नोएडा-एनसीआर
ग्रेटर नोएडा में हाथी दांत तस्करी गिरोह गिरफ्तार: जानें वन्यजीव तस्करी कानून की पूरी जानकारी
ग्रेटर नोएडा में हाथी दांत तस्करी गिरोह की गिरफ्तारी के बाद वन्यजीव अपराध एक बार फिर चर्चा में हैं। जानिए कार्रवाई कैसे हुई, हाथी दांत तस्करी पर भारत का कानून क्या कहता है, दोषियों को कितनी सजा हो सकती है और लोगों की क्या जिम्मेदारी है।
- Shiv Kumar
- 26 Jul, 2026
नोएडा में साइबर ठगी के नए तरीके 2026: कैसे बचें ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट फ्रॉड से, जानिए इससे बचने के उपाय
नोएडा में ऑनलाइन निवेश फ्रॉड तेजी से बढ़ रहे हैं। साइबर ठग फर्जी ऐप, वेबसाइट और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को झांसे में लेकर लाखों रुपये ठग रहे हैं। जानिए ठगी के नए तरीके, बचाव के उपाय, शिकायत प्रक्रिया और साइबर हेल्पलाइन की पूरी जानकारी।
- Shiv Kumar
- 26 Jul, 2026
जेवर में 1.48 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बारात घर का शिलान्यास, विधायक धीरेंद्र सिंह ने किया भूमि पूजन
जेवर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चीती और राजपुर कला में 1.48 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक बारात घर बनाए जाएंगे। विधायक धीरेंद्र सिंह ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। पीडब्ल्यूडी छह माह में परियोजना पूरी करेगा।
- Shiv Kumar
- 26 Jul, 2026
ग्रेटर नोएडा में 6 वर्षीय मासूम की मौत पर बड़ा एक्शन, ठेकेदार पर एफआईआर, कंपनी ब्लैकलिस्ट, दो कर्मचारियों की नौकरी गई
कलाधाम सोसाइटी में बोरवेल के गड्ढे में डूबकर 6 वर्षीय बच्चे की मौत के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने, कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने और दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त करने सहित कई सख्त कदम उठाए हैं।
- Shiv Kumar
- 26 Jul, 2026
नोएडा में CBSE सप्लीमेंट्री परीक्षा की तैयारी पूरी, 9 केंद्रों पर होगी परीक्षा, सभी केंद्रों पर CCTV से होगी निगरानी
नोएडा में CBSE सीनियर सेकेंडरी सप्लीमेंट्री परीक्षा 28 जुलाई को 9 केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा को लेकर प्रशासन ने तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों को CCTV, सुरक्षा जांच और सीबीएसई के नियमों के अनुसार परीक्षा संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
- Shiv Kumar
- 26 Jul, 2026
नोएडा प्राधिकरण की वेबसाइट वर्षों से अपडेट नहीं, अधिकारियों के नंबर से लेकर परियोजनाओं तक की जानकारी पुरानी, आवंटियों ने उठाए सवाल
नोएडा प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट वर्षों से अपडेट नहीं होने के कारण लोगों को अधिकारियों के नंबर, नई परियोजनाओं और विभागीय जानकारी नहीं मिल रही है। शिकायतों के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। प्राधिकरण ने जल्द वेबसाइट अपडेट करने का भरोसा दिया है।
- Shiv Kumar
- 26 Jul, 2026
ग्रेटर नोएडा में बच्चे की मौत मामले में ठेकेदार सुपरवाइजर और टेक्निकल स्टाफ पर प्राधिकरण जीएम ने दर्ज कराया मुकदमा, जताई संवेदना
ग्रेटर नोएडा के कलाधाम सोसाइटी में खुले बोरवेल गड्ढे में डूबने से छह वर्षीय आव्यान की मौत के मामले में प्राधिकरण ने ठेकेदार, सुपरवाइजर और तकनीकी स्टाफ पर एफआईआर दर्ज कराई है। ठेकेदार गिरफ्तार हो चुका है, जबकि मामले की जांच जारी है।
- Shiv Kumar
- 26 Jul, 2026
ग्रेटर नोएडा में खुले गड्ढे ने ली 6 साल के मासूम की जान, बोरिंग के लिए खुदाई के बाद नहीं की गई थी बैरिकेडिंग, प्राधिकरण पर उठे सवाल
ग्रेटर नोएडा की कलाधाम सोसाइटी में खुले और पानी से भरे गड्ढे में गिरने से छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। प्राधिकरण ने लापरवाही मानते हुए ठेकेदार समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया है।
- Shiv Kumar
- 26 Jul, 2026
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 150 एल्डिको सोसाइटी में एसटीपी टैंक सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा, दो की दम घुटने से मौत
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 स्थित एल्डिको सोसाइटी में एसटीपी टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से सफाई कर्मचारी और उसे बचाने गए सिक्योरिटी गार्ड की दम घुटने से मौत हो गई।
- Shiv Kumar
- 26 Jul, 2026
नोएडा हाई-राइज सोसाइटी में आग से बचाव: पारस टिएरा अग्निकांड से सीखें फायर सेफ्टी टिप्स
पारस टिएरा सोसाइटी में हुई आग की घटना ने हाई-राइज इमारतों में फायर सेफ्टी की अहमियत फिर साबित कर दी। जानिए आग लगने के सामान्य कारण, जरूरी सुरक्षा उपकरण, फायर NOC नियम, RWA की जिम्मेदारी और आपात स्थिति में सही कदम उठाने का तरीका।
- Shiv Kumar
- 24 Jul, 2026
स्पोर्ट्ज़ ओपन 2026: ग्रेटर नोएडा में पहली बार राष्ट्रीय जिम्नास्टिक्स इवेंट, जानें पूरा शेड्यूल
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 24 से 26 जुलाई 2026 तक Sportyze Open 2026 जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। आधुनिक स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर के बीच यह आयोजन स्थानीय खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी मंच देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
- Shiv Kumar
- 24 Jul, 2026
नोएडा में अवैध रूप से रखी गई 79.94 लाख रुपये की दवाएं जब्त, एएनटीएफ और औषधि विभाग की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपी गिरफ्तार
नोएडा के सेक्टर-123 स्थित एक अवैध गोदाम पर औषधि विभाग और एएनटीएफ दिल्ली की संयुक्त कार्रवाई में करीब 79.94 लाख रुपये की नारकोटिक दवाएं जब्त की गईं। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी गई है।
- Shiv Kumar
- 24 Jul, 2026
ग्रेटर नोएडा सेक्टर-2 में बदले जाएंगे जर्जर बिजली के पोल, पार्कों में लगेंगी हाईमास्ट लाइटें, प्राधिकरण ने दिए जल्द कार्रवाई के निर्देश
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-2 का निरीक्षण कर निवासियों की समस्याएं सुनीं। जर्जर बिजली के पोल बदलने, पार्कों में हाईमास्ट लाइट लगाने, स्ट्रीट लाइट दुरुस्त करने और सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए।
- Shiv Kumar
- 24 Jul, 2026
हरिद्वार से गंगाजल लेकर निकले सपा समर्थक बॉबी, अखिलेश यादव की सत्ता में वापसी के लिए की विशेष मन्नत
नोएडा निवासी बॉबी हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर मेरठ पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह यात्रा उन्होंने अखिलेश यादव की उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी की कामना और अपनी व्यक्तिगत आस्था के तहत शुरू की है।
- Shiv Kumar
- 24 Jul, 2026
नोएडा में 'ऑपरेशन अपराजेय' को मिली नई गति, दिव्यांग बच्चों की सुरक्षा और पुनर्वास के लिए विभागों ने बनाई संयुक्त रणनीति
नोएडा में पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह की अध्यक्षता में 'ऑपरेशन अपराजेय' पर अंतरविभागीय बैठक हुई। दिव्यांग बच्चों की सुरक्षा, पुनर्वास और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार की गई।
- Shiv Kumar
- 24 Jul, 2026
नोएडा में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 बदमाश गिरफ्तार; 10 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद
नोएडा सेक्टर-126 पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 10 चोरी के दोपहिया वाहन और एक अवैध तमंचा बरामद किया है।
- Shiv Kumar
- 24 Jul, 2026
सेक्टर-94 से 135 तक यमुना पुश्ता रोड की होगी रिसर्फेसिंग, 34.18 करोड़ की परियोजना पर काम अगस्त से शुरू
नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-94 से सेक्टर-135 तक यमुना पुश्ता रोड की रिसर्फेसिंग के लिए 34.18 करोड़ रुपये की परियोजना मंजूर की है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगस्त से निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
- Shiv Kumar
- 24 Jul, 2026
ग्रेटर नोएडा में लूटपाट करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक के पैर में गोली लगी, तीन आरोपी गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा में दादरी पुलिस और एसओजी की मुठभेड़ में स्नैचिंग गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार किए गए। एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि पुलिस ने हथियार, नकदी और चोरी का सामान भी बरामद किया।
- Shiv Kumar
- 24 Jul, 2026
नोएडा में निवेश और फर्जी डिस्ट्रीब्यूटरशिप के नाम पर 36 लाख की ठगी, दो आरोपियों पर FIR दर्ज
नोएडा में साइबर ठगों ने निवेश और फर्जी डिस्ट्रीब्यूटरशिप का झांसा देकर दो लोगों से करीब 36 लाख रुपये ठग लिए। साइबर थाना पुलिस ने दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 24 Jul, 2026
नोएडा में महर्षि आश्रम ट्रस्ट की 3.36 एकड़ जमीन की बिक्री मामले में जांच तेज, एसआईटी ने अधिकारियों से की पूछताछ
नोएडा के सेक्टर-110 स्थित महर्षि आश्रम ट्रस्ट की 3.36 एकड़ जमीन की बिक्री मामले में जांच तेज हो गई है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित एसआईटी ने अधिकारियों से पूछताछ की है, जबकि ईडी भी समानांतर जांच कर रही है। संयुक्त रिपोर्ट पर अब सभी की नजरें टिकी हैं।
- Shiv Kumar
- 24 Jul, 2026






