Breaking News
नोएडा
पिता की हत्या के आरोप में जेल में बंद बेटे को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत, कोर्ट ने पुलिस की कहानी पर उठाए सवाल
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पिता की हत्या के आरोप में जेल में बंद सतेन्द्र कुमार को जमानत दे दी। कोर्ट ने कहा कि पुलिस की कहानी फिलहाल कथित इकबालिया बयान, संदेह और लोहे की पिन की बरामदगी पर आधारित है। अंतिम फैसला ट्रायल में साक्ष्यों के आधार पर होगा।
- Shiv Kumar
- 23 Aug, 2026
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की फर्जी वेबसाइट बनाकर बेरोजगारों से ठगी, आरोपी गिरफ्ता, नौकरी का झांसा देकर ऐंठता था पैसे
नोएडा में एविएशन कंपनियों में नौकरी और प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले का झांसा देकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह के वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरोह फर्जी कॉल सेंटर, वेबसाइट और दस्तावेजों के जरिए युवाओं से अलग-अलग बहानों पर रकम वसूलता था।
- Shiv Kumar
- 23 Aug, 2026
नोएडा में महिलाओं के बीच विवाद ने लिया मारपीट का रूप, वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस
नोएडा सेक्टर-81 के पास महिलाओं के दो पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिलाएं धक्का-मुक्की करती दिख रही हैं। हालांकि, पुलिस अभी वीडियो की सत्यता और घटनास्थल की पुष्टि कर रही है कि मामला थाना फेस-2 क्षेत्र का है या नहीं।
- Shiv Kumar
- 23 Aug, 2026
नोएडा में लेबर कैंप से लापता हुए 3 बच्चे सकुशल मिले, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिजनों के चेहरे पर लौटी खुशी
नोएडा के सेक्टर-128 लेबर कैंप से लापता हुए तीन बच्चों को सेक्टर-126 पुलिस ने तलाश कर सेक्टर-132 से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया, जिसके बाद परिवार ने राहत की सांस ली और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
- Shiv Kumar
- 21 Aug, 2026
नोएडा की श्री साई अपार्टमेंट सोसायटी में RWA चुनाव से पहले घमासान, 23 अगस्त को मतदान, दोनों पक्षों में आरोप-प्रत्यारोप
नोएडा के सेक्टर-71 स्थित श्री साईं अपार्टमेंट में RWA चुनाव को लेकर विवाद बढ़ गया है। मौजूदा पैनल ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं, जबकि दूसरे पक्ष ने प्रक्रिया पर भरोसा जताया है। चुनाव अधिकारी ने दोनों पक्षों की आपत्तियां सुनकर 23 अगस्त को निष्पक्ष चुनाव कराने की बात कही है।
- Shiv Kumar
- 21 Aug, 2026
नोएडा PGICH में बच्चों की आनुवंशिक बीमारियों की जांच होगी आसान, 6 नई जेनेटिक टेस्ट को मिली मंजूरी
नोएडा के पीजीआईसीएच में बच्चों से जुड़ी छह नई आनुवंशिक जांचों को मंजूरी मिली है। इनमें फ्रैजाइल एक्स सिंड्रोम, सिस्टिक फाइब्रोसिस और अकोंड्रोप्लासिया जैसी बीमारियों की जांच शामिल है। नई सुविधाओं से मरीजों को बाहर जांच कराने की जरूरत कम होगी और समय पर आनुवंशिक बीमारी की पहचान में मदद मिलेगी।
- Shiv Kumar
- 20 Aug, 2026
नोएडा में अचानक बदला मौसम, झमाझम बारिश से मिली उमस भरी गर्मी से राहत, सुहाने मौसम का लोग उठा रहे आनंद
नोएडा में गुरुवार को अचानक मौसम बदल गया और झमाझम बारिश शुरू हो गई। कई दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को बारिश से राहत मिली। बच्चे और बुजुर्ग भी गर्मी से बेहाल थे। बारिश के बाद मौसम सुहाना हुआ और लोग बदले मौसम का आनंद लेते नजर आए।
- Shiv Kumar
- 20 Aug, 2026
नोएडा सेक्टर-3 में अवैध पार्किंग के खिलाफ बड़ा अभियान, सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटवाया, जाम से मिलेगी राहत
नोएडा के सेक्टर-3 में सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ प्राधिकरण ने अभियान चलाया। टीम ने मौके पर पहुंचकर गाड़ियां हटवाईं और वाहन चालकों को चेतावनी दी। अवैध पार्किंग के कारण इलाके में जाम की समस्या बढ़ रही थी। प्राधिकरण ने आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
- Shiv Kumar
- 20 Aug, 2026
न्यू नोएडा के लिए जमीन देने वाले किसानों का बढ़ सकता है मुआवजा, 6 प्रतिशत बढ़ोतरी पर तैयारी, सितंबर में होगा अंतिम फैसला
न्यू नोएडा के लिए जमीन देने वाले किसानों के मुआवजे में छह फीसदी बढ़ोतरी की उम्मीद है। नोएडा प्राधिकरण सितंबर की बोर्ड बैठक में फैसला ले सकता है। मौजूदा 4300 रुपये की दर बढ़कर करीब 4558 रुपये प्रति वर्गमीटर हो सकती है। पहले चरण के गांवों के राजस्व रिकॉर्ड जुटाए जा रहे हैं।
- Shiv Kumar
- 20 Aug, 2026
17 कर्मियों की भर्ती में गड़बड़ी का मामला, जिला अस्पताल के दो सीएमएस को नोटिस, 50 लाख से ज्यादा की होगी रिकवरी
जिला अस्पताल में एनएचएम नियमों के विपरीत हुई 17 नियुक्तियों के मामले में शासन ने सख्ती शुरू कर दी है। दो तत्कालीन सीएमएस से 50 लाख रुपये से अधिक की रिकवरी की तैयारी है। जिला प्रशासन भर्ती दस्तावेज और वेतन भुगतान की जांच कर जिम्मेदारी तय कर रहा है।
- Shiv Kumar
- 20 Aug, 2026
नोएडा में 7,000 करोड़ की लागत से बनेगा कन्वेंशन एंड हैबिटेट सेंटर, मेट्रो कनेक्टिविटी के साथ ग्रीन इनोवेशन पर जोर
नोएडा के सेक्टर-94 में 7 हजार करोड़ रुपये की लागत से कन्वेंशन एंड हैबिटेट सेंटर विकसित होगा। परियोजना सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल पर बनेगी। यहां होटल, सभागार, प्रदर्शनी केंद्र, कार्यालय और खुदरा बाजार जैसी सुविधाएं होंगी। मेट्रो कनेक्टिविटी, स्मार्ट पार्किंग और सौर ऊर्जा जैसी आधुनिक सुविधाएं भी प्रस्तावित हैं।
- Shiv Kumar
- 20 Aug, 2026
1.13 करोड़ निवेश कर फंस गया कारोबारी, रकम निकालने की कोशिश पर आरोपियों ने तोड़ा संपर्क, एफआईआर दर्ज
नोएडा के सेक्टर-49 निवासी कारोबारी से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 1.13 करोड़ रुपये की साइबर ठगी हुई। जालसाजों ने वॉट्सऐप समूह और फर्जी वेबसाइट के जरिए भरोसा बनाया। रकम निकालने की कोशिश पर और पैसे मांगे गए। साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 20 Aug, 2026
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला, 27 किमी दायरे में लेजर बीम और कृत्रिम रोशनी के इस्तेमाल पर रोक
जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा को देखते हुए 27 किलोमीटर के दायरे में लेजर बीम, लाइट शो और कृत्रिम रोशनी के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। नियम तोड़ने वालों पर जुर्माने के साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- Shiv Kumar
- 19 Aug, 2026
नोएडा के सलारपुर गांव में बनेगा आधुनिक कम्युनिटी हॉल, 5.76 करोड़ रुपये होंगे खर्च, ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी
नोएडा सेक्टर-81 के सलारपुर गांव में करीब 5.76 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक कम्युनिटी हॉल बनाया जाएगा। ग्रीक थीम पर बनने वाले इस दो मंजिला भवन में शादी-विवाह और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए कई सुविधाएं होंगी।
- Shiv Kumar
- 19 Aug, 2026
नोएडा में बिजली बकाया वसूली करने पहुंची टीम से मारपीट, 1.10 लाख रुपये का बिल बकाया, कार से कुचलने की कोशिश
नोएडा के सेक्टर-104 की सोसायटी में करीब 1.10 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया होने पर वसूली करने पहुंची विद्युत विभाग की टीम से मारपीट का आरोप लगा है। कर्मचारियों के वाहन को कार से कुचलने की कोशिश का भी आरोप है।
- Shiv Kumar
- 19 Aug, 2026
नोएडा में नाले की सफाई के दौरान मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, मौके पर पहुंची पुलिस और फील्ड यूनिट, जांच में जुटी पुलिस
नोएडा के सेक्टर-55 में नाले की सफाई के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति का पुराना शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान और नाले तक पहुंचने के कारणों की जांच की जा रही है।
- Shiv Kumar
- 19 Aug, 2026
SBI फंड्स मैनेजमेंट की बड़ी पहल, दिल्ली-NCR और बेंगलुरु में शुरू कीं 2 MobileEyes क्लिनिक वैन, हर साल 10 हजार लोगों की आंखों की जांच
एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट ने विजनस्प्रिंग फाउंडेशन के साथ मिलकर दिल्ली और बेंगलुरु में दो MobileEyes क्लिनिक वैन शुरू की हैं। पहल के तहत हर साल 10 हजार लोगों की आंखों की जांच और 7,500 तक चश्मे वितरित करने का लक्ष्य है। जरूरतमंदों को आगे इलाज के लिए मार्गदर्शन भी मिलेगा।
- Shiv Kumar
- 18 Aug, 2026
नोएडा में चलती कैब में लगी भीषण आग, तेज धमाके से मचा हड़कंप, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान
नोएडा के सेक्टर-100 के पास सोमवार रात चलती वैगनआर टैक्सी में अचानक आग लग गई। चालक ने समय रहते कार से कूदकर जान बचा ली। आग के दौरान हल्का धमाका होने से शीशे टूट गए। दमकल विभाग ने करीब 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
- Shiv Kumar
- 18 Aug, 2026
नोएडा में सातवीं मंजिल से गिरकर महिला की मौत, पति की मौत के बाद से थी परेशान, बहन के घर आई थी महिला
नोएडा में एक महिला की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। बताया जा रहा है कि पति की मौत के बाद वह लंबे समय से मानसिक तनाव में थी। घटना के समय महिला अपनी बहन के घर आई हुई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और परिजनों से जानकारी ले रही है।
- Shiv Kumar
- 17 Aug, 2026
नोएडा में सरकारी अफसर बनकर दो महिलाओं से 43.91 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट से लेकर मनी लॉन्ड्रिंग का दिखाया डर
नोएडा में साइबर ठगों ने सरकारी अधिकारी बनकर दो महिलाओं को जांच, गिरफ्तारी और मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाया। दोनों मामलों में महिलाओं से कुल 43.91 लाख रुपये ठग लिए गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और लेनदेन की जांच शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 17 Aug, 2026






