नोएडा

top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news

नोएडा डूब क्षेत्र में बिजली-पानी की मांग को लेकर आमरण अनशन, 31 लोग बैठे, महिलाओं की तबीयत बिगड़ी

नोएडा के पृथला गांव के पास डूब क्षेत्र के लोगों ने बिजली और पानी की मांग को लेकर आमरण अनशन शुरू किया है। करीब 31 महिला और पुरुष तीन दिनों से धरने पर बैठे हैं। अनशन पर बैठी कुछ महिलाओं की तबीयत खराब होने की जानकारी सामने आई है।

top-news

नोएडा सेक्टर-63 में कपड़े की फैक्ट्री के चौथे फ्लोर पर भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

नोएडा के सेक्टर-63 में कपड़े की फैक्ट्री की चौथी मंजिल पर भीषण आग लग गई। सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। हादसे में फैक्ट्री का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया, जबकि किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है।

top-news

ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल नोएडा 2026: 16 से 18 सितंबर तक फिल्म सिटी में सजेगा सिनेमा का मेला

नोएडा फिल्म सिटी में 16 से 18 सितंबर तक 19वां ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल आयोजित हो रहा है। करीब 100 देशों की भागीदारी वाले इस समारोह में फिल्म स्क्रीनिंग, सेमिनार, पैनल चर्चा, वर्कशॉप, पुरस्कार समारोह, कला प्रदर्शनियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र हैं।

top-news

नोएडा में राहगीरों से मोबाइल और सामान लूटने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 24 मोबाइल और दो मोटरसाइकिलें की बरामद

नोएडा के सेक्टर-63 पुलिस ने मोबाइल लूटने वाले गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 24 मोबाइल, एक लैपटॉप, 8 हजार रुपये नकद, दो बाइक, अवैध चाकू और खिलौना पिस्टल बरामद की है। पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों और सामान खरीदने वालों की जानकारी जुटा रही है।

top-news

बिजली कनेक्शन की मांग को लेकर नोएडा डूब क्षेत्र में अनशन, 31 लोग बैठे धरने पर, 23 महिलाएं भी शामिल

नोएडा के डूब क्षेत्र की कॉलोनियों में बिजली कनेक्शन समेत अन्य समस्याओं को लेकर भारतीय किसान परिषद का धरना 11वें दिन भी जारी रहा। मांगों के समर्थन में 23 महिलाओं और 8 पुरुषों समेत 31 लोग अनशन पर बैठे हैं। संगठन ने लिखित आश्वासन मिलने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है।

top-news

नोएडा में पांच मोबाइल स्नैचर गिरफ्तार, 18 फोन और दो बाइक बरामद, दो आरोपी नाबालिग

नोएडा के सेक्टर-58 थाना पुलिस ने राहगीरों से मोबाइल छीनने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 18 मोबाइल फोन, दो मोटरसाइकिल और दो चाकू बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में दो बाल अपचारी भी शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

top-news

गांवों की जमीन लेकर बसाया जाएगा न्यू नोएडा, चार चरणों में होगा अधिग्रहण, 5 लेखपाल संभालेंगे जिम्मेदारी

न्यू नोएडा में नोएडा प्राधिकरण की तर्ज पर वर्क सर्किल बनाए जाएंगे। पहले चरण में दो सर्किल बनेंगे। जमीन अधिग्रहण के लिए पांच लेखपाल नियुक्त हो चुके हैं और 31 गांवों में कैंप लगाकर किसानों को प्रक्रिया की जानकारी देने की तैयारी है।

top-news

नोएडा में सर्वर हैकिंग से 2.42 करोड़ की ठगी का मामला, 28 खातों में ट्रांसफर हुई रकम, साइबर सेल खंगाल रही रिकॉर्ड

नोएडा के सेक्टर-65 स्थित फिनटेक कंपनी का सर्वर हैक कर साइबर ठगों ने 2.42 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए। आरोपियों ने करीब आठ घंटे में 497 लेनदेन किए और रकम 28 बैंकों के 58 खातों में भेजी। साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू कर दी है।

top-news

नोएडा में कार से रेकी कर बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 6 मोटरसाइकिल और अवैध हथियार बरामद

नोएडा के सेक्टर-168 में एक्सप्रेसवे थाना पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर छह मोटरसाइकिल, वारदात में इस्तेमाल आई-10 कार, आईफोन, नकदी और अवैध हथियार बरामद किए हैं।

top-news

नोएडा प्राधिकरण में ट्रैक्टर लेकर पहुंचे राकेश टिकैत, किसानों की 17 मांगों पर दो घंटे चली बैठक

नोएडा प्राधिकरण के सेक्टर-96 कार्यालय में राकेश टिकैत ने किसानों की 17 सूत्रीय मांगों को लेकर अधिकारियों से वार्ता की। सीईओ कृष्णा करुणेश ने 200 पात्र किसानों को जल्द विकसित भूखंड देने और बाकी किसानों के लिए लैंड बैंक के इस्तेमाल का आश्वासन दिया।

top-news

नोएडा में गांजा तस्करी का खुलासा, 30 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 4.376 किलो गांजा, बाइक और नकदी बरामद

नोएडा के सेक्टर-39 थाना पुलिस ने 4 किलो 376 ग्राम गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बिहार और पश्चिम बंगाल से गांजा लाकर उसकी पुड़िया बनाकर बेचता था। उसके पास से 750 रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है।

top-news

नोएडा श्रमिक प्रदर्शन: सत्यम वर्मा की जमानत पर हाईकोर्ट ने राज्य से मांगी आपत्ति, 23 सितंबर को सुनवाई

नोएडा श्रमिक प्रदर्शन से जुड़े एक मामले में पत्रकार सत्यम वर्मा की जमानत अर्जी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राज्य को आपत्ति दाखिल करने का समय दिया है। मामले की अगली सुनवाई 23 सितंबर को होगी। अन्य मामलों और एनएसए निरुद्धि के कारण उनकी तत्काल रिहाई संभव नहीं है।

top-news

एलिवेटेड रोड पर भिड़े युवक, मारपीट का वीडियो सामने आया, बीच-बचाव करने पहुंची लड़की ने भी जड़ा थप्पड़

नोएडा के भंगेल एलिवेटेड रोड पर तीन युवक और तीन युवतियों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दो युवकों के बीच विवाद के बाद हाथापाई होती दिख रही है। पुलिस वीडियो के आधार पर घटना और इसमें शामिल लोगों की पहचान की जांच कर रही है।

top-news

नोएडा में PF अधिकारी बनकर बुजुर्ग से 10 लाख की ठगी, जीवन प्रमाणपत्र जमा कराने के नाम पर बनाया शिकार

नोएडा के सेक्टर-75 में साइबर ठगों ने खुद को पीएफ अधिकारी बताकर बुजुर्ग से जीवन प्रमाणपत्र ऑनलाइन जमा कराने के नाम पर 10 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाने ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और 1930 पर शिकायत की गई है।

top-news

हिंडन डूब क्षेत्र में बिजली चोरी पर पहला केस दर्ज, 3 जेई समेत 23 नामजद, अवैध कनेक्शन से करोड़ों की वसूली का आरोप

नोएडा के हिंडन डूब क्षेत्र में अवैध बिजली कनेक्शन और बिजली चोरी के मामले में पहली एफआईआर दर्ज हुई है। सेक्टर-63 थाने में 23 लोगों को नामजद किया गया है। जांच में करीब 13 हजार अवैध कनेक्शनों की बात सामने आई है, जबकि 625 से ज्यादा वैध कनेक्शन भी दिए जा चुके हैं।

top-news

जेवर एयरपोर्ट: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पूरी जानकारी, उड़ानें, कनेक्टिविटी और विस्तार योजना

जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून 2026 को व्यावसायिक उड़ानें शुरू हुईं। फिलहाल सड़क मार्ग मुख्य कनेक्टिविटी है। एयरपोर्ट में आगे दूसरे रनवे, नए रूट और सुविधाओं का विस्तार होगा। भविष्य में मेट्रो और नमो भारत कनेक्टिविटी से यात्रियों को बड़ा फायदा मिलेगा।

top-news

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड बैठक: किसानों को बढ़ा मुआवजा, एलिवेटेड रोड पर बड़ा फैसला

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने किसानों के जमीन मुआवजे की दर बढ़ाकर 6,415 रुपये प्रति वर्गमीटर कर दी है। 6 प्रतिशत आबादी भूखंड का प्रावधान भी फिर लागू हुआ। वहीं शाहबेरी-क्रॉसिंग रिपब्लिक के बीच 756 करोड़ रुपये की डबल-डेकर एलिवेटेड रोड को मंजूरी मिली है।

top-news

नोएडा एलिवेटेड रोड अचानक धंसा, बीच सड़क बना कई फीट गहरा गड्ढा, 480 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल

नोएडा की करीब 480 करोड़ रुपये की एलिवेटेड रोड पर मंगलवार को सड़क धंसने से करीब 10 फीट गहरा गड्ढा बन गया। घटना से यातायात प्रभावित हुआ और दोनों तरफ जाम लग गया। गनीमत रही कि कोई इसकी चपेट में नहीं आया। सड़क की गुणवत्ता और रखरखाव पर सवाल उठ रहे हैं।

top-news

एलिवेटेड रोड पर गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में लगी आग, आसपास मची अफरा-तफरी, फायर विभाग ने बुझाई आग

नोएडा के सेक्टर-61 से सेक्टर-18 जाने वाले एलिवेटेड रोड पर गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक में आग लग गई। सूचना पर पुलिस और अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंचा और समय रहते आग पर काबू पा लिया। हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

top-news

जेपी विशटाउन प्रोजेक्ट को लेकर शासन सख्त, OSD की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित, सात बिंदुओं पर देनी होगी रिपोर्ट

सेक्टर-128 स्थित जेपी विशटाउन की परियोजनाओं में निर्माण में देरी और अनधिकृत निर्माण की शिकायतों पर शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। नोएडा ओएसडी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति गठित की गई है, जो एक महीने में रिपोर्ट देगी और निर्माण व खरीदारों से जुड़े पहलुओं की जांच करेगी।

Popular Post

Gallery

Recent Post

Tags