नोएडा

top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news

नोएडा की सोसाइटी में दर्दनाक हादसा, 17वीं मंजिल से गिरा 11 साल का बच्चा, मौत, दोस्तों से बात करते समय अचानक बिगड़ा संतुलन

नोएडा के सेक्टर-78 स्थित हाइड पार्क सोसाइटी में 17वीं मंजिल की बालकनी से गिरकर 11 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चा दोस्तों से बात कर रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ गया। परिजन और सुरक्षा गार्ड उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

top-news

नोएडा में साइबर ठगों का आतंक, पांच मामलों में 28 लाख की ठगी, ऑनलाइन टास्क से शेयर ट्रेडिंग तक बनाया निशाना

नोएडा में साइबर ठगों ने पांच अलग-अलग मामलों में करीब 28 लाख रुपये की ठगी की है। ऑनलाइन टास्क, फ्रेंचाइजी, शेयर ट्रेडिंग और सुरक्षा जमा के नाम पर लोगों को फंसाया गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और फर्जी लिंक की जांच शुरू कर दी है।

top-news

नोएडा में वकील की पत्नी को 4 दिन तक किया डिजिटल अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग में फंसाने की धमकी देकर ठगे 17.60 लाख

नोएडा सेक्टर-128 में साइबर ठगों ने वकील की पत्नी को चार दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखकर मनी लॉन्ड्रिंग में फंसाने की धमकी दी। खुद को मंत्रालय और दिल्ली पुलिस अधिकारी बताकर ठगों ने महिला से 17.60 लाख रुपये अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

top-news

नोएडा को मिलेगा नया डियर पार्क, 30 एकड़ में होगा निर्माण, रात 10 बजे तक देख सकेंगे हिरण, 40 करोड़ का प्रोजेक्ट

नोएडा के सेक्टर-91 में 30 एकड़ में करीब 40 करोड़ रुपये की लागत से डियर पार्क विकसित किया जा रहा है। यहां 10 प्रजातियों के 132 हिरण लाए जाएंगे। पार्क में 12 बाड़े और नाइट सफारी होगी, जहां लोग रात 10 बजे तक हिरण देख सकेंगे।

top-news

रक्षाबंधन पर योगी सरकार का महिलाओं को तोहफा, 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा

नोएडा प्राधिकरण के सेक्टर-96 ऑडिटोरियम में बीजेपी नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ऑनलाइन संबोधन सुना। रक्षाबंधन पर 27 से 29 अगस्त तक महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा और 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए मुफ्त सरकारी बस यात्रा योजना की जानकारी दी गई।

top-news

आयुष हत्याकांड में 3 नाबालिग हिरासत में, जन्मदिन की पार्टी के बहाने पार्क में बुलाया, मां ने कहा- इंसाफ मिलने तक अंतिम संस्कार नहीं

नोएडा के सेक्टर-54 जंगल में 21 अगस्त को मिले शव की पहचान 14 वर्षीय आयुष के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, जन्मदिन की पार्टी के बहाने बुलाकर पैसों के विवाद में उसकी हत्या की गई। मामले में तीन बाल आरोपियों समेत चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।

top-news

नोएडा से सकुशल बरामद हुई सिक्किम की 38 वर्षीय लापता महिला, मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद परिवार को मिली राहत

रोजगार की तलाश में नोएडा आई सिक्किम की 38 वर्षीय इंद्र कला सुब्बा लापता होने के बाद सकुशल बरामद हो गईं। परिजनों की शिकायत और मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के हस्तक्षेप के बाद सेक्टर-39 पुलिस ने महिला को खोज लिया। बरामदगी के बाद महिला को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

top-news

नोएडा के चौड़ा गांव में 14 साल के आयुष की हत्या, जन्मदिन की पार्टी के बहाने घर से बुलाकर चाकू से वार, आरोपी असद फरार

नोएडा के चौड़ा गांव में 14 वर्षीय आयुष शुक्ला की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि असद जन्मदिन की पार्टी के बहाने आयुष को घर से बुलाकर ले गया और चाकुओं से हमला किया। घटना के बाद आरोपी फरार है, पुलिस टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं।

top-news

रक्षाबंधन से पहले नोएडा में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 किलो रसगुल्ले नष्ट, 7 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे

रक्षाबंधन से पहले गौतमबुद्धनगर में खाद्य विभाग ने मिलावट और अस्वच्छ खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान तेज किया। सरफाबाद की रसगुल्ला निर्माणशाला में करीब 100 किलो रसगुल्ले प्रदूषित मिलने पर नष्ट कराए गए। पनीर, घेवर और खोया समेत सात नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।

top-news

यातायात नियम तोड़ने वालों पर नोएडा में सख्ती, 5 साल में 3600 वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित, गंभीर मामलों में हुई कार्रवाई

नोएडा में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। पिछले पांच वर्षों में करीब 3600 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए। गंभीर मामलों में लाइसेंस तीन महीने के लिए निलंबित किया गया। विभाग का जागरूकता और कार्रवाई अभियान लगातार जारी है।

top-news

नोएडा जिला अस्पताल में 17 स्वास्थ्यकर्मियों की भर्ती पर जांच शुरू, दो पूर्व CMS से पूछताछ, 50 लाख के भुगतान पर भी उठे सवाल

नोएडा के सेक्टर-39 जिला अस्पताल में एनएचएम के तहत हुई 17 स्वास्थ्यकर्मियों की भर्ती पर जांच शुरू हो गई है। नियमों की अनदेखी के आरोपों को लेकर दो पूर्व सीएमएस से पूछताछ की गई है। संबंधित कर्मचारियों के वेतन पर रोक और करीब 50 लाख रुपये की रिकवरी के निर्देश दिए गए हैं।

top-news

विदेश में पढ़ाई या नौकरी का प्लान? वीजा फ्रॉड से ऐसे बचें, इमिग्रेशन एक्सपर्ट ने बताया सही कानूनी रास्ता और जरूरी सावधानियां

विदेश जाने की तैयारी कर रहे लोगों को फर्जी वीजा, गारंटीड जॉब और 100 प्रतिशत वीजा जैसे दावों से सावधान रहने की जरूरत है। नोएडा के इमिग्रेशन एक्सपर्ट ने दस्तावेज, भुगतान और आवेदन रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के साथ कानूनी प्रक्रिया की जांच करने की सलाह दी है।

top-news

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगी के तीन मामले, जालसाजों ने 23 लाख से ज्यादा ठगे, निवेश के नाम पर बनाया शिकार

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में साइबर जालसाजों ने तीन लोगों से 23 लाख रुपये से ज्यादा ठग लिए। शेयर बाजार और ऑनलाइन निवेश में मुनाफे का लालच देकर रकम हड़पी गई। एक महिला को कस्टम अधिकारी बनकर धमकाया गया। साइबर थाना पुलिस ने तीन मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

top-news

नोएडा के मामूरा में जूते की दुकान में भीषण आग, दमकल की टीम ने समय रहते पाया काबू, कोई जनहानि नहीं

नोएडा के सेक्टर-66 मामूरा की गली नंबर-5 में रात करीब 10:48 बजे जूते की दुकान में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर सर्विस यूनिट ने होज पाइप से पंपिंग कर आग पर काबू पाया। हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

top-news

नोएडा में पर्थला चौक का बदलेगा ट्रैफिक सिस्टम, 6 लेन अंडरपास से घटेगा जाम, 80 करोड़ रुपये आएगी अनुमानित लागत

नोएडा के पर्थला चौक पर करीब 80 करोड़ रुपये की लागत से 6 लेन अंडरपास बनाया जाएगा। करीब 710 मीटर लंबे अंडरपास में दोनों दिशाओं में तीन-तीन लेन होंगी। 18 महीने में प्रस्तावित निर्माण से एफएनजी कॉरिडोर पर यातायात दबाव, जाम और वाहनों के ठहराव में कमी आने की उम्मीद है।

top-news

नोएडा में पुराने ट्रक-बस स्क्रैप कराने पर बड़ा फायदा, नए BS-VI या इलेक्ट्रिक वाहन पर टैक्स में 100 प्रतिशत छूट, DM ने दिए निर्देश

गौतमबुद्धनगर में “परिवर्तन योजना” की समीक्षा बैठक में पुराने प्रदूषणकारी ट्रकों और बसों को स्क्रैप कराने पर जोर दिया गया। नए बीएस-VI या इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर टैक्स में छूट, रजिस्ट्रेशन शुल्क माफी और पुराने लंबित कर में राहत का प्रावधान बताया गया।

top-news

नोएडा में बनेगा बड़ा CBG प्लांट, 12 एकड़ में होगा निर्माण, रोज तैयार होगी 16 हजार किलो गैस और 100 टन जैविक खाद

नोएडा के सेक्टर-145 में 600 मीट्रिक टन क्षमता का सीबीजी प्लांट लगाया जाएगा। कचरे से रोजाना करीब 16 हजार किलो सीबीजी और 100 टन जैविक खाद तैयार करने का लक्ष्य है। परियोजना से कचरा निस्तारण, प्रदूषण नियंत्रण और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

top-news

नोएडा में पुलिस चौकी के सामने कार चालक की पिटाई, डंडे से भी हमला, वीडियो वायरल होने के बाद 2 आरोपी गिरफ्तार

नोएडा सेक्टर-63 के एच ब्लॉक पुलिस चौकी के सामने सरफेस पार्किंग में कार चालक से मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। पार्किंग संचालकों से विवाद के बाद युवक की पिटाई का आरोप है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

top-news

नोएडा में AAP नेता पंकज अवाना पर FIR, सरकारी स्कूल में बिना अनुमति घुसकर वीडियो बनाने का आरोप, बोले- बदहाली दिखाने से नहीं डरूंगा

नोएडा सेक्टर-51 के होशियारपुर स्थित सरकारी स्कूल में बिना अनुमति प्रवेश और फोटो-वीडियो बनाने के आरोप में AAP युवा विंग अध्यक्ष पंकज अवाना के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। स्कूल स्टाफ की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है। ग्रेटर नोएडा में भी ऐसा ही मामला सामने आया है।

top-news

गौतमबुद्ध नगर में स्वाइन फ्लू के 14 मरीज मिले, मानसून के बाद बढ़े मामले, स्वास्थ्य विभाग ने कहा- घबराएं नहीं, सावधानी बरतें

गौतमबुद्ध नगर में मानसून के बीच स्वाइन फ्लू के 14 मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि मरीजों में बुखार, खांसी और गले में खराश जैसे लक्षण हैं। संक्रमितों की निगरानी की जा रही है। विभाग ने लोगों से घबराने के बजाय सावधानी बरतने और लक्षण दिखने पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है।

Popular Post

Gallery

Recent Post

Tags