Breaking News
नोएडा
CBI ने घूस लेते दो को पकड़ा, प्राइवेट अस्पताल में रेफर करने के बदले ECHS मेडिकल ऑफिसर और प्राइवेट अस्पताल के प्रतिनिधि लेते थे पैसे
CBI ने ECHS रिश्वतखोरी मामले में मेडिकल ऑफिसर और निजी अस्पताल के प्रतिनिधि को गिरफ्तार किया है। ट्रैप ऑपरेशन में 3 लाख रुपये की रिश्वत बरामद हुई। नोएडा समेत कई जिलों में छापेमारी कर दस्तावेज और डिजिटल सबूत जुटाए गए हैं।
- Shiv Kumar
- 17 Mar, 2026
फर्जी तरीके से ECHS कार्ड का इस्तेमाल कर इलाज कराने वाले गैंग को पुलिस ने दबोचा, चार आरोपी धरे गए, पूछताछ जारी
नोएडा में फर्जी ECHS कार्ड से इलाज कराने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए इलाज कराकर लाखों रुपये का अवैध लाभ लिया और मौत के बाद भी फर्जी प्रमाण पत्र बनवाया।
- Shiv Kumar
- 17 Mar, 2026
नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में ट्रांसफर-पोस्टिंग में मनमानी, तबादले के बाद भी जमे अधिकारी, लापरवाही पर शासन सख्त, तत्काल एक्शन के निर्देश
नोएडा प्राधिकरण में ट्रांसफर-पोस्टिंग पॉलिसी को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। कई अधिकारी वर्षों से एक ही पद पर जमे हैं। शासन ने सख्ती दिखाते हुए तत्काल आदेश पालन के निर्देश दिए हैं, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था पर उठ रहे सवाल और गहरे हो गए हैं।
- Shiv Kumar
- 17 Mar, 2026
नोएडा के सेक्टर-19 सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर किसानों का विरोध प्रदर्शन, रसोई गैस की कालाबाजारी पर भड़के किसान
नोएडा के सेक्टर 19 सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर किसानों ने रसोई गैस की कथित कालाबाजारी के खिलाफ प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन भानु के नेतृत्व में किसानों ने प्रशासन से गैस सिलेंडर की तत्काल उपलब्धता और ब्लैक में बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
- Shiv Kumar
- 16 Mar, 2026
सेक्टर-4 में बिजली मीटर फैक्ट्री में आग लगने से कर्मचारी की मौत, तीन दिन बाद मिला शव, 13 मार्च को हुआ था भीषण हादसा
नोएडा के सेक्टर-4 स्थित कैपिटल पावर फैक्ट्री में लगी भीषण आग के तीन दिन बाद लापता कर्मचारी उपेंद्र कुमार का जला हुआ शव बरामद हुआ। हादसे के समय वह रात्रि ड्यूटी पर थे। आग में 25 से ज्यादा कर्मचारी घायल हुए थे।
- Shiv Kumar
- 16 Mar, 2026
सनफीस्ट ‘बाउंस ऑफ जॉय’ का एक साल पूरा, फुटबॉल मैच के आयोजन के साथ बच्चों को खेल के लिए किया गया जागरूक
बच्चों में खेल और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए चल रहे सनफीस्ट ‘बाउंस ऑफ जॉय’ कार्यक्रम ने एक वर्ष पूरा किया। फाइनल फुटबॉल मैच के साथ इसका जश्न मनाया गया। कार्यक्रम के जरिए एक लाख से अधिक बच्चों तक खेल गतिविधियां पहुंचाई गईं।
- Shiv Kumar
- 16 Mar, 2026
पश्चिमी यूपी से पूर्वी यूपी तक बसपा का फोकस, कांशीराम फॉर्मूला से कैडर साधने की कोशिश, दलित प्रेरणा स्थल से दिया सियासी भागीदारी का संदेश
नोएडा के राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल पर कांशीराम जयंती के मौके पर बसपा कार्यकर्ताओं की बड़ी भीड़ जुटी। नेताओं ने कांशीराम को श्रद्धांजलि दी और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बसपा के शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है।
- Shiv Kumar
- 16 Mar, 2026
नोएडा में पकड़ी गई 10 करोड़ की GST चोरी, मोबाइल एक्सपोर्ट करने नाम से चला रहे थे फर्म, गिरोह की तरह कर रहे थे काम
नोएडा में जीएसटी विभाग ने मोबाइल फोन निर्यात के नाम पर करीब 10 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का मामला पकड़ा है। चार फर्मों पर फर्जी व्यापार दिखाकर जीएसटी रिफंड लेने का आरोप है। विभाग ने जांच शुरू कर दी है और हवाला कनेक्शन की भी आशंका जताई है।
- Shiv Kumar
- 16 Mar, 2026
नोएडा में बिना डिलीवरी ही लोगों के फोन पर पहुंच रहा डिलीवर्ड का मेसेज, एजेंसियों की ट्रांसपेरेंसी और क्रेडिबिलिटी पर उठे सवाल
नोएडा में गैस सिलेंडर डिलीवरी को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ रही है। कई लोगों का कहना है कि बिना OTP बताए ही सिस्टम में सिलेंडर डिलीवर दिखा दिया गया। गैस सेंटरों पर लंबी कतारें लग रही हैं और उपभोक्ता वितरण व्यवस्था की जांच की मांग कर रहे हैं।
- Shiv Kumar
- 14 Mar, 2026
नोएडा सब रजिस्ट्रार कार्यालय में इनकम टैक्स विभाग ने पकड़ी गड़बड़ी, रजिस्ट्रियों के रिकॉर्ड मिले अधूरे, टीम ने खंगाला डिजिटल डाटा
नोएडा के सब रजिस्ट्रार कार्यालय एसआरओ-1 में इनकम टैक्स विभाग की टीम ने सर्वे कर रिकॉर्ड की जांच की। जांच में हजार करोड़ रुपये से अधिक के लेनदेन संदिग्ध मिले हैं और कई रजिस्ट्रियों में अमान्य व अधूरे पैन नंबर पाए जाने से टैक्स चोरी की आशंका जताई गई है।
- Shiv Kumar
- 14 Mar, 2026
YEIDA में स्पार्क मिंडा ग्रुप करेगी 200 करोड़ से ज्यादा का इनवेस्टमेंट, प्राधिकरण ने कंपनी को सौंपा लेटर ऑफ इंटेंट
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने स्पार्क मिंडा टोयोडेंसो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को सेक्टर 8डी में 7 एकड़ जमीन का एलओआई सौंपा है। कंपनी करीब 220 करोड़ रुपये का निवेश कर ऑटो स्विच और सेंसर निर्माण की यूनिट स्थापित करेगी, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
- Shiv Kumar
- 14 Mar, 2026
नोएडा एयरपोर्ट पर अकासा एयर बनाएगी अपनी पहली MRO यूनिट, विमानों के रखरखाव और उन्नत सेवाएं देगी कंपनी, युवाओं को मिलेंगे रोजगार
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अकासा एयर के बीच रणनीतिक साझेदारी के तहत एयरलाइन अपनी पहली MRO सुविधा यहां स्थापित करेगी। इससे विमानन क्षेत्र को मजबूती मिलेगी, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और नोएडा एयरपोर्ट को प्रमुख MRO हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
- Shiv Kumar
- 14 Mar, 2026
गैस की किल्लत के बीच 60 फीसदी बढ़ी इंडक्शन कुकटॉप की डिमांड, ऑनलाइन प्लेटफार्म पर आउट ऑफ स्टॉक, दुकानों पर लग रही खरीदारों की भीड़
एलपीजी सप्लाई में रुकावट के कारण दिल्ली-एनसीआर में इंडक्शन कुकटॉप की मांग तेजी से बढ़ गई है। बाजार में पिछले तीन दिनों में बिक्री में करीब 60 प्रतिशत तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है और कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर नामी कंपनियों के मॉडल आउट ऑफ स्टॉक हो गए हैं।
- Shiv Kumar
- 14 Mar, 2026
नोएडा में छोटी सी बात को लेकर बवाल! तीन सगे भाइयों ने चाकू से गोदकर किशोर को मार डाला, पुलिस ने दो नाबालिगों समेत 7 को किया गिरफ्तार
नोएडा के सेक्टर-24 क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान न्यौछावर के पैसों को लेकर हुए विवाद में किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में तीन सगे भाइयों समेत पांच आरोपियों और दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है।
- Shiv Kumar
- 14 Mar, 2026
नोएडा प्राधिकरण के CEO कृष्णा करुणेश का सख्त एक्शन, शहर की सफाई में लापरवाही बरतने वाले 100 कर्मचारियों को हटाया, 15 ठेकेदारों को नोटिस
नोएडा में सफाई व्यवस्था को लेकर प्राधिकरण ने सख्त कदम उठाते हुए 100 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दीं और 15 ठेकेदार कंपनियों को नोटिस जारी किया। इसके विरोध में सेक्टर-95 स्थित दलित प्रेरणा स्थल पर सफाई मजदूरों ने प्रदर्शन कर सड़क जाम कर दी।
- Shiv Kumar
- 14 Mar, 2026
नोएडा के 18 सेंटरों पर हो रही UPSI भर्ती परीक्षा, CCTV कैमरों से हो रही सख्त निगरानी, कड़ी सुरक्षा और सघन चेकिंग के बाद मिली एंट्री
उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की UPSI भर्ती परीक्षा जिले के 18 केंद्रों पर आयोजित हो रही है। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा में 22 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए सीसीटीवी निगरानी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
- Shiv Kumar
- 14 Mar, 2026
नोएडा में पौने दो करोड़ की GST चोरी करने वाला गिरफ्तार, फर्जी इनवॉइस बनाकर करता था खेल, पुलिस कर रही पूछताछ
नोएडा में सीआरटी और सेक्टर-58 पुलिस ने फर्जी फर्म बनाकर करीब 1.74 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी करने वाले गिरोह के एक वांछित आरोपी रोहन गुप्ता को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से मोबाइल, टैबलेट और दो फर्जी आधार कार्ड बरामद हुए हैं।
- Shiv Kumar
- 13 Mar, 2026
‘सोलर स्पाइडर’ साइबर फ्रॉड गैंग का खुलासा, नोएडा पुलिस ने दो विदेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार, बैंक से की थी 7 करोड़ की ठगी
गौतमबुद्धनगर साइबर पुलिस ने ‘Solar Spider’ साइबर गैंग से जुड़े दो विदेशी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने गुजरात के एक को-ऑपरेटिव बैंक से 7 करोड़ की ठगी की थी और 60–80 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी की योजना बना रहे थे।
- Shiv Kumar
- 12 Mar, 2026
नोएडा में LPG सिलेंडर न मिलने से परेशान लोगों ने सेक्टर-18 रोड पर लगाया जाम, समझाने की कोशिश कर रही पुलिस
नोएडा के सेक्टर-18 रोड पर गैस सिलेंडर न मिलने से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दिया। जाम के कारण यातायात प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही सेक्टर-20 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति सामान्य कराने का प्रयास किया।
- Shiv Kumar
- 12 Mar, 2026
युद्ध से गैस की कमी की अफवाह, नोएडा की गैस एजेंसियों में लग रही भारी भीड़, एजेंसियों ने की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील
मध्य पूर्व युद्ध के बीच एलपीजी सिलेंडर की कमी की अफवाह से नोएडा में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लग गईं। सेक्टर 54 और 63 में लोग घंटों लाइन में खड़े रहे। अधिकारियों ने कहा कि घरेलू गैस की सप्लाई सामान्य है और अफवाहों पर ध्यान न दें।
- Shiv Kumar
- 12 Mar, 2026






