नोएडा-एनसीआर

top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news

नोएडा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, सब्जियों से भरे लोडर में मारी टक्कर, एक मोटरसाइकिल भी हादसे की चपेट में आई, दो की मौत

नोएडा फेज-2 में तेज रफ्तार ब्लैक स्कॉर्पियो ने सब्जियों से भरे लोडर को टक्कर मार दी। हादसे में 16 वर्षीय दीपक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

top-news

मानवता की मिसाल बनी नोएडा पुलिस, एडीसीपी की तत्परता से घायल बैंक कर्मचारी की बची जान

नोएडा पुलिस के एडीसीपी सुधीर कुमार ने सूरजपुर के पास घायल अवस्था में पड़े बैंक कर्मचारी को अपनी सरकारी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। पुलिस की इस त्वरित और मानवीय कार्रवाई की लोगों ने जमकर सराहना की।

top-news

15 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा का पहला स्काईवॉक, सेक्टर-51 और 52 मेट्रो स्टेशन होंगे सीधे कनेक्ट

नोएडा का पहला स्काईवॉक 15 अगस्त तक शुरू होने जा रहा है। यह सेक्टर-51 और सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन को जोड़ेगा। करीब 45 करोड़ रुपये की इस परियोजना से यात्रियों को सुरक्षित और आसान इंटरचेंज की सुविधा मिलेगी।

top-news

नोएडा में पिटबुल का हमला, टहल रही महिला पर झपटा, महिला गंभीर रूप से घायल, पति ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग

नोएडा के सेक्टर-50 में टहलने निकली महिला पर पिटबुल डॉग ने हमला कर दिया। हमले में महिला की टेल बोन में फ्रैक्चर हुआ। निजी अस्पताल में इलाज के बाद परिजनों ने थाना सेक्टर-49 में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

top-news

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बारिश का असर, निर्माणाधीन मॉल की बाउंड्री ढही, मचा हड़कंप

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लगातार बारिश के बीच निर्माणाधीन लंदन मार्ट मॉल की बाउंड्री गिर गई। जमीन धंसने के कारण दीवार गिरने की बात सामने आई है। थाना बिसरख क्षेत्र की इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

top-news

दादरी में बारिश का कहर, मकान का हिस्सा गिरा, परिवार का सामान मलबे में दबा, इलाके में मची अफरा-तफरी

ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में लगातार बारिश के बीच एक मकान की दीवार और हिस्सा अचानक गिर गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन परिवार का काफी सामान मलबे में दब गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मदद की मांग की है।

top-news

नोएडा सेक्टर-63 में बारिश का कहर, जलभराव के चलते कंपनी की दीवार भरभराकर गिरी, बड़ा हादसा टला

नोएडा के सेक्टर-63 में बारिश के बाद हुए जलभराव के कारण कंपनी की दीवार गिर गई। ई-45 स्थित कंपनी की दीवार गिरने से कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने नाली जाम होने और जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

top-news

ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, धान की रोपाई कर घर लौट रहे मजदूरों को कुचला, 3 मजदूरों की मौत

ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने तीन मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में बिहार के अररिया निवासी तीनों युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

top-news

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बारिश बनी आफत, आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी की लिफ्ट में भरा पानी,सुरक्षा पर उठे सवाल

नोएडा की आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसायटी में बारिश के बाद लिफ्ट में पानी भरने से निवासी चिंतित हैं। बायर्स ने करंट लगने की आशंका जताते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। लोगों ने तत्काल जांच और समस्या के समाधान की मांग की है।

top-news

सर्वोत्तम इंटरनेशनल स्कूल के पास असुरक्षित सड़क पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई बड़े हादसे की आशंका, लोगों ने प्राधिकरण से की तत्काल कार्रवाई की मांग

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के टेकज़ोन-IV स्थित सर्वोत्तम इंटरनेशनल स्कूल के पास सड़क निर्माण में कथित खामियों को लेकर स्थानीय निवासियों ने गंभीर चिंता जताई है। बारिश के बाद जलभराव, खुले मैनहोल और बीच सड़क खड़े बिजली के खंभों से हादसे की आशंका बढ़ने पर प्राधिकरण से तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है।

top-news

नोएडा में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, कॉलोनियों में जलभराव, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

नोएडा में लगातार बारिश के चलते शहर के कई हिस्सों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या सामने आई। IMD ने यलो अलर्ट जारी किया है। नोएडा प्राधिकरण ने 28 स्थानों पर पंप लगाकर पानी निकासी शुरू की और QRT व कॉल सेंटर को सक्रिय कर दिया।

top-news

नोएडा में भारी बारिश के बीच iForte बिल्डिंग का हिस्सा भरभराकर गिरा, दो कारें चकनाचूर, मची अफरा-तफरी

नोएडा के सेक्टर-62 स्थित iForte बिल्डिंग का ऊपरी हिस्सा तेज बारिश के दौरान गिर गया। मलबा दो कारों पर आ गिरा, जिससे वे क्षतिग्रस्त हो गईं। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद भवन की सुरक्षा और निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।

top-news

ग्रेटर नोएडा के 130 मीटर रोड पर नए फ्लाईओवर की खुली पोल, पहली बारिश में उखड़ने लगी सड़क, स्थानीय लोगों ने कार्रवाई की मांग की

ग्रेटर नोएडा के 130 मीटर रोड पर हाल ही में शुरू हुए रेलवे ओवरब्रिज की सड़क पहली बारिश में ही उखड़ने लगी। स्थानीय लोगों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए निर्माण एजेंसी और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग की है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में खेलते-खेलते करंट की चपेट में आया 10 साल का मासूम, दुकान के शटर में उतरा था करंट, मासूम अस्पताल में भर्ती

ग्रेटर नोएडा के दादरी में घर के बाहर खेल रहे 10 वर्षीय सुफियान बंद दुकान के शटर में उतरे करंट की चपेट में आकर झुलस गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और बिजली विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।

top-news

ग्रेटर नोएडा के 4,420 शिक्षकों को मिली कैशलेस चिकित्सा योजना की सौगात, मंत्री नरेंद्र कश्यप ने बांटे कार्ड

ग्रेटर नोएडा के आईआईएमटी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में राज्य मंत्री नरेंद्र कुमार कश्यप ने शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल के तहत गौतमबुद्ध नगर के करीब 4,420 शिक्षकों को इस योजना का लाभ मिलेगा।

top-news

ग्रेटर नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 करोड़ की फर्जी रजिस्ट्री कर ठगी करने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार

गौतमबुद्धनगर के थाना जारचा पुलिस ने फर्जी रजिस्ट्री के जरिए 3 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने वाले गिरोह के एक और वांछित आरोपी रमेश को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया। मामले में पहले ही आठ आरोपी पकड़े जा चुके हैं और जांच जारी है।

top-news

पहली बारिश में ही डूबा नोएडा-ग्रेटर नोएडा लिंक रोड, कुलेसरा में सड़क बनी तालाब, प्राधिकरण के दावों की खुली पोल

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पहली तेज बारिश के बाद कुलेशरा के पास नोएडा-सूरजपुर मार्ग पर भारी जलभराव हो गया। सड़क तालाब में बदलने से वाहन बंद हुए, ट्रैफिक प्रभावित रहा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के जल निकासी दावों पर सवाल उठ गए।

top-news

नोएडा में बारिश का डबल असर, उमस और गर्मी से राहत तो कई इलाकों में जलभराव से ट्रैफिक प्रभावित

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मानसून की पहली झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। बारिश किसानों के लिए फायदेमंद बताई जा रही है, लेकिन कई इलाकों में जलभराव से परेशानी भी बढ़ी है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में शराब के नशे में युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस जीप पर चढ़कर किया हंगामा, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा के जेवर में शराब के नशे में युवक ने पुलिस जीप पर चढ़कर हंगामा किया और पुलिसकर्मी से बदसलूकी की। वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। मेडिकल में शराब पीने की पुष्टि हुई।

top-news

नोएडा में प्राधिकरण की बड़ी लापरवाही, सेक्टर-122 में सड़क का गड्ढा बना मुसीबत, दो कारें हादसे का शिकार, लोगों ने की तत्काल मरम्मत की मांग की

नोएडा के सेक्टर-122 में जूडियो मॉल के पास सड़क पर बने गहरे गड्ढे में देर रात दो कारें फंस गईं। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन स्थानीय लोगों ने नोएडा प्राधिकरण की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए जल्द सड़क की मरम्मत की मांग की है।

Popular Post

Gallery

Recent Post

Tags