दिल्ली-NCR

top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news

गुरुग्राम में गैंगवार की बड़ी साजिश नाकाम, रोहित गोदारा-लिपिन नेहरा गैंग से जुड़े 6 बदमाश गिरफ्तार, 4 विदेशी पिस्टल बरामद

गुरुग्राम पुलिस ने गैंगवार की कथित साजिश नाकाम करते हुए रोहित गोदारा और लिपिन नेहरा गैंग से जुड़े छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चार विदेशी पिस्टल, दो देसी पिस्टल, राइफल, 33 कारतूस और नौ मैगजीन बरामद की हैं।

top-news

दिल्ली में पुलिस टीम पर अचानक हमला, मिर्च पाउडर फेंककर ईंट-डंडों से पीटा, एक 17 वर्षीय नाबालिग हिरासत में

दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में वाहन जांच के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बाइक कार्रवाई से नाराज लोगों ने मिर्च पाउडर और ईंट-डंडों से हमला किया। तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस ने एक नाबालिग को पकड़ा है।

top-news

दिल्ली कूच कर रहे करणी सेना कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, सड़क पर बैठकर जताया विरोध, UGC के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने की मांग

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र में दिल्ली जा रहे करणी सेना के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया। कार्यकर्ता विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के खिलाफ दिल्ली में चल रहे धरने में शामिल होना चाहते थे। रोके जाने के बाद वे सड़क पर बैठ गए और दिल्ली जाने की मांग पर अड़े रहे।

top-news

गाजियाबाद लोनी में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, नकबजनी के आरोपी सचिन को लगी गोली, 50 लाख के गहने बरामद

गाजियाबाद के लोनी में निठोरा अंडरपास के पास पुलिस मुठभेड़ में नकबजनी का वांछित आरोपी सचिन घायल होकर गिरफ्तार हुआ। पुलिस ने उसके पास से तमंचा, कारतूस और करीब 50 लाख रुपये कीमत के चोरी के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।

top-news

गाजियाबाद में वाहन चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में एक घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

गाजियाबाद के सिहानी गेट क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में वांछित अभियुक्त शादाब उर्फ शाहरुख पैर में गोली लगने से घायल हुआ, जबकि उसका साथी समीर फरार हो गया। पुलिस ने तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।

top-news

दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, नंदू-बंबीहा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, फायरिंग के मामलों में थे वांटेड

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने नंदू-बंबीहा गैंग से जुड़े दो कथित शूटरों को गिरफ्तार किया है। दोनों दिल्ली और पंजाब में फायरिंग के मामलों में वांटेड थे। पुलिस ने हथियार और कारतूस बरामद किए हैं।

top-news

दिल्ली के CNG पंप पर ट्रक में जोरदार ब्लास्ट, सिलेंडर फटने से 6 लोग घायल, दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुँची

दिल्ली के एक CNG पंप पर ट्रक के अंदर लगे CNG सिलेंडर में अचानक ब्लास्ट हो गया। दमकल विभाग को 3:37 बजे घटना की सूचना मिली। हादसे में छह लोगों के घायल होने की जानकारी है। दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटीं।

top-news

दिल्ली के नरेला में सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तान मेड हैंड ग्रेनेड किए डिस्पोज, DDA के खुले मैदान में हुई कार्रवाई

दिल्ली के नरेला इलाके में सुरक्षा एजेंसियों ने शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े संदिग्धों से बरामद पाकिस्तान निर्मित हैंड ग्रेनेड को डीडीए के खुले मैदान में सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय किया। एजेंसियां अब पूरे नेटवर्क की कड़ियों और हथियारों की बरामदगी से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही हैं।

top-news

डिनर के बहाने बुजुर्ग से दोस्ती, फिर मोबाइल चोरी कर खातों से उड़ाए 1.30 लाख, दिल्ली पुलिस ने दो युवतियों को पकड़ा

दिल्ली में डेटिंग ऐप के जरिए 67 वर्षीय बुजुर्ग से ठगी और मोबाइल चोरी के मामले में पुलिस ने दो युवतियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने फर्जी प्रोफाइल से संपर्क कर मुलाकात के बाद मोबाइल चोरी किया और बैंक खातों से 1.30 लाख रुपये यूपीआई के जरिए ट्रांसफर किए।

top-news

नागपुर से दिल्ली आए शख्स का ऑटो में छूटा 2.5 लाख से भरा बैग, मेहरौली पुलिस ने CCTV से 10 घंटे में बरामद किया

नागपुर से दिल्ली आए एक व्यक्ति का 2.5 लाख रुपये नकद से भरा बैग ऑटो में छूट गया था। ऑटो नंबर याद नहीं होने के बावजूद मेहरौली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से करीब 10 घंटे में बैग बरामद कर पूरी रकम उसके मालिक को लौटा दी।

top-news

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव से पूर्वी भारत में भारी बारिश का अलर्ट, ओडिशा-झारखंड में रेड वार्निंग

बंगाल की खाड़ी में बना नया कम दबाव क्षेत्र तेज बारिश का सिस्टम लेकर आया है। ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड और छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन तक मूसलाधार बारिश का खतरा बना हुआ है।

top-news

दिल्ली में चार्जिंग के दौरान ई-रिक्शा की बैटरी में धमाका, इमारत में लगी आग, हादसे में दो लोगों की मौत

दिल्ली के रघुबीर नगर में ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज करते समय फटने से चार मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर आग लग गई। हादसे में 17 वर्षीय सुफैद और 38 वर्षीय मोहम्मद सामिद गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

top-news

गाजियाबाद में भीषण हादसा, आरोपियों को लेकर लौट रही पुलिस टीम की कार टैंकर से टकराई, सब इंस्पेक्टर ने अस्पताल में तोड़ा दम

गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह पुलिस टीम की स्विफ्ट कार टैंकर से टकरा गई। टीम दिल्ली से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मेरठ लौट रही थी। हादसे में उपनिरीक्षक उपेंद्र की मौत हो गई, जबकि हेड कांस्टेबल नरेंद्र और रिक्रूट कांस्टेबल ऋतिक घायल हुए।

top-news

गाजियाबाद में तेज रफ्तार थार ने PRV को रौंदा, होमगार्ड की मौके पर मौत, कांस्टेबल की हालत गंभीर

गाजियाबाद में एनएच-9 पर तेज रफ्तार थार ने डायल 112 की पीआरवी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में होमगार्ड कपिल कुमार की मौत हो गई, जबकि कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने थार चालक को गिरफ्तार कर वाहन कब्जे में लिया है।

top-news

15 अगस्त से पहले बड़ा ट्रैफिक अलर्ट! दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों पर रोक

स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को देखते हुए भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। यह प्रतिबंध 12 अगस्त शाम से 15 अगस्त दोपहर तक अलग-अलग चरणों में लागू रहेगा।

top-news

गाजियाबाद में नवजात बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पति-पत्नी समेत 7 गिरफ्तार, 4 लाख में होता था बच्चे का सौदा

गाजियाबाद में नवजात बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। टीला मोड़ पुलिस ने पति-पत्नी समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। करीब तीन महीने के बच्चे को शामली में बेचने की तैयारी थी, जिसे पुलिस ने समय रहते बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।

top-news

दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर हैंड बैगेज में छिपाकर रखी थी बंदर की खोपड़ी, CISF की स्क्रीनिंग में खुला राज, यात्री पुलिस के हवाले

नई दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान यात्री के हैंड बैगेज से बंदर की खोपड़ी बरामद हुई। यात्री दिल्ली से हैदराबाद जा रहा था। पूछताछ के बाद उसे वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया।

top-news

दिल्ली में 7 बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में, वीजा की तय अवधि से ज्यादा समय से रह रहे थे, पुलिस की कार्रवाई के बाद डिपोर्टेशन की तैयारी

दिल्ली के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट में ऑपरेशन VISTA 1.0 के तहत पुलिस ने वीजा शर्तों का उल्लंघन करने के आरोप में सात बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया। सभी निर्धारित 15 दिनों से अधिक समय तक भारत में रह रहे थे। FRRO ने Restriction Order जारी कर डिपोर्टेशन प्रक्रिया शुरू कराई है।

top-news

गाजियाबाद में जलभराव और जाम से राहत के लिए तीन नए नाले बनाए जाएंगे

गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन इलाके में जलभराव और ट्रैफिक जाम की पुरानी परेशानी दूर करने के लिए तीन नए नालों की योजना आगे बढ़ी है। हाल की बारिश में इंदिरापुरम, वैशाली और आसपास के इलाकों में पानी भरने के बाद नगर निगम और प्रशासन पर दबाव और बढ़ गया है।

top-news

15 अगस्त से पहले दिल्ली हाई अलर्ट पर, पुलिस ने 19 वांटेड आतंकियों के पोस्टर लगाए, इंडियन मुजाहिदीन, अलकायदा और खालिस्तानी संगठनों से जुड़े नाम शामिल

दिल्ली में 15 अगस्त से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने 19 वांटेड आतंकियों के पोस्टर लगाए हैं। इनमें इंडियन मुजाहिदीन, अलकायदा और खालिस्तानी नेटवर्क से जुड़े आतंकी शामिल बताए जा रहे हैं। राजधानी में संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाई गई है।

Popular Post

Gallery

Recent Post

Tags