Breaking News
नोएडा
ईरान–इज़रायल युद्ध का असर, नोएडा की गैस एजेंसियों में सिलेंडर लेने के लिए लगी लाइनें, सुरक्षा को लेकर मौके पर पुलिस तैनात
ईरान–इज़रायल युद्ध के असर से गैस सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित होने की खबरों के बीच नोएडा के सेक्टर 54 गैस एजेंसी पर लंबी कतारें लगीं। घंटों इंतजार के बाद भी कई लोगों को सिलेंडर नहीं मिला। नए नियम के तहत अब दूसरे सिलेंडर की बुकिंग 21 दिन बाद ही होगी।
- Shiv Kumar
- 11 Mar, 2026
कानपुर फर्जी डिग्री केस में नोएडा से पकड़ा गया बिचौलिया, कई यूनिवर्सिटी में कर चुका है काम, पुलिस ने शुरू की पूछताछ
कानपुर में फर्जी डिग्री और मार्कशीट बनाने वाले गिरोह की जांच कर रही एसआईटी को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नोएडा से एक बिचौलिए को हिरासत में लिया है, जो लोगों से लाखों रुपये लेकर गिरोह के जरिए फर्जी डिग्री उपलब्ध कराता था।
- Shiv Kumar
- 11 Mar, 2026
सोशल मीडिया पर डालते थे 'We Are Hiring' का विज्ञापन, फिर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगते थे पैसा, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा
नोएडा पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। सेक्टर-113 थाना पुलिस ने चार महिलाओं समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी फेसबुक-इंस्टाग्राम पर फर्जी “We Are Hiring” विज्ञापन डालकर लोगों से 30-40 हजार रुपये ठगते थे।
- Shiv Kumar
- 10 Mar, 2026
पार्किंग में खड़ी नई गाड़ी के ऊपर डाला प्लास्टिक पेंट, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत, जांच जारी
नोएडा फिल्म सिटी की सरकारी पार्किंग में खड़ी नई लग्ज़री कार पर दो युवकों ने पेंट डाल दिया। हेलमेट पहने स्कूटी सवार आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने पार्किंग में CCTV न होने पर सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं, पुलिस जांच में जुटी है।
- Shiv Kumar
- 10 Mar, 2026
नोएडा एयरपोर्ट प्रभावितों को लेकर YEIDA कार्यालय में अहम बैठक, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने रोजगार दिलाने पर की चर्चा
नोएडा में जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट परियोजना से प्रभावित परिवारों के युवाओं को रोजगार देने के मुद्दे पर YEIDA कार्यालय में अहम बैठक हुई। जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि जमीन देने वाले किसानों के बच्चों को रोजगार देना उनका वैधानिक और नैतिक अधिकार है।
- Shiv Kumar
- 09 Mar, 2026
पश्चिमी यूपी में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने की तैयारी, दादरी में अखिलेश यादव करेंगे बड़ी रैली, देंगे सियासी संदेश
समाजवादी पार्टी 2027 विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी में सियासी जमीन मजबूत करने की तैयारी में है। अखिलेश यादव दादरी में ‘समाजवादी समानता भाईचारा रैली’ करेंगे, जिसमें 50–60 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है और कई राजनीतिक संदेश देने की रणनीति है।
- Shiv Kumar
- 09 Mar, 2026
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नोएडा पुलिस की स्कूटी रैली, मिशन शक्ति के तहत दिया सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नोएडा पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत स्कूटी और पैदल रैली निकाली। रैली के माध्यम से महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और जागरूकता का संदेश दिया गया तथा महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों और योजनाओं की जानकारी दी गई।
- Shiv Kumar
- 09 Mar, 2026
किस्त के पैसे को लेकर विवाद, बेटे ने की बाप की हत्या, सिर पर मार दी लोहे की रॉड, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार
नोएडा के एक्सप्रेसवे क्षेत्र में बेटे ने किस्त के पैसे को लेकर हुए विवाद में पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से हत्या में इस्तेमाल की गई रॉड और खून से सने कपड़े भी बरामद किए गए हैं।
- Shiv Kumar
- 07 Mar, 2026
नोएडा में जल्द शुरू होंगे स्वैपिंग स्टेशन, किसी भी स्टेशन से ले सकेंगे चार्ज बैटरी, 13 स्थानों पर मार्च के अंत तक पूरा होगा प्रोसेस
नोएडा में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए 13 बैटरी स्वैपिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। मार्च के अंत तक यह सुविधा शुरू होने की उम्मीद है। इससे ई-रिक्शा और इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों को तुरंत बैटरी बदलने की सुविधा मिलेगी और चार्जिंग में लगने वाला समय कम होगा।
- Shiv Kumar
- 07 Mar, 2026
नोएडा में अपने घर का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी, 1500 से अधिक फ्लैट मालिकों को जल्द मिलेगा मालिकाना हक
नोएडा सेक्टर-137 की पैरामाउंट फ्लोराविले सोसाइटी में 1521 फ्लैटों की रजिस्ट्री का रास्ता साफ हो गया है। बिल्डर ने नोएडा प्राधिकरण में 80.48 करोड़ रुपये का बकाया जमा कर दिया है, जिसके बाद सभी टावरों को कंपलीशन सर्टिफिकेट मिल गया है।
- Shiv Kumar
- 07 Mar, 2026
गौतमबुद्धनगर में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ताओं को लाभ दिलाने की तैयारी
गौतमबुद्धनगर में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक हुई। अधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा रजिस्ट्रेशन कराने और सोलर रूफटॉप प्लांट लगाने के निर्देश दिए गए। योजना के तहत उपभोक्ताओं को सोलर सिस्टम लगाने पर केंद्र और राज्य सरकार की ओर से आकर्षक अनुदान मिल रहा है।
- Shiv Kumar
- 07 Mar, 2026
नोएडा में सट्टाबाजी गैंग का भंडाफोड़, किराए पर फ्लैट लेकर भारत-इंग्लैंड के बीच मैच पर लगवा रहे थे सट्टा, पांच गिरफ्तार
नोएडा के सेक्टर-113 क्षेत्र में पुलिस ने टी-20 वर्ल्ड कप मैचों पर सट्टा लगवाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने हाईराइज फ्लैट से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर 32 मोबाइल, लैपटॉप और टैबलेट समेत कई उपकरण बरामद किए हैं।
- Shiv Kumar
- 06 Mar, 2026
होली के दिन बॉयफ्रेंड को गोली मारने वाली महिला समेत दो भाई गिरफ्तार, मृतक के पत्नी के सामने मार दी थी गोली, जबरन करना चाहती थी शादी
नोएडा के सेक्टर-75 स्थित आइवी काउंटी सोसाइटी मार्केट में साहिल सिंघल की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल पिस्टल, कारतूस और बिना नंबर की फ्रॉन्क्स कार बरामद की है।
- Shiv Kumar
- 06 Mar, 2026
गौतमबुद्धनगर में होली वाले दिन 40 लोगों को कुत्ते ने काटा, इलाज के लिए पहुंचे अस्पताल, त्योहार के बाद ओपीडी पहुंचे 3500 मरीज
गौतमबुद्ध नगर के जिला अस्पताल में होली के दिन इमरजेंसी में 210 मरीज पहुंचे। अगले दिन ओपीडी में 3500 मरीजों ने इलाज कराया। डॉग बाइट, सड़क हादसे और मेडिकोलीगल मामलों के मरीजों की संख्या ज्यादा रही।
- Shiv Kumar
- 06 Mar, 2026
होली सद्भावना कप जुनेदपुर प्रीमियर लीग में मनीष टाइगर्स ने मारी बाजी, मोहित लायंस रोशनपुर को 75 रनों से हराया, अपने नाम किया खिताब
जेवर के ध्रुव क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए होली सद्भावना कप जुनेदपुर प्रीमियर लीग के फाइनल में मनीष टाइगर्स जुनेदपुर ने मोहित लायंस रोशनपुर को 75 रन से हराकर खिताब जीता। सोनू नागर की 59 रन की पारी ने जीत में अहम भूमिका निभाई।
- Shiv Kumar
- 06 Mar, 2026
यमुना एक्सप्रेस वे बहुक्षेत्रीय औद्योगिक कॉरिडोर के रूप में डेवलप, मेडिकल डिवाइस, फिल्म सिटी से लेकर सबकुछ मौजूद, अब विदेशी निवेश से बनेगा हाई वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग हब
यमुना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र में मेडिकल डिवाइस पार्क, टॉय सिटी, अपैरल पार्क, फिल्म सिटी और फिनटेक सिटी जैसी परियोजनाएं विकसित की जा रही हैं। विदेशी सहयोग और लॉजिस्टिक्स पार्क के साथ यह इलाका एक बड़े औद्योगिक कॉरिडोर के रूप में उभरने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
- Shiv Kumar
- 06 Mar, 2026
नोएडा में प्लॉट के नाम पर धोखाधड़ी, सवा दो करोड़ ठगे, दो साल पहले लिए पैसे, अब तक नहीं की रजिस्ट्री, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
नोएडा के सेक्टर-63ए में आवासीय प्लॉट दिलाने के नाम पर महिला से 2.25 करोड़ रुपये ठगने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर सेक्टर-63 थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 06 Mar, 2026
सीएम योगी ने किया KDSG सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन, कपिल देव के पार्टनरशिप में बना है अस्पताल, मिलेगा सस्ता इलाज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा में 200 करोड़ रुपये की लागत से बने KDSG सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। अस्पताल में कार्डियोलॉजी, ऑन्कोलॉजी और न्यूरोलॉजी जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे एनसीआर क्षेत्र के लोगों को बेहतर और सस्ता इलाज मिल सकेगा।
- Shiv Kumar
- 05 Mar, 2026
नोएडा में शराब पी रहे थे दो यार, तभी हो गया झगड़ा, एक ने कर दिया दूसरे के साथ कांड, पुलिस ने किया गिरफ्तार
नोएडा के थाना फेज-2 क्षेत्र में आपसी विवाद के चलते एक युवक की लकड़ी की पटली से मारकर हत्या कर दी गई। शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में आरोपी ने दोस्त पर कई वार किए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल पटली बरामद कर ली।
- Shiv Kumar
- 05 Mar, 2026
नोएडा में 78 लाख के खर्च से बनेगी 75 मीटर चौड़ी रोड, दो सेक्टरों को जोड़ने वाली सड़क का टेंडर हुआ जारी, लोगों को होगा फायदा
नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-149 और 150 के बीच अधूरी 75 मीटर चौड़ी सड़क को पूरा करने के लिए टेंडर जारी किया है। किसानों से जमीन मिलने के बाद करीब 300 मीटर हिस्से का निर्माण होगा। वहीं सेक्टर-78 की दो सड़कों की रिसर्फेसिंग भी जल्द कराई जाएगी।
- Shiv Kumar
- 05 Mar, 2026






