रीमियम से ट्रेडिंग और लगभग 11 करोड़ रुपये के संभावित अवैध लाभ का अनुमान लगाया गया है।

top-news

नोएडा सुपरनोवा में बदलेंगे रहने के नियम? PG-हॉस्टल और Airbnb के बजाय वर्किंग प्रोफेशनल्स को रखने की सलाह

नोएडा की सुपरनोवा सोसायटी में छात्रों और बैचलर्स की टेनेंसी को लेकर नई नीति लागू हुई है। पुलिस वेरिफिकेशन और किरायेदारों से जुड़े कई नियम तय किए गए हैं।

top-news

सेक्टर-35 यू-टर्न पर डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, अंदर फंसे चालक को पुलिस ने सुरक्षित निकाला

नोएडा के सेक्टर-35 यू-टर्न पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद चालक कार में फंस गया। डायल-112 पर तैनात SI भरत सिंह, HC सुरेंद्र कुमार और कांस्टेबल राजू ने उसे सुरक्षित बाहर निकालकर समय पर अस्पताल पहुंचाया।

Popular Post

Gallery

Recent Post

Tags