नोएडा

top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news

नोएडा में फॉर्म हाउस दिलाने के नाम पर 78 लाख की ठगी, बैनामा नहीं कराया, पुलिस कर रही मामले की जांच

नोएडा में फॉर्म हाउस दिलाने के नाम पर 78 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। गाजियाबाद के कारोबारी ने दो लोगों पर रकम लेने के बाद बैनामा न कराने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

top-news

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बड़ी खबर, 15 जून 2026 से कॉमर्शियल फ्लाइट सेवाएं होंगी शुरू, NIA ने किया एलान

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट 15 जून 2026 से यात्रियों के लिए शुरू होने जा रहा है। पहली कमर्शियल उड़ान इंडिगो संचालित करेगी, जबकि जल्द ही अन्य एयरलाइंस भी सेवाएं शुरू करेंगी। आधुनिक सुविधाओं और मजबूत कनेक्टिविटी वाला यह एयरपोर्ट क्षेत्रीय विकास और रोजगार को नई रफ्तार देगा।

top-news

श्रमिक दिवस पर नोएडा में हाई अलर्ट, ड्रोन से निगरानी और इंडस्ट्रियल क्षेत्रों में सख्त सुरक्षा, पुलिस कर रही पेट्रोलिंग

नोएडा में श्रमिक दिवस के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सख्त रही। इंडस्ट्रियल क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी, पैदल मार्च और लगातार पेट्रोलिंग की गई। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने खुद मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।

top-news

40 डिग्री की आग में तपेगा नोएडा, दोपहर बाद करवट ले सकता है मौसम, जानें पूरा वेदर अपडेट

नोएडा में शुक्रवार सुबह तेज धूप के बीच मौसम सुहावना बना रहा। मौसम विभाग ने दोपहर बाद गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है और तापमान में भी उतार-चढ़ाव रहेगा।

top-news

श्रमिक दिवस पर नोएडा में मेगा हेल्थ कैंप, बनाए गए तीन कॉलसेंटर, सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

श्रमिक दिवस पर नोएडा में 201 स्थानों पर मेगा हेल्थ कैंप लगाया जाएगा, जहां श्रमिकों को मुफ्त इलाज और स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिलेगी। सरकारी अस्पतालों के साथ 67 निजी अस्पताल भी इस अभियान में शामिल हुए हैं। श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए नए कॉल सेंटर और हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।

top-news

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- हड़ताल करने वाले बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों पर कार्रवाई करे, रजिस्ट्रार जनरल को रिपोर्ट भेजें

सुप्रीम कोर्ट ने गौतमबुद्धनगर जिला अदालत में वकीलों की लगातार हड़तालों पर कड़ी नाराजगी जताई है। अदालत ने जिला जज से रिपोर्ट तलब करते हुए बार एसोसिएशन पदाधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि हड़ताल से न्यायिक कार्य बाधित होना स्वीकार नहीं किया जा सकता।

top-news

नोएडा में पुलिस अधिकारी बनकर ठग लिए 7 लाख, 14 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट, एफसीआई से है सेवानिवृत्त पीड़ित

नोएडा में साइबर ठगों ने खुद को सीबीआई और पुलिस अधिकारी बताकर एक बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाया। मनी लॉन्ड्रिंग और मानव तस्करी के झूठे आरोप लगाकर 14 दिन तक मानसिक दबाव बनाया गया। ठगों ने पीड़ित से 7 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

top-news

सोरखा में सीवर की समस्या को लेकर भड़के किसान, दी आंदोलन की चेतावनी, जलभराव और गंदगी से ग्रामीण परेशान

नोएडा के सोरखा गांव में सीवर और जलभराव की समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) के किसान भड़क उठे। उन्होंने जल्द समाधान की मांग की और समाधान न होने पर एक विशाल आंदोलन की चेतावनी दी है।

top-news

न्यू नोएडा प्रोजेक्ट में जमीन अधिग्रहण के लिए जल्द बनाई जाएगी कमेटी, किसानों को मिलेगा तय मुआवजा, चार फेज में होगा विकास

न्यू नोएडा प्रोजेक्ट के लिए जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू, किसानों को 4300 रुपये प्रति वर्ग मीटर मुआवजा मिलेगा। चार चरणों में शहर विकसित होगा।

top-news

भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी गुट ने किया ट्रेड डील का विरोध, किसानों के हितों को लेकर सरकार को सौंपा ज्ञापन

गौतमबुद्धनगर में भाकियू चढूनी ने ट्रेड डील के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसानों ने विदेशी कृषि उत्पादों से नुकसान और एमएसपी की कानूनी गारंटी की मांग उठाई।

top-news

नोएडा में अचानक मौसम ने ली करवट, तेज हवाओ के साथ धीमी गति से हो रही बारिश, कई दिनों से पड़ रही थी भीषण गर्मी

नोएडा में अचानक मौसम बदलने से तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने शाम तक तेज बारिश की संभावना जताई है।

top-news

श्रमिक दिवस से पहले नोएडा में हाई अलर्ट, पुलिस रखेगी चप्पे चप्पे पर नजर, धारा- 163 लागू

नोएडा में श्रमिक दिवस को लेकर हाई अलर्ट जारी है। पूरे शहर को 11 जोन और 49 सेक्टर में बांटकर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है, साथ ही 30 अप्रैल से 8 मई तक धारा 163 लागू है।

top-news

नोएडा में 35 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान, 40 डिग्री वाली गर्मी होगी फील, सुबह से तेज धूप ने लोगों को किया परेशान

नोएडा में तेज धूप और बढ़ती उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दोपहर में आंधी-बारिश की संभावना है, लेकिन अगले 2-3 दिनों में तापमान फिर तेजी से बढ़ने का अनुमान है।

top-news

नोएडा में चलती कार में अचानक लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, शॉट सर्किट से हुआ हादसा

नोएडा सेक्टर-40 के पास चलती कार में आग लग गई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। दमकल टीम ने 20 मिनट में आग पर काबू पाया, लेकिन कार पूरी तरह जल गई। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

top-news

नोएडा पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में किया फ्लैग मार्च, मजदूरों की हिंसा के बाद पुलिस बरत रही सतर्कता

नोएडा में हालिया हिंसा के बाद पुलिस ने सेक्टर-6, 8, 9 और 10 में फ्लैग मार्च किया। डीसीपी और एडीसीपी के नेतृत्व में सुरक्षा कड़ी की गई है और 1 मई श्रमिक दिवस पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा।

top-news

नोएडा मे मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, फायर विभाग की टीम ने उतारा नीचे, मानसिक रूप से बीमार बताई जा रही लड़की

नोएडा सेक्टर-63 में एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई, जिसे करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस और फायर टीम ने सुरक्षित नीचे उतार लिया। युवती मानसिक तनाव में बताई जा रही है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

top-news

फ्लिपकार्ट के स्टोर में कांड करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से 5 मोबाइल और स्मार्टवॉच बरामद

नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में फ्लिपकार्ट स्टोर से चोरी करने वाले कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 5 मोबाइल फोन और एक स्मार्ट वॉच बरामद की गई है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

top-news

नक्शा पास कराने से पहले जमा करनी होगी 20 फीसदी रकम, बिल्डर को स्पोर्ट्स एक्टिविटी करना होगा डेवलप, नोएडा प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में फैसला

नोएडा के सेक्टर-150 स्पोर्ट्स सिटी प्रोजेक्ट को 6 साल का जीरो पीरियड मिला है। इससे बिल्डरों को राहत मिलेगी, लेकिन नक्शा पास कराने से पहले 20% बकाया जमा करना अनिवार्य होगा और पहले खेल सुविधाएं विकसित करनी होंगी।

top-news

गौतमबुद्धनगर के 45 स्कूलों को प्रशासन की नोटिस, शुल्क नियामक समिति के निर्देशों के उल्लंघन पर एक्शन, अगली बैठक में पेशी

गौतमबुद्ध नगर में 45 स्कूलों को फीस बढ़ोतरी के नियमों का उल्लंघन करने पर नोटिस जारी किया गया है। प्रशासन ने साफ किया है कि तय सीमा से ज्यादा फीस बढ़ाने वाले स्कूलों पर कड़ी कार्रवाई होगी, जिससे अभिभावकों को राहत मिल सकती है।

top-news

नोएडा में मंथली रेंट पर किया जाएगा क्योस्क का संचालन, ई ऑक्शन के जरिए होगी आवंटन प्रक्रिया, मिलेगा स्ट्रीट फूड का मजा

नोएडा में बॉटनिकल गार्डन और सेक्टर-18 के क्योस्क अब ई-ऑक्शन के जरिए मंथली रेंट पर दिए जाएंगे। चार बार टेंडर के बावजूद एजेंसी न मिलने पर प्राधिकरण ने नई नीति बनाई है। इससे छोटे व्यापारियों को मौका मिलेगा और क्योस्क संचालन शुरू हो सकेगा।

Popular Post

Gallery

Recent Post

Tags