Breaking News

नोएडा

top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news

नोएडा में 35 स्थानों पर रावण दहन और 200 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन, सुरक्षा में तैनात रहेंगे 2200 पुलिसकर्मी

नोएडा में दशहरे पर 35 स्थानों पर रावण दहन और 200 जगह दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। सुरक्षा के लिए 2200 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। आग से बचाव के लिए 250 अग्निशमनकर्मी और 26 गाड़ियां तैयार रखी जाएंगी।

top-news

नोएडा इंडोर स्टेडियम के जिम में गरबा की धूम, महिलाओं ने डांस के साथ दिया फिटनेस का संदेश

नोएडा इंडोर स्टेडियम स्थित जिम में ‘सशक्त नारी, मजबूत नारी’ थीम पर महिलाओं के लिए गरबा कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिलाओं ने डांस और विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया। आयोजन के जरिए व्यायाम, संतुलित डाइट और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

top-news

नोएडा की सोसाइटी में AOA बनाने से लेकर बिल्डर हैंडओवर तक, जानें फ्लैट मालिकों के लिए जरूरी स्टेप्स

नोएडा में AOA रजिस्ट्रेशन से लेकर बिल्डर हैंडओवर तक की पूरी प्रक्रिया जानें। इस खबर में जरूरी दस्तावेज, आवेदन के चरण, रजिस्ट्रार से प्रमाणपत्र, चुनाव प्रक्रिया, फ्लैट मालिकों के अधिकार और बिल्डर से साझा सुविधाओं का हस्तांतरण लेने के जरूरी तरीके बताए गए हैं।

top-news

नोएडा पुलिस ने तकनीकी मदद से खोज निकाले 25 लाख रुपये के 108 स्मार्टफोन, मोबाइल पाकर खिले लोगों के चेहरे

गौतमबुद्धनगर पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान 6.0 और मिशन सहयोग के तहत 108 गुमशुदा स्मार्टफोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। पुलिस के अनुसार, बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये है। इस कार्रवाई में सर्विलांस और सीईआईआर पोर्टल की मदद ली गई।

top-news

दो युवकों को बोनट पर लटकाकर कार दौड़ाने का मामला, नोएडा पुलिस CCTV फुटेज से आरोपी की तलाश में जुटी

नोएडा के सेक्टर-18 में कहासुनी के बाद कैब चालक ने दो युवकों को कार के बोनट पर लटकाकर गाड़ी दौड़ा दी। घटना का 16 सेकेंड का वीडियो रविवार को सामने आया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर कैब की पहचान और सीसीटीवी फुटेज खंगालने की कार्रवाई शुरू की है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में अज्ञात युवक का शव बरामद, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शुरू की जांच

ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में ननुआ का राजपुर गांव के पास जंगल में सोमवार सुबह करीब 30 वर्षीय युवक का शव मिला। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पहचान और मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

top-news

हरियाणा में फिल्म प्रोड्यूसर अमित जानी की गाड़ी रोकने की कोशिश, हथियार दिखाकर डराया, ड्राइवर ने सूझबूझ से टाला खतरा

फिल्म प्रोड्यूसर अमित जानी ने हरियाणा में अपनी डिफेंडर SUV रोकने की कोशिश और हथियार दिखाने का आरोप लगाया है। जम्मू से नोएडा लौटते समय हुई घटना के बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दी। उन्होंने धमकियों का हवाला देकर अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।

top-news

नोएडा पुलिस ने ध्रुव राठी की गिरफ्तारी से किया इनकार, फर्जी पोस्ट डालने वाले दो हैंडल्स समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज

ध्रुव राठी की गिरफ्तारी की कथित फर्जी खबर सोशल मीडिया पर फैलाने के मामले में नोएडा के सेक्टर-39 थाने में दो हैंडल्स के संचालकों और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस ने गिरफ्तारी से इनकार किया है। ध्रुव राठी ने कार्रवाई के लिए धन्यवाद दिया।

top-news

सेक्टर-120 की सोसाइटी में पार्किंग विवाद के बाद हंगामा, भागने के प्रयास में कार सवार ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-120 स्थित आम्रपाली जोडियाक सोसाइटी में डांडिया नाइट के दौरान पार्किंग को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि कार सवार पांच युवतियों और दो युवकों ने गाली-गलौज की और निकलने की कोशिश में कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। सिक्योरिटी गार्ड की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर कार जब्त की गई है।

top-news

नोएडा प्राधिकरण का किसानों को बड़ा तोहफा, मुआवजे की दरों में 53 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी

नोएडा प्राधिकरण ने जमीन अधिग्रहण के बदले किसानों को मिलने वाले मुआवजे में करीब 53 प्रतिशत बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। पहले दर 5,324 रुपये प्रति वर्ग मीटर थी। किसान संगठनों ने बढ़ोतरी को नाकाफी बताते हुए जमीन की वास्तविक कीमत के अनुसार मुआवजे की मांग उठाई है।

top-news

ध्रुव राठी की गिरफ्तारी की खबर को नोएडा पुलिस ने बताया गलत, एक्स पर पोस्ट करने वाले तीन लोगों पर FIR

ध्रुव राठी की गिरफ्तारी की कथित फर्जी खबर सोशल मीडिया पर फैलाने के मामले में नोएडा के सेक्टर-39 थाने में केस दर्ज हुआ है। अभिषेक कुमार और प्रियंका कनाडे समेत कई एक्स हैंडल जांच के दायरे में हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

top-news

नोएडा के चोटपुर में सड़क की गुणवत्ता पर उठे सवाल, भारतीय किसान संगठन ने किया प्रदर्शन और कार्रवाई की मांग

नोएडा के चोटपुर में सड़क निर्माण में देरी और घटिया सामग्री के आरोपों को लेकर भारतीय किसान संगठन ने प्रदर्शन किया। विधायक पंकज सिंह के आवास की ओर मार्च कर रहे लोगों को पुलिस ने रोका। संगठन ने ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने और जेई की जांच की मांग की।

top-news

नोएडा के बरौला गांव में नाले में मिला युवक का शव, डूबने से मौत की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा के सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के बरौला गांव में नाले से साहिल नाम के युवक का शव बरामद हुआ। शुरुआती आशंका है कि नशे की हालत में नाले में गिरने से उसकी मौत हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है।

top-news

नोएडा की बेटी लवली यादव ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, भारतीय सेना की मिलिट्री नर्सिंग सर्विस में बनीं लेफ्टिनेंट

नोएडा के सेक्टर-42 स्थित धान्या निकेतन सोसाइटी की लवली यादव भारतीय सेना की मिलिट्री नर्सिंग सर्विस में लेफ्टिनेंट बनी हैं। उन्होंने जागरण पब्लिक स्कूल से 12वीं और आर्मी हॉस्पिटल, नई दिल्ली से चार साल की नर्सिंग की पढ़ाई पूरी की। उनकी उपलब्धि पर परिवार और सोसाइटी में खुशी है।

top-news

नोएडा में दिवाली से पहले सफाई और सड़कों की मरम्मत के निर्देश, 31 अक्टूबर तक सभी सड़कों की रिसर्फेसिंग का लक्ष्य

नोएडा प्राधिकरण ने त्योहारों से पहले सफाई, रोशनी और जलापूर्ति दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। 31 अक्टूबर तक सड़कों की रिसर्फेसिंग, बकायेदारों से वसूली तेज करने, अवैध निर्माण पर कार्रवाई और न्यू नोएडा में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द शुरू करने पर जोर दिया गया।

top-news

आईथम हाईट्स में निर्माण कार्य के दौरान गिरी शटरिंग, नोएडा में 14 गाड़ियों को नुकसान, मौके पर पहुंची पुलिस

नोएडा के सेक्टर-62 स्थित आईथम हाइट्स में गुरुवार को निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिरने से एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सेक्टर-58 पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना के कारणों और नुकसान की जांच कर रही है।

top-news

सेंट्रल नोएडा में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, गोली लगने से शुभम घायल, तमंचा और चोरी की बाइक बरामद

सेंट्रल नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में गढ़ी गोल चक्कर के पास पुलिस और बदमाश शुभम के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की गोली लगने से शुभम घायल हो गया। उसके कब्जे से तमंचा, जिंदा कारतूस और चोरी की बाइक बरामद हुई है। आरोपी पर करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

top-news

न्यू नोएडा को बसाने की तैयारी तेज, 80 गांवों की जमीन का होगा अधिग्रहण, शहर के लिए बने तीन सर्किल

न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण और अवैध निर्माण रोकने के लिए प्राधिकरण ने तीन नए सर्किल बनाए हैं। 80 गांवों की जमीन पर प्रस्तावित शहर को चार चरणों में विकसित किया जाएगा। किसानों से सहमति के आधार पर जमीन लेकर मुआवजा और आबादी भूखंड का लाभ देने की योजना है।

top-news

गौतमबुद्धनगर में 203 ग्राम प्रहरी सम्मानित, लक्ष्मी सिंह ने पुलिस सहयोग और अपराध नियंत्रण में योगदान सराहा

गौतमबुद्धनगर पुलिस लाइन्स में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ग्राम प्रहरी सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण हुआ। कार्यक्रम में 203 ग्राम प्रहरियों को सम्मानित किया गया। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने उन्हें सतर्कता, अपराध नियंत्रण, महिला एवं बाल सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए।

top-news

नोएडा के बंदोली गांव में किसानों की महापंचायत, जल-सीवर कनेक्शन और आबादी निस्तारण का मुद्दा उठा

नोएडा के सेक्टर-154 स्थित बंदोली गांव में भारतीय किसान संगठन की महापंचायत में आबादी निस्तारण, 5 प्रतिशत आवासीय भूखंड और जल-सीवर कनेक्शन की समस्याएं उठीं। ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में गंदा पानी घुसने की समस्या के समाधान की मांग की। प्रवीण भाटी को महानगर उपाध्यक्ष बनाया गया।

Popular Post

Gallery

Recent Post

Tags