नोएडा-एनसीआर

top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news

ग्रेटर नोएडा को हरा-भरा बनाने का संकल्प, सांसद सुरेंद्र नागर और प्रमुख सचिव ने किया मेगा पौधरोपण अभियान का आगाज

ग्रेटर नोएडा में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर वृहद पौधरोपण किया गया। राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर और प्रमुख सचिव अनिल गर्ग ने अभियान में हिस्सा लिया। प्राधिकरण ने इस वर्ष 1.90 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है।

top-news

नोएडा में निर्माणाधीन दुकानों का लेंटर भरभराकर गिरा, मलबे में मजदूरों के दबे होने की आशंका, राहत अभियान जारी

नोएडा के सेक्टर-33 स्थित बी-ब्लॉक मार्केट में निर्माणाधीन दुकानों का लेंटर अचानक गिर गया। हादसे के समय कई मजदूर साइट पर काम कर रहे थे। पुलिस, फायर ब्रिगेड और राहत दल युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। फिलहाल किसी हताहत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

top-news

यूपी का पहला डबल डेकर फ्लाईओवर ग्रेटर नोएडा में बनेगा, 900 करोड़ की परियोजना से बनेगा फ्लाईओवर, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा ग्रेनो वेस्ट

ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी में उत्तर प्रदेश का पहला डबल डेकर फ्लाईओवर बनाने की तैयारी है। करीब 900 करोड़ रुपये की इस परियोजना से ग्रेनो वेस्ट को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी और तिगरी चौक के ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में 'एक पेड़ मां के नाम' महाअभियान, मंत्री सुनील शर्मा ने किया शुभारंभ, गौतमबुद्ध नगर में लगेंगे 11 लाख पौधे

ग्रेटर नोएडा में 'एक पेड़ मां के नाम' महाअभियान का शुभारंभ मंत्री सुनील शर्मा ने किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में गौतमबुद्ध नगर में 11 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्कूली बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

top-news

नोएडा में फर्जी रेलवे कर्मचारी बनकर लिया 14 लाख का लोन, एसबीआई की शिकायत पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

नोएडा में एसबीआई शाखा से फर्जी रेलवे कर्मचारी बनकर 14 लाख रुपये का लोन लेने का मामला सामने आया है। बैंक की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में विदेशी साइबर ठग गिरफ्तार, नाइजीरियाई नागरिक के पास मिले 5 लाख कैश और 16 मोबाइल

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने साइबर ठगी के आरोप में नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 67 एटीएम, 16 मोबाइल, 5 लाख रुपये नकद और कार बरामद हुई है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी में लूट का खुलासा, मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली, चार गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी लूट मामले में पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी और लूटा गया सामान बरामद किया गया।

top-news

नोएडा मेट्रो विस्तार को लगा झटका, NMRC ने अब तक नहीं ली जरूरी मंजूरी, दो प्रोजेक्ट्स में होगी देरी

नोएडा मेट्रो की दो अहम परियोजनाएं पर्यावरणीय मंजूरी नहीं मिलने के कारण अटक गई हैं। ग्रेटर नोएडा डिपो-बोड़ाकी और बोटेनिकल गार्डन-सेक्टर-142 मेट्रो लिंक का निर्माण स्वीकृति मिलने के बाद ही शुरू हो सकेगा। तकनीकी प्रक्रिया फिलहाल जारी है।

top-news

14.90 लाख की ऑनलाइन ठगी का भंडाफोड़, बीटा-2 पुलिस और SOG की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा की बीटा-2 पुलिस और एसओजी ने साइबर ठगी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में 14.90 लाख रुपये की धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है। पुलिस ने चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

top-news

नोएडा में फर्जी लोन कॉल सेंटर का भंडाफोड़, कम ब्याज का झांसा देकर सैकड़ों लोगों से ठगी, 5 गिरफ्तार

नोएडा पुलिस ने ऑपरेशन साइबर वज्र के तहत सेक्टर-2 में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। कम ब्याज पर लोन दिलाने के नाम पर प्रोसेसिंग फीस वसूलकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

top-news

नोएडा प्राधिकरण की लापरवाही ने ली 27 वर्षीय आर्यन की जान, ड्यूटी पर जाते समय खुले नाले में गिरा युवक

नोएडा के सेक्टर-24 क्षेत्र में ड्यूटी पर जा रहे 27 वर्षीय युवक आर्यन की खुले नाले में गिरने से मौत हो गई। परिजनों ने नोएडा प्राधिकरण की लापरवाही को हादसे की वजह बताया, जबकि स्थानीय लोगों ने खुले नालों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए।

top-news

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1 समेत कई सेक्टरों में सीवर जाम से बढ़ी परेशानी, नागरिकों ने प्राधिकरण से मेन लाइन की सफाई कराने की मांग की

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1 समेत कई क्षेत्रों के लोगों ने सीवर समस्या के स्थायी समाधान की मांग उठाई है। निवासियों का कहना है कि केवल लाइन जोड़ने से समस्या खत्म नहीं होगी। उन्होंने प्राधिकरण, सांसद और विधायक से जल्द प्रभावी कार्रवाई की अपील की है।

top-news

ग्रेटर नोएडा का नया फ्लाईओवर पहली बारिश भी नहीं झेल पाया, 100 मीटर सड़क क्षतिग्रस्त, जांच की उठी मांग

ग्रेटर नोएडा के 130 मीटर रोड पर 15 दिन पहले शुरू हुआ नया फ्लाईओवर पहली ही बारिश में क्षतिग्रस्त हो गया। सड़क का करीब 100 मीटर हिस्सा उखड़ने के बाद निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। डीएफसीसीआईएल ने मरम्मत कार्य शुरू करा दिया है।

top-news

नोएडा में विकास कार्यों पर बढ़ेगा खर्च, अथॉरिटी के प्रोजेक्ट 10 फीसदी तक होंगे महंगे, PWD का नया SOR लागू

नोएडा अथॉरिटी ने PWD का SOR-2025 लागू कर दिया है। अब नए विकास कार्यों के एस्टिमेट नए रेट के आधार पर तैयार होंगे। इससे सड़क, ड्रेनेज, भवन और अन्य परियोजनाओं की लागत में 5 से 10 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना है।

top-news

नोएडा में भाकियू की बड़ी घोषणा, अनिश प्रधान बने युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष, किसानों के मुद्दों पर सरकार को घेरा

नोएडा में भाकियू (चौधरी चरण सिंह) के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि समय रहते समाधान नहीं हुआ तो किसान विधानसभा चुनाव में वोट के जरिए जवाब देंगे।

top-news

नोएडा में मुनाफे का लालच पड़ा भारी, दो लोगों से 43 लाख की ठगी, निवेश के नाम पर बनाया शिकार

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगों ने दो लोगों से करीब 43 लाख रुपये ठग लिए। व्हाट्सऐप ग्रुप और सोशल मीडिया के जरिए भरोसा जीतकर रकम ऐंठी गई। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

top-news

नोएडा पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, परीक्षित खटाना बने नए अपर आयुक्त, संदीप भागिया का तबादला

उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। संदीप भागिया को मध्यांचल विद्युत वितरण निगम का एमडी बनाया गया है। वहीं गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, आजमगढ़, इटावा और बलिया समेत कई जिलों में प्रशासनिक जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

top-news

नोएडा में खेल सुविधाओं का होगा विस्तार, 71 करोड़ के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए टेंडर जारी, 15 दिन में करें आवेदन

नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-123 में 145 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए दोबारा टेंडर जारी किया है। परियोजना पूरी होने पर खिलाड़ियों को स्विमिंग पूल, सिंथेटिक ट्रैक और कई इनडोर-आउटडोर खेलों की आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।

top-news

नोएडा में सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी की अनोखी पहल, मुफ्त हेल्थ चेकअप के साथ लोगों को किया स्वास्थ्य के प्रति जागरूक

नोएडा के सेक्टर-12 में सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई और विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लिया। आयोजन का उद्देश्य लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।

top-news

ग्रेटर नोएडा में सनसनी, सोते हुए बुजुर्ग पर लाठी-डंडों से हमला, हालत गंभीर, वारदात के बाद कार सवार आरोपी फरार

ग्रेटर नोएडा के इमलिया गांव में घेर में सो रहे एक बुजुर्ग पर अज्ञात कार सवार हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Popular Post

Gallery

Recent Post

Tags