नोएडा

top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news

नोएडा में गोली मारकर युवक की हत्या, भाइयों को लेकर आई थी मृतक की महिला मित्र, पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपी, चार साल से रिलेशन में थे युवक और युवती

नोएडा के सेक्टर-75 स्थित आईवी काउंटी सोसाइटी में होली के दिन प्रेम संबंध को लेकर विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला के भाई पर फायरिंग का आरोप है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

top-news

नोएडा में दलित प्रेरणा स्थल में खर्च पर अनिमियतता का मामला, शासन को रिपोर्ट भेजने की तैयारी, प्राधिकरण के अधिकारियों पर गिर सकती है गाज

नोएडा के सेक्टर-95 स्थित राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल के निर्माण खर्च को लेकर फिर सवाल उठे हैं। सीएजी की आपत्तियों पर लोक लेखा समिति सुनवाई कर रही है। प्राधिकरण से खर्च और टेंडर का पूरा ब्योरा मांगा गया है, जिसकी रिपोर्ट जल्द शासन को भेजी जाएगी।

top-news

नोएडा की सोसाइटीज में हुआ होलिका दहन, महिलाओं और पुरुषों के साथ बच्चे व बुजुर्ग हुए शामिल, अब 4 को खेला जाएगा रंग

नोएडा की सुपरटेक एमराल्ड सोसाइटी में विधि-विधान के साथ होलिका दहन किया गया। सैकड़ों निवासियों ने परिवार सहित भाग लिया। आकर्षक सजावट और पुख्ता सुरक्षा इंतजामों के बीच कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।

top-news

नोएडा में अब तय जगहों पर डॉग फीडिंग की व्यवस्था, 1200 स्थानों पर लगेंगे फीडिंग बोर्ड, AOA व RWA की भी जिम्मेदारी तय

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नोएडा में 1200 डॉग फीडिंग पॉइंट विकसित किए जाएंगे। प्राधिकरण चरणबद्ध तरीके से बोर्ड लगाकर तय स्थानों पर ही फीडिंग सुनिश्चित करेगा। योजना पर करोड़ों रुपये खर्च होंगे और निगरानी की जिम्मेदारी एओए व आरडब्ल्यूए को दी जाएगी।

top-news

एटीएम बूथ पर लोगों को चकमा देकर बदल लेता था डेबिट कार्ड, फिर पार कर देता था रकम, धोखाधड़ी करने वाले युवक को पुलिस ने दबोचा

नोएडा थाना फेस-2 पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले आरोपी अमीरुद्दीन को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 12 एटीएम कार्ड, चाकू और कार बरामद हुई। आरोपी अब तक 50 से ज्यादा लोगों से धोखाधड़ी कर चुका है।

top-news

नोएडा पुलिस ने लौटाए खोए हुए मोबाइल फोन, मालिकों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, अलग-अलग कंपनियों के मिले 111 महंगे स्मार्टफोन

सेंट्रल नोएडा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल और तकनीकी निगरानी की मदद से 111 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंप दिए। अधिकांश मोबाइल भीड़-भाड़ वाले बाजार, यात्रा और सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान गुम हुए थे।

top-news

विश्वास दिवस पर Physics Wallah का विशेष आयोजन, स्टूडेंट्स को मामूली फीस में कंपटीशन क्लासेज उपलब्ध करा रहा शैक्षिक संस्थान

नोएडा में विश्वास दिवस पर फिजिक्स वल्लाह ने प्रेस वार्ता कर सस्ती और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर दिया है। संस्थान ने बोर्ड और प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष मार्गदर्शन की बात कही है। हालिया लाइव कक्षा में लाखों छात्रों की भागीदारी दर्ज की गई।

top-news

ईरान-इजराइल जंग के बाद दुबई में हालात खराब, एयरपोर्ट किया गया बंद, नोएडा से गए कारोबारी ने बताया आंखों देखा हाल, कहा- ब्लास्ट की आवाज से हिली बिल्डिंग

खाड़ी देशों में तनाव के बीच नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लोग दुबई में मौजूद हैं। कारोबारी दीपक विज ने मिसाइल हमलों की आवाज से घरों के शीशे हिलने की बात कही। हालांकि सोमवार को हालात सामान्य बताए गए हैं और भारतीय सुरक्षित हैं।

top-news

नोएडा में मिली युवती की लाश, हत्या की आशंका, मच गया हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच

नोएडा के एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र में सर्विस रोड पर 23 वर्षीय युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस हत्या की आशंका जताते हुए चार टीमों के साथ जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।

top-news

होली में लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ एक्शन, खाद्य विभाग ने फिर लिए सात नमूने

होली से पहले गौतम बुद्ध नगर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष अभियान चलाकर मिठाई, घी और पनीर समेत 7 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर मिलावट रोकने के लिए कार्रवाई जारी है।

top-news

नोएडा प्राधिकरण में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली, नए CEO के आते ही पूरा सिस्टम चेंज

नोएडा प्राधिकरण में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कई अधिकारियों के प्रभार बदले गए हैं। भवन, विद्युत और स्वच्छता शाखा में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पारदर्शिता और कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।

top-news

नोएडा के 1080 जगहों पर होगा होलिका दहन, 10 जोन और 26 सेक्टरों में बांटा गया पूरा शहर, 45 संवेदनशील स्पॉट, IT टीम अलर्ट

गौतमबुद्ध नगर में होली के लिए पुलिस हाई अलर्ट पर है। 1080 स्थानों पर होलिका दहन को देखते हुए 10 जोन, 26 सेक्टर, क्यूआरटी और पीएसी तैनात की गई है। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन निगरानी और अस्पतालों में विशेष चिकित्सा व्यवस्था की गई है।

top-news

आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस कमिश्नर ने किया निरीक्षण, आम लोगों से प्रेम और सद्भाव बनाए रखने की अपील

नोएडा में होली और रमजान को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने सेक्टर-8 जामा मस्जिद का दौरा कर फ्लैग मार्च किया और लोगों से शांति व भाईचारा बनाए रखने की अपील की। पूरे जिले में पुलिस सतर्क है।

top-news

नोएडा में आज से धारा 163 लागू, हुड़दंगियों की खैर नहीं, ग्रुपिंग करने की अनुमति नहीं, जुलूस और धरना प्रदर्शन पर लगी रोक

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने त्योहारों के मद्देनजर 2 से 6 मार्च तक धारा 163 लागू कर दी है। बिना अनुमति पांच से अधिक लोगों के जुटने, जुलूस और भड़काऊ पोस्ट पर रोक रहेगी। उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

top-news

नोएडा में खौफनाक वारदात, धारदार हथियार से ड्राइवर की हत्या, कमरे में फैला खून ही खून, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा के सेक्टर-135 डूब क्षेत्र में 45 वर्षीय राकेश यादव की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और चार टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। सीसीटीवी और कॉल डिटेल की जांच जारी है।

top-news

नोएडा का बजट हो सकता है 9000 करोड़, सिविल कंस्ट्रक्शन के लिए 2200 करोड़, मेंटीनेंस के लिए 2400 करोड़, रिव्यू बैठक में प्रस्ताव

नोएडा प्राधिकरण 2026-27 के लिए करीब 9000 करोड़ रुपये का बजट तैयार कर रहा है। सिविल प्रोजेक्ट्स, ग्रामीण विकास, अनुरक्षण कार्य और न्यू नोएडा भूमि अधिग्रहण पर खास जोर रहेगा। नई कमर्शियल और आईटी स्कीम से राजस्व बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

top-news

विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर करते थे ठगी, पुलिस का माथा ठनका, दो शातिरों को दबोचा

नोएडा के सेक्टर-126 थाना पुलिस ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 70 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं, जो फर्जी कंपनी और नकली दस्तावेजों के जरिए 100 से ज्यादा लोगों को शिकार बना चुके थे।

top-news

नोएडा के स्काईवॉक में टेक्निकल फॉल्ट, जल्द दूर की जाएगी दिक्कत, बीम हटाने से पहले की जाएगी फ्रेमिंग

नोएडा में सेक्टर-51और सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन को जोड़ने वाला स्काईवॉक जल्द शुरू हो सकता है। तकनीकी समस्या वाली बीम की जगह फ्रेम लगाया जाएगा। आईआईटी से सेफ्टी रिपोर्ट लेने के बाद करीब एक महीने में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

top-news

नोएडा में युवती के सुसाइड मामले में नया मोड़, ब्लैकमेलिंग के नहीं मिले सबूत, परिजनों ने कहा- वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ऐंठे पैसे

नोएडा के सेक्टर-66 में युवती की मौत के बाद परिवार ने तीन युवकों पर ब्लैकमेल और धमकी के आरोप लगाए हैं। पुलिस जांच में अब तक ठोस सबूत नहीं मिले, एक आरोपी गिरफ्तार है जबकि दो की तलाश जारी है। मामले में पूछताछ जारी है

top-news

आगामी त्योहारों को लेकर नोएडा पुलिस कमिश्नर की बैठक, दंगाइयों की खैर नहीं, सख्ती से निपटने निर्देश

गौतमबुद्धनगर में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए केन्द्रीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। अधिकारियों ने भाईचारे की अपील की और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। त्योहारों के दौरान विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी।

Popular Post

Gallery

Recent Post

Tags