अंतरराष्ट्रीय

top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा झटका, डेमोक्रेट्स ने सीनेट में हासिल किया बहुमत, हाउस में भी बढ़त

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा झटका लगा है। डेमोक्रेटिक पार्टी ने सीनेट में बहुमत हासिल किया है और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में भी बढ़त बनाई है। कई राज्यों में रिपब्लिकन उम्मीदवार हारे हैं, जबकि कुछ सीटों पर मतगणना अभी जारी है।

top-news

वोटिंग से पहले अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, केश्म द्वीप पर पांच धमाके और दो अमेरिकी ड्रोन गिराने का दावा

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव से पहले ईरान के केश्म द्वीप पर पांच धमाकों की खबर है। अमेरिकी अधिकारियों ने सीमित सैन्य कार्रवाई की पुष्टि की है। होर्मुज स्ट्रेट में तनाव बढ़ने के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के साथ समझौते की संभावना जताई है।

top-news

अमेरिका में उड़ान के दौरान हादसे का शिकार हुआ विमान, पायलट की आखिरी चेतावनी के बाद क्रैश, 9 लोगों की मौत

अमेरिका के फ्लोरिडा में रविवार को टेक्सास से बहामास जा रहा Learjet 60 बिजनेस जेट क्रैश हो गया। हादसे में सभी नौ लोगों की मौत हुई। विमान के गिरने के बाद आसपास की मोबाइल होम कम्युनिटी से करीब 600 लोगों को सुरक्षित निकाला गया।

top-news

स्पेन में भीषण रेल हादसा, हाई स्पीड ट्रेनों की टक्कर में 39 की मौत, कई डिब्बे मलबे में बदले

स्पेन के टोलेडो प्रांत में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर के बाद कई लोगों की मौत और यात्रियों के घायल होने की खबर है। हादसे के कारण मैड्रिड-अंदालूसिया रेल सेवा रोक दी गई। अधिकारी दुर्घटना की वजह की जांच कर रहे हैं और राहत कार्य जारी है।

top-news

प्लेन क्रैश कराने की कोशिश नाकाम करने वाले पायलट मच्छर का UAE में सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाकर जताया गर्व

UAE ने भारतीय पायलट स्मित मच्छर को ‘जायद II- फर्स्ट क्लास’ सम्मान से नवाजा। 30 सितंबर को फ्लाईदुबई की उड़ान में को-पायलट ने उन पर हमला किया था। विमान की सऊदी अरब के ताबुक में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी।

top-news

ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान, लूला ने पांच बड़ी राहतों से चला दांव

ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान के बीच लूला ने मतदाताओं को लुभाने के लिए कई राहत योजनाओं का एलान किया है। इनमें Bolsa Familia की राशि बढ़ाना, छोटे कारोबारियों की कर्जमाफी और सप्ताहांत में मुफ्त सार्वजनिक परिवहन शामिल है।

top-news

धमकी के बीच रियाद एयरपोर्ट से उड़ानें बहाल, टर्मिनल व्यवस्था बदली

सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से दो सप्ताह बाद सीमित उड़ान सेवाएं फिर शुरू कर दी गई हैं। इसी बीच हूती सैन्य प्रवक्ता ने एयरपोर्ट को अब भी सैन्य लक्ष्य बताते हुए यात्रियों, एयरलाइनों और कर्मचारियों को चेतावनी दी है।

top-news

फ्लोरिडा में फुटबॉल स्टेडियम के पास गोलीबारी, छह नाबालिगों समेत 12 घायल

अमेरिका के तल्लाहसी में फ्लोरिडा ए एंड एम यूनिवर्सिटी के स्टेडियम के पास गोलीबारी से अफरातफरी मच गई। 12 लोग घायल हुए हैं, जिनमें छह नाबालिग शामिल हैं। पुलिस को शुरुआती जांच में विवाद के बाद फायरिंग की आशंका है।

top-news

तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी, आसपास के देशों में भी महसूस हुए झटके

तिब्बत के नागकू क्षेत्र में गुरुवार रात 7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। हादसे में कम से कम 16 लोगों की मौत हुई है। सैकड़ों मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। राहत और बचाव अभियान जारी है। यह क्षेत्र पहले भी भूकंप से प्रभावित रहा है।

top-news

सऊदी अरब के एयरपोर्ट और तेल ठिकाने को बनाया निशाना, हूती हमले में 1 भारतीय की भी मौत

सऊदी अरब में दम्माम एयरपोर्ट और अरामको के शैबहा तेल क्षेत्र से जुड़ी दो घटनाओं में चार लोगों की मौत और 10 लोग घायल हुए। मृतकों में एक भारतीय भी शामिल है। हमलों के बीच अमेरिका ने कुछ राजनयिकों को सऊदी अरब छोड़ने का निर्देश दिया है।

top-news

महंगाई के विरोध में फ्रांस में बड़ा प्रदर्शन, कई शहरों में आगजनी और लूटपाट, राष्ट्रपति भवन के पास भी हिंसा

फ्रांस में महंगाई, ईंधन की कीमतों और सरकारी सेवाओं के विरोध में करीब 8 लाख लोग प्रदर्शन में शामिल हुए। पेरिस में आगजनी और लिमोज में टाउन हॉल जलाने की घटना हुई। हिंसा के बीच हजारों गिरफ्तारियां, पुलिस कार्रवाई पर सवाल और राजनीतिक मतभेद भी सामने आए।

top-news

रियाद एयरपोर्ट पर धमाके से 12 मौतें और 300 लोग घायल, 24 घंटे में 225 उड़ानें रद्द, 20 दिन में चौथा हमला

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर शनिवार को हुए हमले में 12 लोगों की मौत और 309 के घायल होने की पुष्टि हुई है। हमले के बाद उड़ानें प्रभावित हुईं। हूती विद्रोहियों ने जिम्मेदारी लेने का दावा किया है और क्षेत्रीय तनाव बढ़ गया है।

top-news

जर्मनी और अमेरिका के तीन वैज्ञानिकों को मेडिसिन का नोबेल, मानसिक बीमारियों पर रिसर्च में मिलेगी नई मदद

2026 का मेडिसिन नोबेल पीटर हेगेमैन, जॉर्ज नागेल और कार्ल डाइसेरोथ को ऑप्टोजेनेटिक्स तकनीक में योगदान के लिए मिला। इस तकनीक से रोशनी के जरिए तंत्रिका कोशिकाओं को नियंत्रित कर दिमाग के कामकाज को समझने में मदद मिली है। मानसिक और आंखों की बीमारियों पर भी रिसर्च हो रही है।

top-news

कैप्टन स्मित को नेतन्याहू का फोन, पीएम मोदी के साथ अगले स्वतंत्रता दिवस पर इजराइल आने का न्योता

इजराइली पीएम नेतन्याहू ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से फोन पर बात कर उनके साहस की तारीफ की। उन्होंने स्मित और पीएम मोदी को इजराइल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में मशाल जलाने का न्योता दिया।

top-news

घर लौट रहे कर्मचारियों की बस पर हमला, सीरिया में अज्ञात हमलावरों की फायरिंग से सात लोगों की मौत

सीरिया के होम्स प्रांत में मस्याफ पुल के पास बुधवार देर रात यात्री बस पर गोलीबारी में सात लोगों की मौत हो गई और चार घायल हुए। बस में काम से घर लौट रहे कर्मचारी सवार थे। हमले की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है और सुरक्षा बल जांच कर रहे हैं।

top-news

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में पायलटों के बीच झड़प, इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों में मची अफरातफरी

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में पायलटों के बीच झड़प के बाद विमान को सऊदी अरब के ताबुक में उतारा गया। इमरजेंसी सिग्नल मिलने पर इजराइल ने लड़ाकू विमान रवाना किए। विमान में करीब 180 यात्री सवार थे और सभी सुरक्षित बताए गए हैं।

top-news

ट्रंप ने AI को दिया नया नाम ‘सुपर इंटेलिजेंस’, जिनपिंग की मौजूदगी में भी कर चुके थे इसका जिक्र

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टेक कंपनियों के CEO के साथ AI सुरक्षा पर बैठक की। कंपनियों ने आंतरिक और बाहरी जांच, निगरानी और बोर्ड स्तर की समीक्षा पर सहमति जताई। बैठक में डेटा सेंटर, स्थानीय समुदाय और अमेरिका-चीन के बीच AI प्रतिस्पर्धा पर भी चर्चा हुई।

top-news

रूस-जर्मनी तनाव पर लावरोव का तीखा पलटवार, UN में दूसरे विश्व युद्ध की याद दिलाकर उठाए सवाल

संयुक्त राष्ट्र महासभा में रूस और जर्मनी के बीच तनाव खुलकर सामने आया। जर्मनी ने रूस से तनाव कम करने की अपील की, जबकि सर्गेई लावरोव ने बर्लिन की सैन्य और यूक्रेन नीति पर सवाल उठाए। दोनों विदेश मंत्रियों की 2022 के बाद पहली आमने-सामने बैठक भी चर्चा में रही।

top-news

UN में नेतन्याहू के भाषण के दौरान कई देशों के प्रतिनिधि बाहर निकले, हूटिंग के बीच 3 मिनट रुके, बोले- कायर बाहर चले जाएं

संयुक्त राष्ट्र महासभा में नेतन्याहू के भाषण से पहले दर्जनों प्रतिनिधिमंडल विरोध में बाहर निकल गए। नेतन्याहू ने गाजा कार्रवाई का बचाव किया, नरसंहार के आरोपों को खारिज किया और ईरान के खिलाफ कार्रवाई, पेजर हमले व स्टारलिंक का जिक्र किया।

top-news

भारत समेत 47 देशों को जेलेंस्की की चेतावनी, रूस पर विदेशी नागरिकों को युद्ध में इस्तेमाल करने का लगाया आरोप

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने UN महासभा में भारत समेत 47 देशों के नागरिकों का मुद्दा उठाया। उन्होंने दावा किया कि रूस विदेशी नागरिकों को युद्ध में इस्तेमाल कर रहा है और संबंधित सरकारों से अपने नागरिकों की सुरक्षा की अपील की। उन्होंने रूस की आर्थिक और सैन्य क्षमता पर दबाव बढ़ाने की भी मांग की।

Popular Post

Gallery

Recent Post

Tags