Breaking News

नोएडा

top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news

नोएडा प्रॉपर्टी खरीदने की 2026 गाइड: सर्किल रेट, स्टाम्प शुल्क, रजिस्ट्री और कानूनी दस्तावेजों की पूरी जानकारी

नोएडा में प्रॉपर्टी खरीदने से पहले सर्किल रेट, मालिकाना हक, दस्तावेज, रजिस्ट्री और स्टांप शुल्क की जांच जरूरी है। 2026 में सेक्टर और संपत्ति के प्रकार के अनुसार सरकारी मूल्यांकन अलग हो सकता है। इसलिए सौदा तय करने से पहले आधिकारिक रिकॉर्ड और शुल्क की पुष्टि जरूर करें।

top-news

नोएडा-ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो कनेक्टिविटी 2026: एक्वा लाइन का रूट, स्टेशन, किराया और इंटरचेंज समझें

नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन सेक्टर-51 से डिपो स्टेशन तक 21 स्टेशनों के साथ चल रही है। अधिकतम सामान्य किराया 50 रुपये है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लिए 8.4 किलोमीटर का नया कॉरिडोर प्रस्तावित है, जिसमें पांच स्टेशन और सेक्टर-61 पर ब्लू लाइन इंटरचेंज की योजना है।

top-news

नोएडा में 5 अक्टूबर से शुरू होगा कैप्टन शशिकांत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट, विजेता को 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि

नोएडा में शहीद कैप्टन शशिकांत शर्मा की स्मृति में 26 वर्षों से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट इस बार भी होगा। 5 अक्टूबर से शुरू होने वाली टी-20 प्रतियोगिता में आठ टीमें हिस्सा लेंगी। दस दिन में लीग कम नॉकआउट आधार पर कुल 15 मुकाबले खेले जाएंगे।

top-news

दादरी में नए बिजलीघर का हुआ शिलान्यास, 11 करोड़ होंगे खर्च, 10 मेगावाट क्षमता वाला प्लांट दिसंबर तक होगा तैयार

ग्रेटर नोएडा की दादरी विधानसभा में 10 मेगावाट क्षमता के नए बिजलीघर का निर्माण शुरू हो गया है। विधायक तेजपाल नागर ने भूमि पूजन किया। 11 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली परियोजना करीब तीन महीने में पूरी होने की उम्मीद है, जिससे धूम और चिटहेड़ा बिजलीघरों का दबाव कम होगा।

top-news

नोएडा में किसानों ने कलेक्ट्रेट घेराव का किया ऐलान, 23 सितंबर को होगा प्रदर्शन, समान मुआवजे से रोजगार तक 5 मांगें

रौनीजा गांव में भाकियू कृषक शक्ति की बैठक में 23 सितंबर के कलेक्ट्रेट घेराव की तैयारियों पर चर्चा हुई। संगठन ने 10 प्रतिशत आबादी प्लॉट, समान मुआवजा, भूमि अधिग्रहण कानून लागू करने, सर्किल रेट में बदलाव और स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग उठाई।

top-news

नोएडा डूब क्षेत्र में बिजली-पानी की मांग पर आमरण अनशन, 5 महिलाओं की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

नोएडा के डूब क्षेत्र में बिजली और पानी की मांग को लेकर 14 दिन से चल रहे आंदोलन में आमरण अनशन पर बैठे लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। करीब पांच महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की टीम ने धरना स्थल पर भी अनशनकारियों की जांच की।

top-news

उड़ान भरते ही इंडिगो फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, नोएडा एयरपोर्ट पर हुई सुरक्षित लैंडिंग, जयपुर जा रहे थे यात्री

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जयपुर जा रही इंडिगो की फ्लाइट तकनीकी खराबी के बाद कुछ मिनट में वापस लौट आई। विमान में करीब 20 यात्री सवार थे। सुरक्षित लैंडिंग के बाद उड़ान रद्द कर यात्रियों को रिफंड, दूसरी फ्लाइट और अगले दिन की बुकिंग का विकल्प दिया गया।

top-news

रामलीला 2026 के लिए सज रहा नोएडा-ग्रेटर नोएडा, जानिए तारीख और स्थान का पूरा शेड्यूल

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रामलीला 2026 की तैयारियां तेज हैं। सेक्टर-21ए, सेक्टर-46, साइट-4, पाई-1 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अलग-अलग तारीखों पर आयोजन होंगे। इस बार भव्य पंडाल, राम बारात, पारंपरिक झांकियों के साथ एलईडी स्क्रीन, आधुनिक लाइटिंग और साउंड इफेक्ट भी आकर्षण रहेंगे।

top-news

ग्रेटर नोएडा के GBU में CM योगी ने किया ‘प्रेरणा विमर्श’ को संबोधित, बोले- युवाओं को साथ मिले तो दुनिया जीत सकते हैं

ग्रेटर नोएडा के GBU में प्रेरणा विमर्श-2026 के समापन समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथ ने नारी सम्मान, युवा नेतृत्व और भारतीय संस्कृति पर बात रखी। उन्होंने वीरांगनाओं के योगदान और तीन नई पीएसी बटालियन का उल्लेख किया। कार्यक्रम में ‘केशव संवाद’ और ‘प्रेरणा विचार’ पत्रिकाओं का विमोचन भी हुआ।

top-news

ग्रेटर नोएडा वेस्ट किसान चौक अंडरपास निर्माण: दो हफ्ते ट्रैफिक डायवर्जन, जानें वैकल्पिक रूट

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के किसान चौक पर अंडरपास के ऊपर पीक्यूसी सड़क निर्माण के चलते करीब दो सप्ताह ट्रैफिक प्रभावित रहा। 25 मीटर हिस्से का निर्माण पूरा हो चुका है। क्योरिंग के बाद सड़क खुलने की तैयारी है, जिससे किसान चौक और पर्थला की तरफ यातायात दबाव कम होने की उम्मीद है।

top-news

नोएडा एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक नियमों की अनदेखी, बिना नंबर प्लेट वाली ब्लैक कारों से खतरनाक स्टंट का वीडियो सामने आया

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर ब्लैक कारों के काफिले का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक दर्जन से अधिक कारों में युवक स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं। खास बात यह है कि कारों पर नंबर प्लेट नजर नहीं आ रही है। मामले में कार्रवाई की मांग उठ रही है।

top-news

ग्रेटर नोएडा पहुंचे योगी आदित्यनाथ, GBU के ‘प्रेरणा विमर्श’ में शामिल हुए, यूपी ट्रेड शो की तैयारियों की करेंगे समीक्षा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गौतमबुद्धनगर पहुंचे और गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में प्रेरणा विमर्श-2026 के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद वह कलराज मिश्रा के आवास पर श्रद्धांजलि देने जाएंगे। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो की तैयारियों की समीक्षा भी प्रस्तावित है।

top-news

DND से सेक्टर-62 तक 6 लेन एलिवेटेड रोड का रास्ता साफ, 5.43 किमी लंबे प्रोजेक्ट पर 700 करोड़ रुपये होंगे खर्च

नोएडा में डीएनडी से सेक्टर-60 तक प्रस्तावित छह लेन की एलिवेटेड रोड की डीपीआर आईआईटी रुड़की तैयार कर रहा है। करीब 5.43 किलोमीटर लंबी परियोजना की अनुमानित लागत 700 करोड़ रुपये है। प्राधिकरण को 25 सितंबर तक डीपीआर मिलने की उम्मीद है, जिसके बाद निर्माण प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

top-news

नोएडा में स्नेचिंग गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 22 बाइक और 31 फोन बरामद, दो नाबालिग भी पकड़े गए

नोएडा सेक्टर-24 पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर में दोपहिया वाहन चोरी और मोबाइल स्नैचिंग करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। चार आरोपी गिरफ्तार और दो बाल अपचारी संरक्षण में लिए गए हैं। पुलिस ने 22 दोपहिया वाहन, 31 मोबाइल फोन, 2500 रुपये और तीन चाकू बरामद किए हैं।

top-news

नोएडा में महिला पर धारदार हथियार से हमला, वारदात के बाद फरार होने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा के सेक्टर-20 क्षेत्र में मामूली विवाद के बाद एक युवक पर महिला के गले पर चाकू से हमला करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी विष्णु को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया गया है और मामले की जांच जारी है।

top-news

डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, नाले में जाकर पलटी, हादसे में चालक समेत दो घायल, पास में मिला अज्ञात व्यक्ति शव

नोएडा के सेक्टर-24 में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर नाले में पलट गई। चालक समेत दो लोग घायल हुए हैं। हादसे से करीब 50 मीटर दूर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। पुलिस कार की संभावित टक्कर समेत हिट एंड रन के पहलू से मामले की जांच कर रही है।

top-news

न OTP शेयर किया, न बैंक अकाउंट का एक्सेस दिया, फिर भी खाते से निकल गए 4.66 लाख, नोएडा पुलिस जांच में जुटी

नोएडा के सेक्टर-74 में रहने वाले बुजुर्ग त्रिभुवन सिंह के बैंक खाते से 4.66 लाख रुपये निकल गए। पीड़ित ने ओटीपी साझा नहीं करने की बात कही है। 7 सितंबर को साइबर पोर्टल पर शिकायत के बाद पुलिस लेनदेन और रकम ट्रांसफर होने के तरीके की जांच कर रही है।

top-news

नोएडा डूब क्षेत्र में बिजली-पानी की मांग को लेकर आमरण अनशन, 31 लोग बैठे, महिलाओं की तबीयत बिगड़ी

नोएडा के पृथला गांव के पास डूब क्षेत्र के लोगों ने बिजली और पानी की मांग को लेकर आमरण अनशन शुरू किया है। करीब 31 महिला और पुरुष तीन दिनों से धरने पर बैठे हैं। अनशन पर बैठी कुछ महिलाओं की तबीयत खराब होने की जानकारी सामने आई है।

top-news

नोएडा सेक्टर-63 में कपड़े की फैक्ट्री के चौथे फ्लोर पर भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

नोएडा के सेक्टर-63 में कपड़े की फैक्ट्री की चौथी मंजिल पर भीषण आग लग गई। सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। हादसे में फैक्ट्री का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया, जबकि किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है।

top-news

ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल नोएडा 2026: 16 से 18 सितंबर तक फिल्म सिटी में सजेगा सिनेमा का मेला

नोएडा फिल्म सिटी में 16 से 18 सितंबर तक 19वां ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल आयोजित हो रहा है। करीब 100 देशों की भागीदारी वाले इस समारोह में फिल्म स्क्रीनिंग, सेमिनार, पैनल चर्चा, वर्कशॉप, पुरस्कार समारोह, कला प्रदर्शनियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र हैं।

Popular Post

Gallery

Recent Post

Tags