Breaking News
दिल्ली-NCR
दिल्ली के निजामुद्दीन चौक के पास गोलीबारी से हड़कंप, एक व्यक्ति घायल, बाइक सवार हमलावर फरार, पुलिस कर रही जांच
दिल्ली के निजामुद्दीन चौक के पास पार्क में गोली चलने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना में 51 वर्षीय बाबा रफीक घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है।
- Shiv Kumar
- 19 Jun, 2026
यूपी में अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या, जूस में जहर और चूड़ी के टुकड़े मिलाकर मारने का आरोप
पत्नी की हत्या के सनसनीखेज मामले में पति पर जूस में जहर और चूड़ी के टुकड़े मिलाकर जान लेने का आरोप लगा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का किसी दूसरी महिला से संबंध था और वह पत्नी को रास्ते से हटाना चाहता था।
- Babli Ansari
- 17 Jun, 2026
यमुना किनारे अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एसडीएम के छापे से खनन माफिया में मची भगदड़, ट्रैक्टर-लोडर किए सीज
गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में एसडीएम दीपक सिंघलवाल ने यमुना नदी के पचायरा बांध पर अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान खनन माफिया मौके से फरार हो गए, जबकि बालू से भरा ट्रैक्टर और लोडर जब्त कर सीज कर दिए गए।
- Shiv Kumar
- 17 Jun, 2026
जापान में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, दिल्ली पुलिस ने बरेली से दो साइबर ठग दबोचे
दिल्ली पुलिस ने जापान में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये ठगने वाले साइबर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। बरेली से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो फर्जी ईमेल और ऑनलाइन इंटरव्यू के जरिए लोगों से रकम वसूल रहे थे।
- Shiv Kumar
- 17 Jun, 2026
22 साल बाद मिली अपनी दुकान, भावुक होकर बुजुर्ग दंपति बोले- डीएम हमारे लिए बने हनुमान
गाजियाबाद में 22 साल से कब्जाई गई दुकान जिला प्रशासन ने खाली कराकर बुजुर्ग दंपति को सौंप दी। दुकान वापस मिलने पर भावुक दंपति ने जिलाधिकारी रविंद्र कुमार को हनुमान जैसा बताते हुए न्याय दिलाने के लिए आभार जताया।
- Shiv Kumar
- 17 Jun, 2026
साइबर ठगों का बड़ा नेटवर्क उजागर, दिल्ली पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा, डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 15 लाख की ठगी
दिल्ली पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी करने वाले साइबर गैंग का भंडाफोड़ कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह पाकिस्तान तक जुड़े नेटवर्क के जरिए क्रिप्टोकरेंसी में पैसे भेजता था। जांच में बड़ा साइबर फ्रॉड रैकेट सामने आया है।
- Shiv Kumar
- 16 Jun, 2026
देश के 17 राज्यों में मौसम का दोहरा प्रहार, कहीं भारी बारिश तो कहीं लू का अलर्ट
देशभर में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ी है और IMD ने कई राज्यों के लिए अलग-अलग अलर्ट जारी किए हैं। दिल्ली-एनसीआर में बारिश और तेज हवाओं की संभावना है, जबकि राजस्थान, बिहार, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के हिस्सों में मौसम का मिजाज अलग-अलग बना हुआ है.
- Babli Ansari
- 15 Jun, 2026
मेरठ में फर्जी जनसेवा केंद्र का पर्दाफाश, बाप-बेटा गिरफ्तार; तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
मेरठ में साइबर सेल और लिसाड़ी गेट पुलिस ने फर्जी जनसेवा केंद्र चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है, जबकि एक तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।
- Babli Ansari
- 15 Jun, 2026
Creta Car में छिपाकर ले जा रहे थे 100 KG गांजा! पुलिस ने ऐसे दबोचे 3 तस्कर
हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे के पास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 किलो गांजा बरामद किया है। मौके से तीन तस्कर गिरफ्तार किए गए, जबकि नेटवर्क और सप्लाई चेन की जांच तेज कर दी गई है।
- Babli Ansari
- 15 Jun, 2026
दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन परियोजना को मिली रफ्तार, नोएडा में बनेगा स्टेशन, जेवर एयरपोर्ट भी सीधे हाईस्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेगा
दिल्ली-वाराणसी हाईस्पीड रेल परियोजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। नोएडा सेक्टर-98, ग्रेटर नोएडा और जेवर एयरपोर्ट के पास स्टेशन प्रस्तावित किए गए हैं। रूट का अलाइनमेंट संबंधित प्राधिकरणों को सौंप दिया गया है और परियोजना पर आगे की प्रक्रिया जारी है।
- Shiv Kumar
- 13 Jun, 2026
गाजियाबाद के शिवा ढाबा मालिक हरेंद्र यादव पर विवाद, स्थानीय राजनीति और कारोबार को लेकर चर्चा तेज
गाजियाबाद के शिवा ढाबा मालिक हरेंद्र यादव को लेकर चर्चा तेज है। उनके कारोबार, पहचान और इलाके में असर को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।
- Shiv Kumar
- 10 Jun, 2026
दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदला, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी; आंधी-बारिश से राहत के आसार
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का रुख अचानक बदल गया है। मौसम विभाग ने कई इलाकों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी करते हुए 11 और 12 जून को गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है।
- Babli Ansari
- 10 Jun, 2026
गाजियाबाद में जमीन हड़पने की साजिश का पर्दाफाश, रिटायर्ड लेखपाल समेत कई गिरफ्तार, 20 करोड़ की बताई जा रही जमीन
गाजियाबाद के साहिबाबाद अर्थला क्षेत्र में करोड़ों की जमीन को फर्जी दस्तावेजों के जरिए बेचने की साजिश का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस मामले में रिटायर्ड लेखपाल समेत कई राज्यों से जुड़े 10 से अधिक आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।
- Shiv Kumar
- 09 Jun, 2026
गाजियाबाद में जामा मस्जिद के पास अवैध दुकानों पर प्रशासन का एक्शन, 14 निर्माण ध्वस्त, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई
गाजियाबाद के मोदीनगर में जामा मस्जिद के पास अवैध 14 दुकानों पर प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की। एसडीएम कोर्ट के आदेश के बाद दुकानों को अवैध घोषित किया गया था और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण किया गया।
- Shiv Kumar
- 08 Jun, 2026
सूर्या हत्याकांड के बाद जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन अलर्ट, 1000 से ज्यादा पुलिसकर्मी और पीएसी तैनात, ड्रोन से की जा रही निगरानी
सूर्या हत्याकांड के बाद गाजियाबाद में जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 1000 से अधिक पुलिसकर्मी, पीएसी और ड्रोन निगरानी के जरिए प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।
- Shiv Kumar
- 05 Jun, 2026
सूर्या हत्याकांड का पांचवां आरोपी गिरफ्तार, गाजियाबाद में अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर, 1.23 करोड़ की रिकवरी भी होगी
गाजियाबाद में सूर्या चौहान हत्याकांड के पांचवें आरोपी सारिक मेवाती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मसूरी क्षेत्र में सरकारी जमीन पर बने कथित अवैध मदरसे को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया। प्रशासन ने कब्जामुक्त भूमि की कीमत करीब 25 करोड़ रुपये बताई है।
- Shiv Kumar
- 04 Jun, 2026
गाजियाबाद में चेन लुटेरा गैंग के तीन आरोपी गिरफ्तार, दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, सुबह टहलने वालों को बनाते थे निशाना
गाजियाबाद में पुलिस और स्वाट टीम ने चेन लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हुए। आरोपियों के पास से हथियार, नकदी और लूटे गए सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं।
- Shiv Kumar
- 04 Jun, 2026
दिल्ली होटल अग्निकांड: धुएं ने छीनी 20 से अधिक जिंदगियां, अवैध कमरों और फायर सुरक्षा में लापरवाही, एंट्री और एग्जिट का रास्ता एक
मालवीय नगर होटल अग्निकांड में अधिकांश लोगों की मौत धुएं से दम घुटने के कारण हुई। जांच में अवैध कमरों, एकमात्र निकास मार्ग और फायर सुरक्षा की गंभीर खामियां सामने आई हैं। हादसे में 22 लोगों की जान गई, जबकि कई घायल अब भी अस्पताल में भर्ती हैं।
- Shiv Kumar
- 04 Jun, 2026
गाजियाबाद में अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने लगाया 1.23 करोड़ का जुर्माना, 850 पुलिसकर्मी और RRF के जवान तैनात
गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र में प्रशासन ने सरकारी जमीन पर बने अवैध मदरसे को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। जांच में अनियमितताएं मिलने के बाद कार्रवाई की गई। प्रशासन ने 1.23 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया और अभियान जारी रखने की बात कही।
- Shiv Kumar
- 03 Jun, 2026
दिल्ली के मालवीय नगर में अग्निकांड से अब तक 21 लोगों की मौत, 40 को बचाया, मरने वालों में कई विदेशी भी शामिल, जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदे लोग
दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट और होटल में लगी भीषण आग में 21 लोगों की मौत हो गई। कई विदेशी नागरिक भी हादसे का शिकार हुए हैं। दमकल और पुलिस की टीमों ने दर्जनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
- Shiv Kumar
- 03 Jun, 2026






