Breaking News
नोएडा
नोएडा में NHRC की टीम ने किया निरीक्षण, एयर क्वालिटी में सुधार के निर्देश, ISTMS, C&T प्लांट और बायोमेथेशन प्लांट का किया विजिट
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष मॉनिटर ने नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र का निरीक्षण कर वायु प्रदूषण, मॉनिटरिंग सिस्टम, बायोमेथेनेशन और सीएंडडी प्लांट की समीक्षा की। उन्नत व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए ग्रेटर नोएडा में भी ऐसी प्रणाली विकसित करने के निर्देश दिए।
- Shiv Kumar
- 28 Feb, 2026
नोएडा चाइल्ड PGI में दुर्लभ रोंगों पर सेमिनार, एक सैकड़ा डॉक्टर हुए शामिल, जेनेटिक रोगों पर दी गहन जानकारी
नोएडा के सेक्टर-30 स्थित पीजीआईसीएच में अंतरराष्ट्रीय दुर्लभ रोग दिवस से पहले फाउंडेशन डे व वैज्ञानिक संगोष्ठी आयोजित हुई। करीब 100 डॉक्टरों ने भाग लेकर आनुवांशिक रोगों की पहचान, जांच और प्रबंधन पर चर्चा की। विशेषज्ञों ने जागरूकता और सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया है।
- Shiv Kumar
- 28 Feb, 2026
ग्रेटर नोएडा से आई चौंकाने वाली घटना, साढ़े 6 क्विंटल मिलावटी पनीर बाजार में सप्लाई करने की थी योजना, खाद्य विभाग ने कराया नष्ट
गौतमबुद्धनगर में होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए यमुना एक्सप्रेसवे पर 650 किलोग्राम मिलावटी पनीर जब्त कर नष्ट किया। जेवर टोल पर पकड़े गए वाहन से नमूना लिया गया। अन्य स्थानों से भी चार सैंपल जांच के लिए भेजे गए।
- Shiv Kumar
- 28 Feb, 2026
नोएडा में फटा बिजली का ट्रांसफार्मर, दो लोग झुलसे, मौके पर मचा हड़कंप, पूरा मामला जान आप कहेंगे- होनी को कोई नहीं टाल सकता
नोएडा के सेक्टर 18 में अचानक बिजली का ट्रांसफार्मर फटने से दो लोग झुलस गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिजली विभाग मामले की जांच में जुटा है।
- Shiv Kumar
- 27 Feb, 2026
नोएडा में महिला का मोबाइल किया हैक, 3.72 लाख रुपये किए पार, पांच दिन तक करते रहे खरीदारी, ओटीपी कर दिया बायपास
नोएडा सेक्टर-15 में महिला का मोबाइल हैक कर साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड से 3.72 लाख रुपये उड़ा लिए। बिल आने पर ठगी का खुलासा हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ट्रांजेक्शन के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 27 Feb, 2026
नोएडा में सांड ने युवक को पटका, दोस्तों के साथ कर रहा था बातचीत, पीछे से मारा सींग, हाथ-पैर में लगी चोट
नोएडा के सेक्टर-4 में आवारा सांड ने युवक को सींग से उठाकर पटक दिया। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। युवक को चोट आई है। इससे पहले भी शहर में सांड के हमले से मौत और कई लोग घायल हो चुके हैं।
- Shiv Kumar
- 27 Feb, 2026
नोएडा में एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की बड़ी लापरवाही, 7 घंटे तक बस में बंद रहा UKG का छात्र, ट्रांसपोर्टर-कर्मचारी निलंबित
नोएडा में यूकेजी का एक बच्चा स्कूल बस में छूटकर घंटों बंद रहा। रास्ते में बस खराब होने के बाद बच्चा यार्ड में खड़ी बस में मिला। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया, जबकि स्कूल ने स्टाफ को निलंबित कर दिया।
- Shiv Kumar
- 27 Feb, 2026
नोएडा में दो शातिर चोर गिरफ्तार, गाड़ियों से खोल लेते थे टायर, फिर करते थे ये काम, जानकर दंग रह जाएंगे आप
नोएडा थाना सेक्टर-20 पुलिस ने दो शातिर टायर चोरों को गिरफ्तार कर 9 चोरी के टायर, 5000 रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त कार बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने सेक्टर-24 और सेक्टर-29 में वाहन टायर चोरी की घटनाएं कबूली हैं।
- Shiv Kumar
- 26 Feb, 2026
12वीं मंजिल से कूदकर व्यापारी ने मौत को लगाया गले, बीमारी से चल रहा था परेशान, कैथल से आए थे अपने परिवार से मिलने
नोएडा के सेक्टर 143 स्थित गुलशन इकेबाना सोसाइटी में 42 वर्षीय किराना व्यापारी की 12वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। वह लिवर बीमारी के इलाज के लिए नोएडा आए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
- Shiv Kumar
- 26 Feb, 2026
नोएडा में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों का बदला कार्यक्षेत्र, जानें किसको क्या मिली जिम्मेदारी?
नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दो आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। साद मियां खान को डीसीपी नोएडा और डॉ. प्रवीण रंजन सिंह को डीसीपी ग्रेटर नोएडा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- Shiv Kumar
- 26 Feb, 2026
नोएडा में पत्थर से कूंचकर युवक की हत्या, फिर नाले में फेंका डेड बॉडी, पूरे इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा के सेक्टर-64 में 1500 रुपये के विवाद में एक व्यक्ति की पत्थर मारकर हत्या कर दी गई। मृतक राहुल फुटपाथ पर रहता था। पुलिस ने आरोपी रविंद्र को हिरासत में लिया है। मामला थाना फेज-3 क्षेत्र का है और जांच जारी है।
- Shiv Kumar
- 26 Feb, 2026
नोएडा में टला बड़ा हादसा, पुरानी बिल्डिंग तोड़ते समय भरभराकर गिरी, बगल वाली कंपनी के गार्डरूम पर गिरा मलबा, बाल-बाल बचे लोग
नोएडा फेज-2 में पुरानी बिल्डिंग तोड़ते समय बगल की कंपनी की बाउंड्रीवाल और गार्ड रूम की दीवार गिर गई। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। पड़ोसी कंपनी ने लापरवाही का आरोप लगाया, जबकि ठेकेदार ने नियमों के तहत काम करने का दावा किया।
- Shiv Kumar
- 26 Feb, 2026
नोएडा में हत्या के मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को उम्रकैद, 20-20 हजार का लगाया जुर्माना, 12 साल पहले आरोपियों ने रंजिश में मार दी थी युवक को गोली
नोएडा में हत्या के मामले में गौतमबुद्ध नगर की एडीजे कोर्ट ने 2014 के बोड़ाकी हत्याकांड में दो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या की गई थी। अदालत ने अवैध हथियार रखने के अपराध में भी सजा और अर्थदंड लगाया।
- Shiv Kumar
- 26 Feb, 2026
नोएडा में जिस स्कूल की मान्यता रद्द, उस पर 24 करोड़ रुपये बकाया, अब प्राधिकरण ले सकता है एक्शन, हो सकती है सीलिंग की कार्रवाई
नोएडा सेक्टर-56 के उत्तरखंड पब्लिक स्कूल पर 24 करोड़ रुपये बकाया होने के चलते प्राधिकरण ने सीलिंग की चेतावनी दी है। सीबीएसई ने नौवीं से 12वीं तक की मान्यता रद्द कर दी है। भुगतान न होने पर फिर से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- Shiv Kumar
- 25 Feb, 2026
नोएडा स्थित उत्तराखंड पब्लिक स्कूल की मान्यता रद्द, 400 से ज्यादा बच्चों के भविष्य पर संकट, महिला टीचरों की शिकायत पर एक्शन
नोएडा के सेक्टर-56 स्थित उत्तराखंड पब्लिक स्कूल की 9वीं से 12वीं तक की मान्यता सीबीएसई ने रद्द कर दी है। शिक्षकों के वेतन और अन्य आरोपों की जांच के बाद यह कार्रवाई हुई। बोर्ड परीक्षार्थी अपनी परीक्षा पूरी करेंगे, अन्य छात्रों का समायोजन किया जाएगा।
- Shiv Kumar
- 25 Feb, 2026
यमुना विकास प्राधिकरण की तर्ज पर मिलेगा न्यू नोएडा का मुआवजा, 7 फीसदी विकसित जमीन देने की तैयारी, शासन स्तर पर होगा निर्णायक फैसला
न्यू नोएडा परियोजना के तहत 80 गांवों की जमीन अधिग्रहण की तैयारी है। किसानों को यमुना प्राधिकरण की तर्ज पर मुआवजा और 7 प्रतिशत विकसित भूमि दी जाएगी। चार चरणों में 209.11 वर्ग किमी क्षेत्र में नया शहर बसाने का मास्टर प्लान तैयार है।
- Shiv Kumar
- 25 Feb, 2026
सीएम योगी के सिंगापुर दौरे से यूपी को तोहफा, जेवर को मिले दो बड़े प्रोजेक्ट, 4 हजार करोड़ से ज्यादा का निवेश करेगी AI सैट्स
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे में एआई सैट्स के साथ 4458 करोड़ रुपये का एमओयू हुआ। जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कार्गो कैंपस और एयर कैटरिंग किचेन स्थापित होंगे। इससे उत्तर भारत में लॉजिस्टिक्स, फूड सप्लाई और रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे।
- Shiv Kumar
- 25 Feb, 2026
नोएडा पुलिस का तगड़ा एक्शन, साइबर ठग को दबोचा, आरोपी के खिलाफ महाराष्ट्र में भी शिकायत दर्ज, पॉलिसी के नाम पर ठगी
नोएडा साइबर क्राइम पुलिस ने इंश्योरेंस पॉलिसी मैच्योरिटी के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों से प्रोसेसिंग फीस के नाम पर पैसे ठगता था। उसके खातों में करीब 2.88 लाख रुपये की लेनदेन मिली है। जांच जारी है।
- Shiv Kumar
- 24 Feb, 2026
नोएडा एयरपोर्ट ने MANN FLEET कंपनी को बनाया अपना मोबिलिटी सर्विस पार्टनर, यात्रियों को मिलेंगी आसान ट्रांसपोर्ट सेवाएं
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने मान फ्लीट पार्टनर्स लिमिटेड को अपना मोबिलिटी सर्विस पार्टनर नियुक्त किया है। नई व्यवस्था के तहत रेंटल कार, शटल बस और शहर से कनेक्टिविटी सेवाएं शुरू होंगी। इससे यात्रियों और कर्मचारियों को बेहतर और सुगम यात्रा सुविधा मिलेगी।
- Shiv Kumar
- 24 Feb, 2026
एयरपोर्ट प्रभावित किसानों के लिए खुशखबरी, बच्चों को मिलेगी नौकरी, जेवर विधायक ने अधिकारियों संग बैठक कर दिए निर्देश
जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से प्रभावित किसानों के परिवारों को रोजगार देने पर अहम बैठक हुई। विधायक धीरेंद्र सिंह ने अधिकारियों को पारदर्शी और समयबद्ध प्रक्रिया से नौकरी दिलाने के निर्देश दिए है। संबंधित एजेंसियों ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
- Shiv Kumar
- 24 Feb, 2026






