नोएडा-एनसीआर
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ किसानों का हल्ला बोल, 100 गांवों के किसान महापंचायत में जुटे, मांगों को लेकर प्रदर्शन
ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के खिलाफ करीब 100 गांवों के किसान महापंचायत में जुटे। किसानों ने चार प्रतिशत विकसित आबादी भूखंड, आबादियों की लीजबैक और 2013 भूमि अधिग्रहण कानून लागू करने की मांग उठाई। कई किसान संगठन और राजनीतिक दल भी समर्थन में पहुंचे।
- Shiv Kumar
- 17 Jul, 2026
करोड़ों के फ्लैट में सुरक्षा पर सवाल, नोएडा की गार्डेनिया गेटवे सोसाइटी में बेडरूम की छत का प्लास्टर गिरा, जांच की मांग उठी
नोएडा के सेक्टर-75 स्थित गार्डेनिया गेटवे सोसायटी में एक फ्लैट के बेडरूम की छत का प्लास्टर अचानक गिर गया। हादसे से कुछ मिनट पहले व्यक्ति कमरे से बाहर निकल गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद निवासियों ने पूरे परिसर के स्ट्रक्चरल ऑडिट की मांग की है।
- Shiv Kumar
- 17 Jul, 2026
नोएडा की पारस टिएरा सोसाइटी के फ्लैट में लगी भीषण आग, एसी ब्लास्ट के बाद मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला
नोएडा के सेक्टर-137 स्थित पारस टिएरा सोसाइटी के सातवीं मंजिल के फ्लैट में एसी ब्लास्ट के बाद आग लग गई। मेंटेनेंस टीम और दमकल विभाग की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
- Shiv Kumar
- 17 Jul, 2026
नोएडा में दो मंजिला मकान अचानक हुआ जमींदोज, नाला निर्माण के दौरान कमजोर हुई नींव, बाल-बाल बचे लोग
ग्रेटर नोएडा के तिलपता गांव में नाला निर्माण के दौरान निर्माणाधीन दो मंजिला मकान अचानक ढह गया। महज 5 सेकेंड में इमारत जमींदोज हो गई। राहत की बात रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
- Shiv Kumar
- 16 Jul, 2026
ग्रेटर नोएडा में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर जागरूकता अभियान, सोसाइटियों और औद्योगिक इकाइयों में दिया गया प्रशिक्षण
ग्रेटर नोएडा में फीडबैक फाउंडेशन और जीएनआईडीए ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभिन्न औद्योगिक इकाइयों और आवासीय सोसायटियों में जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए।
- Shiv Kumar
- 16 Jul, 2026
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में खुले नाले बन रहे हादसों का खतरा, SK रोड पर जगह-जगह टूटे कवर और अवैध कट से बढ़ी चिंता
ग्रेटर नोएडा के SK रोड पर खुले नाले और टूटी सुरक्षा व्यवस्था से हादसों का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने प्राधिकरण से जल्द कार्रवाई कर नालियों को ढकने और सड़क किनारे सुरक्षा इंतजाम दुरुस्त करने की मांग की है।
- Shiv Kumar
- 16 Jul, 2026
नोएडा पुलिस में बड़ा बदलाव, एसीपी स्तर के तीन अधिकारियों का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली कौन सी जिम्मेदारी
गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में तीन एसीपी के तबादले किए गए हैं। कमलेश कांत को सेंट्रल नोएडा, सौरभ सिंह को यातायात और कृष्णपाल सिंह को अभिसूचना इकाई की जिम्मेदारी मिली है। नई तैनातियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।
- Shiv Kumar
- 16 Jul, 2026
नोएडा के गांवों में नक्शा नीति सिर्फ कागजों तक सीमित, अवैध पीजी और बहुमंजिला इमारतों पर उठे सवाल, सस्ता किराया होने से बढ़ी भीड़
नोएडा के मामूरा गांव में रिहायशी इमारत में आग लगने के बाद अवैध पीजी और अनियंत्रित निर्माण पर सवाल उठे हैं। गांवों में बिना सुरक्षा इंतजामों के चल रहे पीजी, बहुमंजिला इमारतों और नक्शा नीति के कमजोर क्रियान्वयन ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।
- Shiv Kumar
- 16 Jul, 2026
नोएडा में डंपर चालक की लापरवाही पड़ी भारी, तेज रफ्तार डंपर स्ट्रीट लाइट पोल से टकराया, हादसे में पांच लोग घायल, एक की मौत
नोएडा के थाना फेस-2 क्षेत्र में अनियंत्रित डंपर की टक्कर से ठेली लगाने वाले योगेंद्र कुमार की मौत हो गई। हादसे में चार अन्य लोग घायल हुए थे। पुलिस ने डंपर कब्जे में लेकर मृतक के भाई की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 16 Jul, 2026
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1 में चला विशेष सफाई अभियान, RWA और प्राधिकरण की संयुक्त पहल से पूरे क्षेत्र में सफाई व्यवस्था तेज
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1 में RWA, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और सफाई एजेंसियों की संयुक्त पहल पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। मुख्य सड़कों और गलियों में व्यापक सफाई कर सेक्टरवासियों से स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई।
- Shiv Kumar
- 16 Jul, 2026
नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NDPS मामले की वांछित आरोपी नूरी की तलाश में छापेमारी, तीन जेसीबी-हाइड्रा मशीनें सीज
नोएडा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित हिस्ट्रीशीटर महिला नूरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी तीन जेसीबी/हाइड्रा मशीनों को वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर सीज कर दिया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
- Shiv Kumar
- 16 Jul, 2026
नोएडा के छिजारसी गांव में हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से बड़ा हादसा, 5 लोग झुलसे, स्कूटी जलकर राख, एक की हालत गंभीर
नोएडा के छिजारसी गांव में 11 हजार केवी हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से पांच लोग करंट की चपेट में आकर झुलस गए। हादसे में एक स्कूटी भी जलकर राख हो गई। एक घायल की हालत गंभीर है, जबकि बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप लगे हैं।
- Shiv Kumar
- 16 Jul, 2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नोएडा दौरा हुआ कैंसिल, अब सेक्टर-121 की जगन्नाथ रथ यात्रा में नहीं होंगी शामिल
नोएडा के सेक्टर-121 स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में 16 जुलाई को होने वाली रथयात्रा को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट पर है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संभावित दौरे को देखते हुए सुरक्षा, ट्रैफिक और वीवीआईपी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
- Shiv Kumar
- 16 Jul, 2026
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के 17 गांवों को मिली बड़ी सौगात, 2600 नई एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगेंगी, अगले महीने से शुरू होगा काम
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के 17 गांवों में 2600 नई एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाने की तैयारी पूरी हो गई है। 3.5 करोड़ रुपये की इस परियोजना का काम अगले एक महीने में शुरू होगा। इससे डार्क जोन खत्म होंगे और ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व रोशनी बेहतर होगी।
- Shiv Kumar
- 15 Jul, 2026
ग्रेटर नोएडा में महिलाओं ने लगाया फर्जी बैनामे का आरोप, डीसीपी से लगाई न्याय की गुहार, जमीन कब्जाने की भी शिकायत
ग्रेटर नोएडा के गुनपुरा गांव की तीन महिलाओं ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमीन का बैनामा कराने का आरोप लगाया है। पीड़िताओं ने डीसीपी से शिकायत कर आरोपियों पर कार्रवाई और जमीन की सुरक्षा की मांग की है।
- Shiv Kumar
- 15 Jul, 2026
17 जुलाई को ग्रेटर नोएडा में होगा आप किसान विंग का महा सम्मेलन, किसानों के मुद्दों पर बनेगी रणनीति
ग्रेटर नोएडा में 17 जुलाई को आम आदमी पार्टी के किसान विंग का बड़ा सम्मेलन होगा। प्रदेशभर से किसान पदाधिकारी शामिल होकर खाद, बिजली, मुआवजा, जमीन कब्जा और अन्य समस्याओं पर चर्चा करेंगे।
- Shiv Kumar
- 15 Jul, 2026
नोएडा की स्वच्छ हवा की चुनौती बढ़ी, अब हर वार्ड और वर्क सर्किल का होगा अलग मूल्यांकन, बढ़ी जिम्मेदारी
स्वच्छ हवा की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में इस बार नोएडा के हर वार्ड और वर्क सर्किल का अलग मूल्यांकन होगा। प्राधिकरण ने प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े कार्यों का रिकॉर्ड CPCB पोर्टल पर अपलोड करना शुरू कर दिया है। परिणाम नवंबर में घोषित किए जाएंगे।
- Shiv Kumar
- 15 Jul, 2026
नोएडा में निवेश के नाम पर इंजीनियर से 26.80 लाख की साइबर ठगी, फर्जी ट्रेडिंग ऐप में मुनाफे का झांसा देकर उड़ाई रकम
नोएडा के सेक्टर-49 निवासी एक इंजीनियर से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 26.80 लाख रुपये की साइबर ठगी हो गई। ठगों ने व्हाट्सएप ग्रुप और फर्जी ट्रेडिंग ऐप के जरिए निवेश कराया। पैसे निकालने की कोशिश करते ही ऐप बंद हो गया।
- Shiv Kumar
- 15 Jul, 2026
नोएडा के मामूरा गांव में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, करीब 50 परिवार फंसे, दमकल और पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
नोएडा के मामूरा गांव की एक रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से 50 परिवार फंस गए। पुलिस और दमकल विभाग ने रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि मकान मालिक पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
- Shiv Kumar
- 15 Jul, 2026
गौतमबुद्धनगर पुलिस की साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, 8 फर्जी कॉल सेंटर पकड़े, 49 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सैकड़ों सिम-कार्ड बरामद
ऑपरेशन 'Cy-Vajra' के तहत गौतमबुद्धनगर पुलिस ने 8 फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर 49 आरोपियों पर कार्रवाई की। जांच में 60 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी का खुलासा हुआ है और एक नाइजीरियाई नागरिक भी गिरफ्तार किया गया।
- Shiv Kumar
- 15 Jul, 2026






