दिल्ली-NCR

top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news

दिल्ली के मिलन गार्डन में पुरानी इमारत की छत ढही, नई मंजिल बनाने के दौरान हादसे में दो की मौत

दिल्ली के हर्ष विहार स्थित मिलन गार्डन में पुराने मकान के ऊपर नई मंजिल बनाने के दौरान छत का हिस्सा ढह गया। हादसे में दो लोग मलबे में दब गए। रातभर चले बचाव अभियान के बाद सोमवार सुबह दोनों के शव निकाले गए।

top-news

एक नवंबर से गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाली गैर-BS6 गाड़ियों पर रोक, बॉर्डर पर बढ़ेगी जांच

दिल्ली सरकार ने सर्दियों में प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए एक नवंबर से 31 जनवरी तक बाहर से आने वाले गैर-BS6 वाहनों की एंट्री रोकने का फैसला किया है। गाजियाबाद समेत एनसीआर के वाहन चालकों को वैध PUC और वाहन मानक की जांच के बाद ही राजधानी में प्रवेश मिलेगा।

top-news

दिल्ली के सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा ने आग लगाकर दी जान, तीन पन्नों का नोट बरामद

दिल्ली के कृष्णा नगर स्थित सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा जली हुई हालत में मिली। पुलिस को उसके स्कूल बैग से तीन पन्नों के नोट मिले हैं, जिनकी सामग्री अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।

top-news

दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट लाइन में सरकार पर सवाल उठाने वाले पोस्टर, अज्ञात के खिलाफ FIR

दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन की ट्रेन में सरकार के कामकाज पर सवाल उठाने वाले दो पोस्टर मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और मेट्रो रेलवे कानून के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

top-news

NRI हाउसिंग लोन धोखाधड़ी मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-NCR समेत 3 शहरों में 13 ठिकानों पर छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने NRI हाउसिंग लोन धोखाधड़ी मामले में दिल्ली-NCR, बेंगलुरु और चंडीगढ़ के 13 ठिकानों पर तलाशी ली। जांच कथित फर्जी दस्तावेजों के जरिए लोन हासिल करने से जुड़ी है। नोएडा में भी तलाशी जारी है।

top-news

झगड़े का वीडियो डिलीट नहीं किया तो घर पर की फायरिंग, फरीदाबाद में हत्या के प्रयास के मामले में दो गिरफ्तार

फरीदाबाद में पुराने झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने को लेकर रंजिश में घर पर फायरिंग का मामला सामने आया है। पुलिस ने हर्ष उर्फ भूरा और रंजित उर्फ चिन्ना को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है।

top-news

नीरज बवाना-नवीन बाली गैंग से जुड़े शूटर की गिरफ्तारी, पुलिस ने 8 पिस्तौल और 30 कारतूस किए बरामद

दिल्ली पुलिस ने नवीन बाली-नीरज बवाना गैंग से कथित संबंध रखने वाले 22 वर्षीय हर्ष को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, उसके पास से आठ पिस्तौल, 30 कारतूस और चोरी की स्कूटी मिली। अलीपुर में हत्या की कथित साजिश की जांच जारी है।

top-news

दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल, 25 IPS और DANIPS अधिकारियों के तबादले, नई पोस्टिंग के आदेश जारी

दिल्ली पुलिस में 25 IPS और DANIPS अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती की सूची सामने आई है। मोनिका भारद्वाज को ANTF, जबकि कई अधिकारियों को क्राइम, सिक्योरिटी, स्पेशल सेल, EOW और विभिन्न जिलों में नई जिम्मेदारियां दिए जाने का उल्लेख है।

top-news

दिल्ली में रोड रेज हत्याकांड में बड़ा एक्शन, वसीम की हत्या के आरोपी गाजी अब्बास को पुलिस ने दबोचा

दिल्ली के सीलमपुर में वसीम की हत्या के मामले में स्पेशल सेल ने मोहम्मद गाजी उर्फ गाजी अब्बास को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

top-news

गाजियाबाद के भोवापुर में खेत में करंट लगने से दो महिलाओं की मौत, 18 वर्षीय युवती गंभीर घायल

गाजियाबाद के भोवापुर गांव में खेत में टूटी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 18 वर्षीय युवती गंभीर रूप से घायल हुई। तीनों महिलाएं सुबह मूली लेने खेत में गई थीं। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

top-news

गाजियाबाद के शास्त्रीनगर में बोरे के अंदर कंकाल मिलने से सनसनी, पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा

गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र स्थित शास्त्रीनगर में RSS कार्यालय के पास बोरे में बंद कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने कंकाल कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है। उसकी पहचान और घटनास्थल तक पहुंचने की परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।

top-news

गाजियाबाद में 22 से 28 अक्टूबर तक होगा ‘जाणता राजा’ महानाट्य, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे शुभारंभ

गाजियाबाद के सन सिटी में 22 से 28 अक्टूबर तक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित ‘जाणता राजा’ नाट्य का मंचन होगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इसका शुभारंभ करेंगे। 300 से अधिक कलाकार प्रस्तुति देंगे और डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने का अनुमान है।

top-news

तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, समर्थकों ने गाड़ी रोकने की कोशिश की

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने तिरंगा रैली में शामिल होने के लिए सेंट्रल पार्क जाते समय हिरासत में लिया। छह दिनों में यह दूसरी बार है। इससे पहले 10 अक्टूबर को हिरासत में लिए जाने के बाद उन्हें अगले दिन छोड़ दिया गया था।

top-news

दिल्ली में तिरंगा रैली को लेकर सुरक्षा कड़ी, 28 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, दीपके ने गिरफ्तारी की जताई आशंका

CJP की ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली से पहले कनॉट प्लेस में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। धारा 163 लागू है और सेंट्रल पार्क 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा। पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग कर रही है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।

top-news

तड़के चार बजे गुरुग्राम में पुलिस और शाहिद के बीच मुठभेड़, सीआईए नूंह ने गौ-तस्कर को मार गिराया

नूंह में सोहना-पलवल रोड पर सिलानी मोड़ के पास सीआईए टीम और गौतस्करी के आरोपियों के बीच मुठभेड़ में शाहिद उर्फ आडवानी की मौत हो गई। दो आरोपी फरार हैं। पुलिस ने थार गाड़ी कब्जे में लेकर एफएसएल जांच और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

top-news

मेवात के सेक्सटॉर्शन साइबर गैंग का दिल्ली पुलिस ने किया भंडाफोड़, 14.63 लाख की ठगी के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने मेवात के कथित सेक्सटॉर्शन साइबर गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह पर गुरुद्वारे के एक सेवादार से 14.63 लाख रुपये ठगने का आरोप है। जांच में 15 शिकायतें, एक करोड़ रुपये से अधिक के संदिग्ध लेनदेन और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

top-news

दिल्ली में अवैध पटाखों के भंडारण का खुलासा, घर की पहली मंजिल से 567.30 किलो पटाखे बरामद, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के मंडोली गांव में AATS और हर्ष विहार थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर 567.30 किलोग्राम पटाखे और अन्य सामग्री बरामद की। पुलिस ने 23 वर्षीय मो. तैयब को पकड़ा है। मामले में BNS की धारा 288 और विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ है।

top-news

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में सौरव और आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, राहुल गांधी ने जेल भेजने पर उठाए सवाल

दिल्ली में जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में CJP के आशुतोष रांका और सौरव दास को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा गया, जबकि अजिंक्य शिंदे को निजी मुचलके पर रिहा किया गया। राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं ने कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।

top-news

नवरात्र पर कुट्टू के आटे से बनी पूड़ी-कचौड़ी खाने के बाद 16 की तबीयत बिगड़ी, एक ही दुकान से खरीदा था आटा

गाजियाबाद के विजय नगर में नवरात्र के पहले दिन कुट्टू के आटे से बने पकवान खाने के बाद तीन परिवारों के 16 लोग बीमार हो गए। इनमें तीन बच्चे शामिल हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग ने नमूने जांच के लिए भेजे और लाइसेंस नहीं मिलने पर दुकान बंद करा दी।

top-news

गाजियाबाद के लोनी में हार्डवेयर व्यापारी विनोद गुप्ता का शव जंगल में मिला, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में हार्डवेयर व्यापारी विनोद गुप्ता का शव मंडोला के जंगल में झाड़ियों के बीच मिला। हत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस ने मौत के कारणों की पुष्टि नहीं की है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और जांच जारी है।

Popular Post

Gallery

Recent Post

Tags