दिल्ली-NCR

top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news

BREAKING - दिल्ली में आग ने मचाई तबाही, लील गई 10 की जिंदगी, मौत से मचा मातम, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, शॉर्ट सर्किट से हादसा

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और रेस्क्यू अभियान चलाकर कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। मामले की जांच जारी है।

top-news

गाजियाबाद में पुलिस का ऑपरेशन क्लीन स्वीप लगातार जारी, सूर्या हत्याकांड के बाद 2 मदरसे सील, 1500 जवान तैनात

सूर्या चौहान हत्याकांड के बाद गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र में प्रशासन और पुलिस का बड़ा अभियान जारी है। दो मदरसों को सील किया गया, 1500 जवानों ने फ्लैग मार्च किया और अपराधियों के सत्यापन के साथ फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

top-news

सूर्या हत्याकांड के बाद खोड़ा में पुलिस का बड़ा अभियान, बदमाशों के घरों पर ताबड़तोड़ दबिश

गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या चौहान हत्याकांड के बाद पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप शुरू किया है। हिस्ट्रीशीटरों और संदिग्धों के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। ड्रोन और स्निफर डॉग्स की मदद से निगरानी बढ़ाई गई है तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है।

top-news

गाजियाबाद के खोड़ा में पांचवें दिन भी बाजार बंद, लोग बोले- सभी बराबर दोषी, सबके घर तोड़े जाएं

गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या चौहान हत्याकांड के पांच दिन बाद भी बाजार बंद हैं। परिवार गहरे सदमे में है और लोगों में आक्रोश बना हुआ है। सुरक्षा के लिए 400 जवान तैनात किए गए हैं, जबकि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग लगातार तेज हो रही है।

top-news

BREAKING दिल्ली में ब्लास्ट के बाद भरभराकर गिरे मकान, मलबे में दबे लोग, राहत-बचाव अभियान जारी

दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके में जोरदार धमाके के बाद एक इमारत ढह गई। हादसे में कई लोगों के मलबे में दबने की आशंका है। तीन लोगों को सुरक्षित निकाला गया है, जबकि राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

top-news

गाजियाबाद के खोड़ा में मुख्य आरोपी असद के घर पर प्रशासन का नोटिस चस्पा, 15 दिन में कब्जा हटाने का अल्टीमेटम

गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र में प्रशासन ने मुख्य आरोपी असद के मकान पर अवैध कब्जे का नोटिस चस्पा किया है। 15 दिन के भीतर जवाब या कब्जा न हटाने पर ध्वस्तीकरण की चेतावनी दी गई है।

top-news

गाजियाबाद में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, 13 वर्षीय लड़की से की दरिंदगी, गर्भवती होने पर खुला मामला

गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी पड़ोसी सिराज को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। किशोरी के गर्भवती होने के बाद मामला सामने आया था। आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस और स्कूटी बरामद हुई है।

top-news

दिल्ली के ITO स्थित मिनिस्ट्री ऑफ इंजीनियरिंग की बिल्डिंग में लगी भयानक आग, मौके पर दमकल की 8 गाड़ियां मौजूद

दिल्ली के आईटीओ स्थित स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर की इमारत में सोमवार सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया। दमकल विभाग की आठ गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, जांच जारी है।

top-news

सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर में ढेर, परिवार बोला- आरोपी की लाश दिखाओ, तब होगा यकीन

गाजियाबाद के चर्चित सूर्या चौहान हत्याकांड में मुख्य आरोपी असद पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद मौत हो गई। पुलिस के अनुसार आरोपी ने गिरफ्तारी के दौरान फायरिंग की थी। घटना में एक पुलिस कॉन्स्टेबल भी घायल हुआ, जबकि एक अन्य आरोपी अब भी फरार है।

top-news

जीजा निकला लूटकांड का मास्टरमाइंड! चाकू की नोक पर रची थी खौफनाक साजिश

दिल्ली के बादली इलाके में चाकू की नोक पर हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में पीड़ित का सगा जीजा ही मास्टरमाइंड निकला। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चाकू और स्कूटी बरामद की है। मामले में पुरानी रंजिश के एंगल की भी जांच जारी है।

top-news

भगवान के दर्शन से पहले खत्म हुआ जिंदगी का सफर, बुलंदशहर में दर्दनाक हादसे में तीन दोस्तों की मौत से मचा मातम

बुलंदशहर में वृंदावन दर्शन के लिए जा रहे चार दोस्तों की कार हाईवे किनारे झाड़ियों में पलट गई। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल है। पुलिस के मुताबिक हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ। घटना के बाद परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

top-news

अपोलो अस्पताल में दिखा अनोखा नजारा, भगवान श्री “कृष्ण” का चेकअप करती दिखीं गोपियां

दिल्ली के अपोलो अस्पताल में गुरुवार को एक अनोखा नजारा देखने को मिला। यहां गोपियां भगवान श्री “कृष्ण” का चेकअप करती दिखीं। कहते हैं डॉक्टर भगवान का रूप होते हैं, लेकिन जब खुद “भगवान” अस्पताल पहुंच जाएं, तो नजारा देखने लायक होता है।

top-news

गैंगस्टर हाशिम बाबा गैंग के 2 शार्प शूटर दबोचे, हथियार और कारतूस बरामद

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हाशिम बाबा गिरोह के दो शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पिस्टल, देसी कट्टा और कारतूस बरामद हुए हैं। दोनों सामाजिक माध्यमों पर हथियारों के साथ वीडियो साझा कर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश करते थे।

top-news

गाजियाबाद के गंगनहर में नहाते समय युवक डूबा, युवक की तलाश में जुटी पुलिस

गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र स्थित बड़ी गंगनहर में नहाते समय 23 वर्षीय युवक तेज बहाव में डूब गया। पुलिस, गोताखोर और एनडीआरएफ टीम युवक की तलाश में जुटी हुई है।

top-news

दिल्ली में नवविवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, मायके पक्ष ने दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप

पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में नवविवाहिता गीता ने फंदा लगाकर जान दे दी। मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

top-news

एनसीआर में ट्रांसपोर्ट हड़ताल शुरू, गौतम बुद्ध नगर में भी दिखा असर

एनसीआर में बढ़ती महंगाई और ईंधन कीमतों के विरोध में ट्रांसपोर्ट यूनियन की हड़ताल शुरू हो गई है। गौतम बुद्ध नगर में भी इसका असर दिखने लगा है। यूनियन ने 21 से 23 मई तक चक्का जाम और हड़ताल का ऐलान किया है।

top-news

दिल्ली पुलिस का साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ा एक्शन, देशभर में फैले कई साइबर फ्रॉड गिरोहों का भंडाफोड़

दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने 40 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड नेटवर्क का खुलासा करते हुए 35 आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में डिजिटल अरेस्ट, फर्जी निवेश और डेटिंग स्कैम से जुड़े गिरोहों का पर्दाफाश हुआ।

top-news

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, मेवात बेस्ड आर्म्स सप्लायर गैंग का भंडाफोड़, 14 पिस्टल और 20 कारतूस बरामद

दिल्ली पुलिस ने मेवात आधारित अवैध हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़ करते हुए 14 पिस्टल और 20 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।

top-news

सोशल मीडिया पर ठगी करने वाला अंतरराष्ट्रीय गिरोह नोएडा से अरेस्ट, लड़की बनकर करते थे ठगी, 19 मोबाइल और 18 सिम कार्ड बरामद

गुरुग्राम साइबर क्राइम पुलिस ने सोशल मीडिया पर फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का खुलासा किया है। नोएडा से गिरफ्तार तीन नाइजीरियाई आरोपियों के पास से मोबाइल, लैपटॉप और कई सिम कार्ड बरामद हुए हैं। पुलिस गिरोह के नेटवर्क की जांच कर रही है।

top-news

गाजियाबाद से सामने आई खौफनाक वारदात, 80 साल के बुजुर्ग ने पत्नी की कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, फिर कबूल किया गुनाह

गाजियाबाद के मुरादनगर में 80 वर्षीय बुजुर्ग ने पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी खुद खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर पुलिस चौकी पहुंच गया।

Popular Post

Gallery

Recent Post

Tags