नोएडा-एनसीआर

top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news

पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा की पत्नी सत्यवती मिश्रा का नोएडा में निधन, सेक्टर-94 में आज होगा अंतिम संस्कार

भाजपा नेता और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा की पत्नी सत्यवती मिश्रा का शनिवार रात नोएडा में निधन हो गया। 79 वर्षीय सत्यवती मिश्रा का सेक्टर-11 स्थित मेट्रो अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनका अंतिम संस्कार रविवार को सेक्टर-94 स्थित अंतिम निवास में किया जाएगा।

top-news

नोएडा में ट्रकों की आवाजाही होगी व्यवस्थित, 24 घंटे के ट्रैफिक डेटा के आधार पर तैयार हुआ सिटी लॉजिस्टिक्स प्लान

नोएडा प्राधिकरण ने मालवाहक वाहनों की बढ़ती आवाजाही को व्यवस्थित करने के लिए सिटी लॉजिस्टिक प्लान का ड्राफ्ट तैयार किया है। इसमें ट्रकों के प्रवेश-निकास, औद्योगिक क्षेत्रों की जरूरत और 24 घंटे के यातायात आंकड़ों का अध्ययन कर व्यवस्थित सड़क नेटवर्क तैयार करने का प्रस्ताव है।

top-news

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सरकारी सर्जन के खिलाफ एफआईआर और पूरी आपराधिक कार्रवाई रद्द

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सरकारी सर्जन डॉ. राहुल वर्मा के खिलाफ एफआईआर और आपराधिक कार्यवाही रद्द कर दी। कोर्ट ने कहा कि लोकसेवक के खिलाफ कार्रवाई से पहले भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 175(4) में तय प्रक्रिया का पालन जरूरी है।

top-news

न्यू नोएडा के 31 गांवों में जमीन अधिग्रहण की तैयारी तेज, 5 और लेखपाल होंगे तैनात, कैंप लगाकर होगा सर्वे

न्यू नोएडा के पहले चरण में शामिल 31 गांवों में जमीन का सर्वे शुरू हो गया है। पांच लेखपालों की टीम सर्वे कर रही है और पांच और लेखपाल लगाए जाएंगे। प्राधिकरण किसानों से आपसी सहमति के आधार पर जमीन खरीदने की तैयारी कर रहा है।

top-news

नोएडा में बिजली के लिए अनिश्चितकालीन धरना शुरू, लिखित आश्वासन नहीं मिलने पर किसानों ने लिया बड़ा फैसला

नोएडा में बिजली की मांग को लेकर पृथला गांव के पास अनिश्चितकालीन धरना शुरू हो गया है। महापंचायत के बाद किसानों ने यह फैसला लिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारियों से लिखित आश्वासन नहीं मिलने के कारण धरना शुरू किया गया है और बिजली की व्यवस्था होने तक जारी रहेगा।

top-news

प्रो अल्टीमेट जिम्स ने पार किया 200 शाखाओं का आंकड़ा, नोएडा सेक्टर-22 शाखा ने बढ़ाई उत्तर भारत में फिटनेस की रफ्तार

प्रो अल्टीमेट जिम्स ने देशभर में 200 से ज्यादा शाखाओं का आंकड़ा पार करने की घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक, नोएडा सेक्टर-22 शाखा उत्तर भारत में उसके विस्तार का प्रमुख केंद्र है। ब्रांड जिम के साथ प्रशिक्षण, रिकवरी, उपकरण, शिक्षा और तकनीक से जुड़े क्षेत्रों में भी काम कर रहा है।

top-news

CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को नोटिस देने का मामला, जांच के बाद पुलिस ने 5 सितंबर को नोटिस किया निरस्त

ग्रेटर नोएडा में सीजेपी प्रदर्शन में शामिल गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के छात्र को 4 सितंबर को जारी किया गया नोटिस जांच के बाद निरस्त कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, 5 सितंबर को ही नोटिस रद्द किया जा चुका था। नोटिस वायरल होने के बाद इस पर लगातार सवाल उठ रहे थे।

top-news

नोएडा की स्वच्छ हवा की रैंकिंग में सुधार, देश में 8वें स्थान पर पहुंचा शहर, पिछले साल 9वीं रैंक मिली थी

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में नोएडा ने 3 से 10 लाख आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देश में 8वीं रैंक हासिल की है। पिछले साल शहर 9वें स्थान पर था। प्राधिकरण ने धूल नियंत्रण, हरित क्षेत्र, कचरा प्रबंधन और जनभागीदारी को उपलब्धि का आधार बताया है।

top-news

नोएडा में हिंडन नदी में डूबे युवक का शव मिला, 2.5 KM दूर हुई बरामदगी, दूसरे युवक की तलाश में रेस्क्यू जारी

ग्रेटर नोएडा की हिंडन नदी में डूबे दो युवकों में से सौरभ का शव सोमवार सुबह घटनास्थल से करीब ढाई किलोमीटर दूर बरामद हुआ। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें दूसरे युवक शिव राजपूत की तलाश में जुटी हैं। दोनों शनिवार को नदी में रस्सी बांधने गए थे।

top-news

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की बिजली व्यवस्था होगी और मजबूत, 220 केवी लाइन में तेजी के निर्देश, तीसरे स्वतंत्र फीडर पर भी चर्चा

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर की बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए तीसरा स्वतंत्र फीडर विकसित करने और 220 केवी लाइन के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने अधिकारियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति और लगातार निगरानी सुनिश्चित करने को कहा है।

top-news

नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, बुलंदशहर की दुकान पर बेचते थे चोरी के मोबाइल

नोएडा में थाना सेक्टर-39 और सेक्टर-20 पुलिस की संयुक्त टीम ने मोबाइल स्नैचिंग गैंग के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक बाल अपचारी को भी अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस ने 14 मोबाइल, दो चोरी की बाइक, पांच हजार रुपये, अवैध असलहा और चाकू बरामद किया है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में दोपहिया वाहन चोर गिरोह का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, 14 बाइक, स्कूटी और 2 चाकू बरामद

ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना पुलिस ने दो शातिर दोपहिया वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही से चोरी की 14 मोटरसाइकिल, एक स्कूटी और दो अवैध चाकू बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी रेकी कर वाहन चोरी करते और उन्हें सस्ते दामों में राहगीरों को बेचते थे।

top-news

इलेक्ट्रिक गोदाम में अचानक लगी आग, नोएडा में फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा, लाखों का सामान जलकर राख

नोएडा के होशियारपुर में इलेक्ट्रॉनिक सामान के गोदाम में मंगलवार सुबह आग लग गई। 16 दमकल गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका है।

top-news

नोएडा में बैंक प्रबंधक पर कंपनी के खाते से 1.04 करोड़ हड़पने का आरोप, छह खातों में ट्रांसफर की रकम

नोएडा में बैंक प्रबंधक पर कंपनी के खाते से धोखाधड़ी कर 1.04 करोड़ रुपये से अधिक हड़पने का आरोप लगा है। कंपनी निदेशक की याचिका पर कोर्ट के आदेश से बैंक प्रबंधक और पांच अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

top-news

ऑनलाइन एंड्रॉयड डिवाइस मंगाया, पैकेट खोला तो निकला गोबर, ग्रेटर नोएडा के युवक ने पुलिस से की शिकायत

ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में एक युवक ने ऑनलाइन एंड्रॉयड डिवाइस ऑर्डर कर पूरी रकम का भुगतान किया। कोरियर से पैकेट पहुंचने पर उसे खोलकर देखा तो अंदर डिवाइस की जगह गोबर मिला। युवक ने पुलिस से शिकायत कर धोखाधड़ी की जांच और कार्रवाई की मांग की है।

top-news

नोएडा सेक्टर 12, 46, 21 में सीवर ओवरफ्लो और गंदा पानी: कहां करें शिकायत, जानें पूरी प्रक्रिया

नोएडा के सेक्टर 12, 46 और 21 में सीवर ओवरफ्लो और गंदे पानी की समस्या से लोग परेशान हैं। ऐसी स्थिति में नोएडा प्राधिकरण और जल विभाग के ऑनलाइन माध्यमों से शिकायत दर्ज करें। लोकेशन, समस्या का विवरण और फोटो देने से कार्रवाई में मदद मिल सकती है।

top-news

डीएम मेधा रूपम ने अचानक स्कूल पहुंचकर परखी पढ़ाई, बच्चों से सुने पहाड़े और स्मार्ट क्लास का लिया जायजा

गौतमबुद्धनगर की डीएम मेधा रूपम ने दादरी के प्राथमिक विद्यालय मथुरापुर का अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से गिनती और पहाड़े सुने, पढ़ाई की गुणवत्ता जांची और स्मार्ट क्लास, मिड-डे मील, शौचालय, पेयजल तथा साफ-सफाई की व्यवस्थाएं देखीं।

top-news

ग्रेटर नोएडा के स्कूल में घुसकर छात्रों पर हमला, आधा दर्जन से ज्यादा दबंगों ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना

ग्रेटर नोएडा के खेड़ी गांव स्थित एमसी गोपीचंद इंटर स्कूल में आधा दर्जन से ज्यादा दबंगों ने घुसकर 12वीं के छात्रों से मारपीट की। घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है। छात्रों को गंभीर चोटें आई हैं। शिकायत के बाद सूरजपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में दोपहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार, 12 बाइक और 2 स्कूटी बरामद

ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर थाना पुलिस ने दोपहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 12 बाइक और 2 स्कूटी बरामद कीं। आरोपी दिल्ली-एनसीआर में वाहन चोरी कर उन्हें सस्ते दामों पर बेचते थे।

top-news

बिजली-पानी की मांग को लेकर नोएडा में महापंचायत, डूब क्षेत्र के लोगों को मिला राजनीतिक दलों का समर्थन, हजारों लोग जुटे

नोएडा के डूब क्षेत्र में बिजली कनेक्शन काटे जाने के विरोध में पर्थला गांव के पास महापंचायत हुई। किसान नेता सुखबीर ख़लीफ़ा के नेतृत्व में हजारों लोग जुटे। प्रदर्शनकारियों ने बिजली-पानी की मांग उठाई। अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी आंदोलन को समर्थन दिया।

Popular Post

Gallery

Recent Post

Tags