सेहत

top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news

तकिया मोड़कर सोते हैं तो सावधान! गर्दन और रीढ़ पर पड़ सकता है असर, जानें सही तरीके से सोने का तरीका

तकिए को मोड़कर या जरूरत से ज्यादा ऊंचा करके सोने की आदत शरीर के अलाइनमेंट को प्रभावित कर सकती है। इससे गर्दन और पीठ में खिंचाव, कंधे में भारीपन, हाथों में झनझनाहट और कुछ लोगों में सांस से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है। सही ऊंचाई वाला तकिया इस्तेमाल करना जरूरी है।

top-news

सुबह जीरा पानी पीने की आदत कितनी फायदेमंद? पाचन, वजन और शरीर पर इसके असर को समझें

सुबह जीरा पानी पीने का चलन बढ़ रहा है और इसे पाचन व वजन प्रबंधन से जोड़ा जाता है। हालांकि इसके फायदे सीमित प्रमाणों पर आधारित हैं। ज्यादा सेवन से परेशानी हो सकती है और मधुमेह या नियमित दवा लेने वालों को डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसे रोजाना शुरू करना चाहिए।

top-news

पानी की बोतल खरीदते समय न करें ये गलतियां, सेहत के लिए इन बातों का रखना जरूरी है ध्यान

बच्चों, ऑफिस, कॉलेज और सफर के लिए सही वाटर बॉटल चुनना केवल डिजाइन का सवाल नहीं है। स्टील, कांच, कॉपर और प्लास्टिक बोतलों की अपनी खूबियां हैं। सामग्री, मजबूती, सफाई, ढक्कन और इस्तेमाल की जरूरत देखकर बोतल चुनना पानी को सुरक्षित रखने में मदद कर सकता है।

top-news

बहुत गर्म चाय-कॉफी से रहें सावधान, नियमित सेवन बढ़ा सकता है एसोफैगस कैंसर का खतरा

करीब 9.77 लाख लोगों पर हुए नए अध्ययन में बहुत गर्म चाय-कॉफी और ग्रासनली के स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा के बीच संबंध मिला। बहुत गर्म पेय पसंद करने वालों में जोखिम करीब तीन गुना और रोजाना छह या ज्यादा गर्म पेय लेने वालों में 71 प्रतिशत अधिक पाया गया।

top-news

पेट में लगातार गुड़-गुड़ की आवाज को समझें संकेत, इन लक्षणों के साथ दिखे तो न करें लापरवाही

खाली पेट पेट में गुड़-गुड़ की आवाज आना अक्सर पाचन तंत्र की सामान्य गतिविधि का हिस्सा हो सकता है। भूख के अलावा गैस, हवा निगलना और आंतों की गतिविधि भी इसकी वजह बन सकती है। लेकिन दर्द, उल्टी, दस्त या वजन घटने जैसे लक्षण हों तो डॉक्टर से सलाह लें।

top-news

आंतों में गुड बैक्टीरिया का संतुलन बिगड़ा तो शरीर पर पड़ सकता है असर, पाचन से इम्युनिटी तक जानें क्या होता है

आंतों के माइक्रोबायोम में बदलाव का असर पाचन और प्रतिरक्षा प्रणाली से जुड़े कामकाज पर पड़ सकता है। गैस, पेट फूलना और मल त्याग में बदलाव इसके साथ दिखाई दे सकते हैं, लेकिन इनके कई दूसरे कारण भी हो सकते हैं। इसलिए लगातार परेशानी में डॉक्टर से सलाह जरूरी है।

top-news

प्रोस्टेट कैंसर और फैटी लिवर से बचाव के लिए घर की ये चीज आ सकती है काम, जानें क्यों है खास

टमाटर में मौजूद लाइकोपीन और अन्य पोषक तत्व इसे सेहत के लिए उपयोगी बनाते हैं। कुछ अध्ययनों में टमाटर के सेवन को प्रोस्टेट कैंसर और फैटी लिवर के कम जोखिम से जोड़ा गया है, हालांकि इसे किसी बीमारी का इलाज नहीं माना जा सकता।

top-news

पसीने और नमी से त्वचा पर हो सकता है फंगल इंफेक्शन, इन आसान सावधानियों से संक्रमण के खतरे को करें कम

बरसात में गर्मी और नमी के कारण फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है। दाद, खुजली, लाल चकत्ते और जलन इसके सामान्य संकेत हैं। त्वचा को सूखा रखना, व्यक्तिगत चीजें साझा न करना और लगातार बने लक्षणों में डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

top-news

किडनी की सेहत जांचने के लिए जरूरी है KFT, जानें इसमें कौन-कौन से टेस्ट होते हैं और कब करानी चाहिए जांच

किडनी की बीमारी शुरुआती चरण में अक्सर स्पष्ट लक्षण नहीं देती। KFT, ईजीएफआर और यूएसीआर जैसी जांचों से किडनी की कार्यक्षमता और संभावित नुकसान के संकेतों का पता लगाने में मदद मिल सकती है। खासकर डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए नियमित जांच महत्वपूर्ण हो सकती है।

top-news

बिना बुखार के भी हो सकता है स्वाइन फ्लू, खांसी-जुकाम को न करें नजरअंदाज, जानें किन लक्षणों पर रहें सतर्क

स्वाइन फ्लू में हर बार तेज बुखार होना जरूरी नहीं है। बिना बुखार के भी खांसी, गले में दर्द, नाक बहना, सिरदर्द और थकान जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और पुरानी बीमारी से जूझ रहे लोगों को ज्यादा सतर्क रहना चाहिए।

top-news

कॉफी की चुस्की से कहीं हड्डियां तो नहीं हो रहीं कमजोर? रोज पीने वालों के लिए जानना जरूरी है ये बातें

नए अध्ययन में रोजाना पांच कप से ज्यादा कॉफी पीने वाली बुजुर्ग महिलाओं में हड्डियों का खनिज घनत्व कम पाया गया। वहीं, नियमित चाय पीने वाली महिलाओं में कूल्हे की हड्डियों का घनत्व थोड़ा बेहतर देखा गया।

top-news

घर की हवा भी बिगाड़ सकती है सेहत, धुआं और धूल से लेकर फफूंद तक बन सकती है परेशानी की वजह

घर के अंदर की हवा भी स्वास्थ्य के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। खाना पकाने का धुआं, तंबाकू, धूल, फफूंद और घरेलू रसायनों से निकलने वाले प्रदूषक सांस, एलर्जी और आंखों से जुड़ी दिक्कतें बढ़ा सकते हैं। साफ-सफाई और पर्याप्त हवा का आवागमन जरूरी है।

top-news

कोलेस्ट्रॉल नॉर्मल फिर भी हार्ट अटैक का खतरा, इन 5 चीजों से रहें सावधान

सामान्य कोलेस्ट्रॉल होने के बाद भी हार्ट अटैक का खतरा बना रह सकता है। डॉक्टरों ने बताया है कि उम्र, परिवारिक इतिहास, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, किडनी की खराबी और साइलेंट प्लाक जैसे कारण कई बार जांच में पकड़ में नहीं आते।

top-news

भूलने की बीमारी पर WHO की चेतावनी, बढ़ती उम्र ही नहीं ये कारण भी बढ़ा सकते हैं जोखिम, समय रहते रहें सतर्क

WHO की नई गाइडलाइन में वायु प्रदूषण को डिमेंशिया के जोखिम कारकों में शामिल किया गया है। पीएम2.5 जैसे प्रदूषक कण मस्तिष्क की सेहत को प्रभावित कर सकते हैं। विशेषज्ञ स्वस्थ जीवनशैली, नियमित गतिविधि और रक्तचाप-शुगर नियंत्रण के साथ प्रदूषण से बचाव की सलाह देते हैं।

top-news

मंगला एक्सप्रेस में खाना बना मुसीबत! 30 छात्र बीमार, खंडवा में ट्रेन रोककर इलाज

मंगला एक्सप्रेस में सफर कर रहे छात्रों के एक समूह की पैंट्रीकार का खाना खाने के बाद तबीयत बिगड़ गई। करीब 30 छात्रों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत के बाद खंडवा स्टेशन पर ट्रेन रोककर मेडिकल टीम ने जांच की और प्रभावित छात्रों का उपचार किया।

top-news

ऑफिस हो या वर्क फ्रॉम होम, घंटों कुर्सी पर बैठे रहना पड़ सकता है भारी, जानें लंबे समय तक बैठने से दिल पर क्या पड़ता है असर

लंबे समय तक कुर्सी पर बैठे रहना अब सिर्फ कमर दर्द की वजह नहीं माना जा रहा, यह दिल की सेहत के लिए भी खतरा बनता जा रहा है। नई रिपोर्टों और विशेषज्ञों की राय के मुताबिक, लगातार बैठे रहने से ब्लड सर्कुलेशन, शुगर और कोलेस्ट्रॉल पर असर पड़ता है।

top-news

क्या आप जानते हैं सेहत के लिए इसके कितने फायदे हैं? जानें शरीर को मिलने वाले सभी जरूरी लाभ

दही और योगर्ट दिखने में एक जैसे लगते हैं, लेकिन बनने के तरीके, पोषण और पाचन पर असर में बड़ा अंतर है। ग्रीक योगर्ट में प्रोटीन ज्यादा और लैक्टोज कम होता है, जबकि घर का पारंपरिक दही रोजमर्रा की डाइट में ज्यादा सुलभ विकल्प है।

top-news

जंक फूड और चेहरे के पिंपल्स का क्या है कनेक्शन? जानिए तला-भुना खाने से त्वचा पर क्यों दिखने लगता है असर

जंक फूड और पिंपल्स के बीच सीधा संबंध हर व्यक्ति में नहीं होता, लेकिन ज्यादा चीनी और रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट वाली डाइट कुछ लोगों में मुंहासों को बढ़ा सकती है। हार्मोन, तनाव, नींद और आनुवंशिक कारण भी एक्ने को प्रभावित करते हैं। संतुलित डाइट अपनाना फायदेमंद हो सकता है।

top-news

अगर शरीर में दिख रहे हैं ये संकेत तो सेहत को लेकर हो सकते हैं निश्चिंत, जानिए पूरी तरह स्वस्थ होने की जरूरी निशानियां

सुबह तरोताजा उठना, दिनभर ऊर्जा रहना, अच्छा पाचन, सामान्य भूख, स्वस्थ त्वचा, बेहतर फिटनेस, नियमित नींद और मानसिक संतुलन शरीर की अच्छी स्थिति के संकेत हो सकते हैं। वजन में अनचाहा बदलाव न होना और मेहनत के बाद सामान्य रिकवरी भी सकारात्मक संकेत माने जाते हैं।

top-news

वजन बढ़ने के पीछे छिपी हो सकती हैं ये 4 वजहें, खान-पान और नींद के साथ इन आदतों पर भी दें ध्यान

वजन बढ़ने के पीछे सिर्फ ज्यादा खाना और कम व्यायाम ही जिम्मेदार नहीं होते। थायरॉयड की गड़बड़ी, लंबे समय का तनाव, कुछ दवाएं, PCOS और शरीर में पानी जमा होना भी कारण हो सकता है। लगातार या तेजी से वजन बढ़ने पर चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है।

Popular Post

Gallery

Recent Post

Tags