नोएडा

top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news

नोएडा के शिवालयों में नागपंचमी पर उमड़ी भीड़, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, हर-हर भोले के जयकारों से गूंजे मंदिर

नोएडा में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। प्रमुख मंदिरों में कतार और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

top-news

नोएडा एयरपोर्ट के जलभराव वाले फर्जी वीडियो पर एफआईआर, एयरपोर्ट प्रबंधन ने की शिकायत, फेसबुक अकाउंट के खिलाफ जांच शुरू

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव दिखाने वाले कथित फर्जी वीडियो को लेकर जेवर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। एयरपोर्ट प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस संबंधित फेसबुक खाते और वीडियो की जांच कर रही है। प्रबंधन ने वीडियो को गलत और भ्रामक बताते हुए एयरपोर्ट की छवि प्रभावित होने की आशंका जताई है।

top-news

श्रीकांत त्यागी ने यूपी की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान, सेक्टर-62 में जिला अध्यक्षों संग की समीक्षा बैठक

नोएडा में राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के अध्यक्ष श्रीकांत त्यागी ने 2027 विधानसभा चुनाव से पहले पूरे उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने का ऐलान किया। उन्होंने भाजपा और सपा पर निशाना साधते हुए ब्राह्मण, भूमिहार और त्यागी समाज को साधने की रणनीति के संकेत दिए।

top-news

नोएडा में दबंगों का आतंक, युवक पर लाठी-डंडों से हमला और स्कूटी में तोड़फोड़, वीडियो वायरल

नोएडा के सेक्टर-122 में दबंगों ने जमकर हंगामा करते हुए स्कूटी में तोड़फोड़ की और एक युवक को लाठी-डंडों से पीटा। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

top-news

नोएडा में चिनाई का काम कर रहे दो मजदूरों को लगा करंट, एक की मौत, दूसरे का अस्पताल में इलाज जारी

नोएडा के सोरखा गांव में चिनाई का काम करते समय दो मजदूर बिजली के करंट की चपेट में आ गए। हादसे में शाहजहांपुर निवासी सोबरन की मौत हो गई, जबकि विजयकांत गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

top-news

नोएडा में पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनिया भारत की ओर देख रही

नोएडा के सेक्टर-51 में पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने वंदे मातरम् गान, देश की प्रगति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का जिक्र करते हुए कहा कि आज दुनिया की नजर भारत पर है।

top-news

नोएडा जिला अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड बना डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ के सामने सिरिंज भरने का वीडियो वायरल, मरीजों की सुरक्षा पर उठे सवाल

नोएडा के सेक्टर-39 जिला अस्पताल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें सिक्योरिटी गार्ड नर्सिंग स्टाफ की मौजूदगी में सिरिंज भरता नजर आ रहा है। वीडियो के बाद अस्पताल की व्यवस्था, कर्मचारियों की जिम्मेदारी और मरीजों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

top-news

नोएडा की भागवत कथा में भगवान कृष्ण की भक्ति में डूबे श्रद्धालु, आचार्य रामप्रकाश ने बच्चों को मोबाइल से दूर रखने की दी सलाह

नोएडा सेक्टर-36 में चल रही भागवत कथा में श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की आराधना में लीन नजर आए। आचार्य रामप्रकाश ने अभिभावकों से बच्चों को बेवजह मोबाइल न देने और उन्हें संस्कार व रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने की अपील की। उन्होंने वंदे मातरम् के गान और देश की प्रगति पर भी खुशी जताई।

top-news

नोएडा में पिता की हत्या के बाद मेट्रो के आगे कूदा किशोर, सेक्टर-52 स्टेशन पर दी जान, घर से खून से सने कपड़े बरामद

नोएडा के फेस-3 थाना क्षेत्र में पिता राजू शर्मा का शव कमरे से बरामद हुआ, जबकि उनके किशोर बेटे अमृत शर्मा ने सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन पर आत्महत्या कर ली। पुलिस को घटनास्थल से खून से सने कपड़े, मोबाइल और चाबी मिली है। मामले की फोरेंसिक जांच जारी है।

top-news

यमुना एक्सप्रेसवे पर ‘जापान सिटी’ और ‘सिंगापुर सिटी’ की तैयारी, नोएडा क्षेत्र में निवेश और रोजगार के बढ़ेंगे अवसर

यमुना एक्सप्रेसवे पर प्रस्तावित जापान सिटी और सिंगापुर सिटी करीब 1,000 एकड़ में विकसित करने की योजना है। विदेशी निवेश, उद्योग, रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ने की उम्मीद है। जेवर एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी से क्षेत्र को फायदा मिल सकता है, लेकिन निवेश से पहले परियोजना की मंजूरी और जमीन की स्थिति जांचना जरूरी है।

top-news

जेवर एयरपोर्ट की पार्किंग में बारिश का पानी भरने का मामला, वायरल वीडियो के बाद हरकत में आया प्रशासन, आधे घंटे में पानी निकाला

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पार्किंग कंपाउंड में बारिश का पानी भरने का वीडियो वायरल होने के बाद एयरपोर्ट प्रशासन ने बयान जारी किया है। प्रशासन के मुताबिक, अधिक बारिश से जलभराव हुआ था, जिसे करीब आधे घंटे में निकाल दिया गया। किसी फ्लाइट पर असर नहीं पड़ा।

top-news

नोएडा में FOPA कार्यक्रम में पहुंचे सतीश महाना, पंजाबी समाज ने किया जोरदार स्वागत, बोले- समाज सबको साथ लेकर आगे बढ़ रहा

नोएडा के सेक्टर-51 में FOPA के संकल्प कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। पंजाबी समाज ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में नोएडा सांसद महेश शर्मा समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता और कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

top-news

नोएडा में प्रॉपर्टी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, तो पैसे लगाने से पहले जान लें ये जरूरी नियम

नोएडा में 2026 में प्रॉपर्टी खरीदने से पहले कीमत के साथ RERA, टाइटल, अथॉरिटी मंजूरी, रजिस्ट्री और अतिरिक्त खर्चों की जांच जरूरी है। जेवर एयरपोर्ट और नए इंफ्रास्ट्रक्चर से संभावनाएं बढ़ी हैं, लेकिन निवेश से पहले लोकेशन, बजट, कानूनी दस्तावेज और भविष्य की कनेक्टिविटी जरूर समझें।

top-news

नोएडा में मानसून जलभराव से बचने के लिए अपनाएं ये वैकल्पिक रूट और सेफ्टी टिप्स

नोएडा में मानसून के दौरान जलभराव से ट्रैफिक और रोजमर्रा की आवाजाही प्रभावित होती है। सेक्टर-95 जैसे संवेदनशील इलाकों में सावधानी जरूरी है। बारिश में वैकल्पिक रूट, धीमी गति, हेलमेट-सीटबेल्ट और अंडरपास से दूरी जैसे उपाय अपनाकर हादसे और जाम की परेशानी को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

top-news

नोएडा में 100 करोड़ के मुआवजा घोटाले की विजिलेंस जांच शुरू, अधिकारियों पर 10 प्रतिशत कमीशन का आरोप, अब 6 FIR का रिकॉर्ड खंगाला जाएगा

नोएडा में जमीन अधिग्रहण के दौरान किसानों को दिए गए 100 करोड़ रुपये से अधिक के कथित अतिरिक्त मुआवजा घोटाले की जांच अब विजिलेंस ने शुरू कर दी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद छह एफआईआर से जुड़े दस्तावेज, मुआवजा रिकॉर्ड और अधिकारियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

top-news

नोएडा में ट्रैफिक जाम से राहत की बड़ी तैयारी, DSC मार्ग और सेक्टर-79 टी-पॉइंट को मॉडल रोड बनाने की योजना, 6 महीने में पूरा होगा काम

नोएडा के डीएससी मार्ग और सेक्टर-79 टी-पॉइंट से डीएससी मार्ग तक के हिस्से को मॉडल रोड के रूप में विकसित करने की तैयारी है। दोनों परियोजनाओं की अनुमानित लागत 2,553.70 लाख रुपये है। प्रस्ताव स्वीकृति के लिए भेजे गए हैं और मंजूरी मिलते ही छह महीने में काम पूरा करने का लक्ष्य है।

top-news

असम की 19 वर्षीय महक की नोएडा में हत्या का मामला, चाकू के 6 वार से गई जान, कमरे में मिली शराब की बोतल, सबूत खंगाल रही पुलिस

नोएडा के बरौला गांव स्थित पीजी में असम की 19 वर्षीय महक अहमद की हत्या की जांच जारी है। पुलिस चाकू के छह वार, शराब की बोतल, मोबाइल और पुरानी कहासुनी से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है। फरार आरोपी रमन की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

top-news

नोएडा में ऑनलाइन ट्रेडिंग फ्रॉड में शख्स ने गंवाए 2.23 करोड़, ऐसे बचें साइबर ठगी से

नोएडा में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 73 वर्षीय व्यक्ति से करीब 2.2 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म और निवेश के लालच से जुड़े इस मामले के बाद जानिए साइबर ठगी के संकेत, SEBI वेरिफिकेशन और शिकायत दर्ज कराने का तरीका।

top-news

नोएडा फ्लडप्लेन में अवैध फार्महाउस पर बुलडोजर एक्शन, जानिए अब तक कितनी जमीन हुई खाली

नोएडा के यमुना-हिंडन फ्लडप्लेन में अवैध फार्महाउस और निर्माणों के खिलाफ प्राधिकरण की कार्रवाई जारी है। जानिए हालिया बुलडोजर एक्शन, अब तक खाली कराई गई जमीन, कार्रवाई की वजह और फ्लडप्लेन में निर्माण से जुड़े जरूरी नियम।

top-news

नोएडा में ई-रिक्शा की बैट्री चोरी करने वाले गैंग का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 13 स्मार्ट लीथियम बैट्री और 414 सैल बरामद

नोएडा पुलिस ने ई-रिक्शा से बैट्री चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 13 स्मार्ट लीथियम बैट्री, 414 बैट्री सैल और नकदी बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक गिरोह नोएडा के साथ दिल्ली और गाजियाबाद में भी चोरी की वारदातें करता था।

Popular Post

Gallery

Recent Post

Tags